×

18 April Ka Love Rashifal:कुंभ-मीन किस राशि को मिलने वाला है बड़ा ऑफर, जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल

18 April 2024 Aaj Ka Love Rashifal :आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी। जानिए ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 April 2024 4:15 PM GMT (Updated on: 17 April 2024 4:28 PM GMT)
18 April  Ka Love Rashifal:कुंभ-मीन किस राशि को मिलने वाला है बड़ा ऑफर, जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024 (आज का राशिफल 18 अप्रैल २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन 18 अप्रैल 2024 गुरुवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का राशिफल....

आनेवाला कल 18 अप्रैल 2024 गुरुवार तिथि दशमी पक्ष शुक्ल चन्द्रमा कर्क सिंह राशि में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 अप्रैल 2024गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

18 April 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। आज किया गया निवेश लाभ देगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज बाहर जाने से बचें। घर के जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।सेहत का ख्याल रखें। घर में खुशियां दस्तक देगी।

मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) आज शेयर हो या व्यवसाय ज्यादा उत्साहित होने से बचें।

मेष राशि सेहत ( Health) सेहत खराब रहेगा और पेट खराब हो सकता है।

मेष राशि करियर ( Career) नौकरी में विवाद से बचें और छोड़ने की जल्दबाजी न करें।

मेष राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक पर कामुकता हावी रहेगी, इसका असर जातक के रिश्ते पर पड़ेगा।

मेष राशि परिवार ( Family) परिवार और संतान की चिंता सताएगी और परेशान रहेंगे।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) आज कमगट्टे का फूल या माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें धन लाभ होगा।

मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) आज क्रोध से बचें वरना रिश्ते खराब होंगे।

मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

18 April 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज निश्चित रूप से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आज सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) आज कोई भी काम न शुरू करें तो भलाई है।

वृष राशि सेहत ( Health) सेहत से परेशान रहेंगे।

वृष राशि करियर ( Career) ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा। लाभ की स्थिति न के बराबर है।

वृष राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का किसी महिला से विवाद होगा।

वृष राशि परिवार ( Family) परिवार में किसी सदस्य या पत्नी से धोखा खा सकते हैं।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) पक्षियों को दान दें।

वृष राशि पूर्वाभास (Forecast) आज का दिन जातक के लिए प्रतिकूल है, तो यात्रा से बचें।

वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8

18 April 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर के किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ार्इ संतोषजनक होगी। प्रेम संबंध के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगा। बिजनेस के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठतम है। बच्चों का ध्यान रखें चोट लग सकती हैं।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( money ) आज व्यवसाय कोमुकाम पर पहुंचाने में कामयाब रहेंगे और धन लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि सेहत ( Health ) सेहत को लेकर परेशआन होने की जरूरत नहीं है।

मिथुन राशि करियर ( Career) आज जातक अपनी शर्तों पर काम करेंगे।

मिथुन राशि प्यार ( Love) लव राशि में जातक को आज हसीन साथी का साथ मिलेगा और प्यार गहरा होगा।

मिथुन राशि परिवार ( Family) आज घर की साफ-सफाई के साथ परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखेंगे।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) गुरुवार का व्रत करें और दान दें तो लाभ होगा।

मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast ) जातक को अप्रत्याशित सफलता हाथ लगेगी।

मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

18 April 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन थोड़ा सा निराशवादी होंगे। काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बढ़िया नहीं है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ कुछ नयी और अलग करें।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) आज व्यवसाय या कहीं भी बेकार का खर्च करने से बचें।

कर्क राशि सेहत ( Health) आज सेहत सामान्य, लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा।

कर्क राशि करियर ( Career) नौकरी में बोले कम काम करें ज्यादा तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को साथी से रोमांटिक मुलाकात होगी।

कर्क राशि परिवार (Family) पत्नी से मनमुटाव होगा, वाणी पर सयंम रखें, नहीं तो बात बढ़ सकती है।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) आज किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करें।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

18 April 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन उदास रहेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। घर पर ही वर्क फॉर्म होम की वजह से परेशान होंगे। धैर्य से काम लें। समस्याओं के निदान हेतु चंद्रमा की पूजा करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेम संबंधों के आज का दिन एक दूसरे के लिए शुभ है।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ेगी।

सिंह राशि सेहत ( Health) बीमार रहेंगे इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा

सिंह राशि करियर ( Career) नौकरी के सिलसिले में प्रयास जारी रहेगा।

सिंह राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का दिल किसी खास की वजह से टूटेगा।

सिंह राशि परिवार ( Family) पारिवारिक जीवन में खुशियां छाई रहेगी।

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) आज 1 रोटी उबार कर गाय को खिला दें।

सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) वाहन से संभलकर रहें।

सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

18 April 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन विवाह के प्रस्ताव आएंगे। बिजनेस में नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहयोग के संकेत हैं। लेकिन फिर भी घर पर ही रहे और सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा और मौज-मस्ती करेंगे।

कन्या राशि करियर ( Career) आज जातक जो नौकरी की तलाश में है काम मिलेगा।

कन्या राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को विदेश में रहने वाले साथी का प्रपोजल मिलेगा।

कन्या राशि परिवार ( Family) बच्चों, जीवनसाथी और माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) केले का दान करें और नीला वस्त्र से परहेज करें।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) अनायास धन खर्च होगा।

कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

18April 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सेहत से परेशानी होगी। मन की बात और अपने काम की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार ना दें। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग निशाना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ खुशनूमा पल बिताएं।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) जातक को व्यवसाय में दोस्त की वजह से लाभ मिलेगा।

तुला राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला राशि करियर ( Career) राजनीति क्षेत्र में संपर्क बड़ा लाभ देगा।।

तुला राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को बचपन के साथी से प्यार होगा और बात शादी तक जाएगी।

तुला राशि परिवार ( Family) आज संतान की उपलब्धि से घर में सकारात्मक और गौरवान्वित माहौल बनेगा।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) घर में पेट्स रखें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

18 April 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सौभाग्यवर्द्धक है। इस समय जातक बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि नौकरी में हैं तो दिन सामान्य रहेगा। यदि सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो श्रेष्ठ है। सेहत के लिए दिन बढ़िया है। लेकिन बाहर ना निकले घर पर ही रहें।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति (Money) नए व्यवसाय के लिए दिन उत्तम है।

वृश्चिक राशि सेहत (Health) सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि करियर ( Career) नौकरी में पदोन्नति और पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि प्यार (Love) आज जातक प्यार में समय बर्बाद न करें तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि परिवार (Family) परिवार के साथ यात्रा या घर के कामों को मिलकर निपटायेंगे।

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) सरसों तेल का दान करें और गुरुवार की पूजा-व्रत दान करें।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast) घर में अचानक किसी महात्मा का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number): 5

18 April 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन किसी काम में नहीं लगेगा। हर तरफ से नेगेटिविटी का माहौल बनेगा। निजी सम्बन्धों में कुछ बेहतर रहेगा, लेकिन वो भी शाम होते-होते किसी तीसरे की वजह से खत्म होगा। वाद-विवाद से बचें। कहने का मतलब ,अपने साथी के साथ विवादों और गलतफहमियों से बचें । नौकरी में ट्रांसफर की संभावना बन रही है। बच्चों का ख्याल रखें।

धनु राशि धन-संपत्ति (Money) किसी भी तरह के निवेश के लिए दिन बेहतरीन है।

धनु राशि सेहत ( Health) गर्मी और मौसम में बदलाव का जातक की सेहत पर असर पड़ेगा।

धनु राशि करियर (Career) नौकरी में आत्मविश्वास भरा रहेगा और किसी की आज नहीं सुनेंगे।

धनु राशि प्यार (Love) आज का लव राशिफल में जातक को साथी के साथ बहुत हसीन अहसास होगा।

धनु राशि परिवार( Family) परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे और बाहर जाएंगे।

धनु राशि का उपाय (Remedy) आज 5 पत्ते पीपल का लें उसमें पीला चंदन लगाकर नदी मे प्रवाहित कर दें।

धनु राशि पूर्वाभास ( Forecast) आज स्वर्ग वाली फीलिंग होगी।

धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

18 April 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण तनाव और थकान होगा। छोटे भार्इ-बहनों का सहयोग जातक का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करें। इसलिए धैर्य बनाये रखें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। बच्चे स्वस्थ रहेंगे।

मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यापार में धीमापन जातक के उत्साह को कम करने के लिए काफी है।

मकर राशि सेहत ( Health) बेचैनी और अवसाद जातक पर छायेगा।

मकर राशि करियर (Career) नई नौकरी के लिए समय उपर्युक्त नहीं हैं।

मकर राशि प्यार (Love) जातक आज किसी क भी प्रपोच करने से बचें तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि परिवार ( Family) परिवार वाले जातक की चिंता करेंगे और सही सलाह भी देंगे।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) आज के दिन गुरु की पूजा और ध्यान करें।

मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) परिवार से विवाद होगा, शांति बनाये रखने में भलाई है।

मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

18 April 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन शुभ है। पूरा दिन जीवनसाथी से बितेगा। जो प्यार से भरा रहेगा। बिजनेस व नौकरी के लिए दिन बढ़िया रहेगा। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में जाने का अवसर मिलेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। अधिक भोजन करने से बचें। किसी पुराने दोस्त से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) शिक्षा से जुड़े व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी।

कुंभ राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर काम को उत्साह से करेंगे।

कुंभ राशि करियर ( Career) नौकरी-पढ़ाई में सफलता मिलेगी , बाहर जाने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि आज का लव राशिफल (Love) लव राशि में जातक का विपरित लिंग की तरफ आकर्षण और प्यार बढ़ेगा।

कुंभ राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ विवाद वाली बातों से बचें,वरना रिश्ते खराब हो जाएंगे।

कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) पंचमुखी दिया और गुरु-पूर्णिमा पर दान जरूर करें।

कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) जातक को अचानक धन लाभ होगा।

कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

18 April 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर पर उत्सव जैसा माहौल बनाएंगे। इससे उर्जा का संचार होगा। धन के मामले में सामान्य रहेगा। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बाहर जाने से बचें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती हैं।

मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) आज नए व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो सतर्क रहे।

मीन राशि सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन ज्वाइंट पेन से परेशान रहेंगे।

मीन राशि करियर ( Career ) नौकरी में जातक को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि प्यार ( Love) जातक को प्यार रहेगा, लेकिन साथी पर शक भी होगा।

मीन राशि परिवार ( Family) परिवार या पत्नी के साथ सामान्य रहे, वरना विवाद की संभावना है।

मीन राशि का उपाय ( Remedy) आज किसी ब्राह्मण को धोती और जनेऊ का दान करें।

मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) जातक को यश और सम्मान मिलेगा।

मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

18 April 2024 Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 18 April 2024, Aaj Ka Rashifal ,18 अप्रैल 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies, 18 अप्रैल 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 18 April 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story