×

18-dec-se-24-dec 2022 Ka Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह 3 राशियों का बदलेगा भविष्य, मिलेगी तरक्की, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल

18-december-se-24-december 2022 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में दिसंबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 17 Dec 2022 8:45 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 6:59 AM GMT)
18-dec-se-24-dec 2022 Ka Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह 3 राशियों का बदलेगा भविष्य, मिलेगी तरक्की, जानिए अपना साप्ताहिक राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

18 December se 24 December 2022 Ka Love Saptahik Rashifal

18 दिसबंर से 24 दिसंबर 2022 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

दिसंबर 2022 का आने वाला तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 18 December se 24 December 2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह व्यवसाय के लिए सावधान रहने की जरूरत है। क्रिसमस की पार्टी आप इस सप्ताह परिवार के साथ नहीं कर पाएँगे। कारण की बिजनेस के काम से यात्राएं ज्यादा करनी होगी। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है। अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी। सेहत पर ध्यान दें। भूमि विवाद व कनूनी पचड़े में फंसने से बचे।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रिय के साथ गुटरगूं करने का मौका मिलेगा। अपने साथी के साथ अच्छे संबंधों का पालन करेंगे और उनसे भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक धतूरे की जड़ धारण करें। इससे समृद्धि बढ़ेगी। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा व सुंदरकांड का पाठ करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह उत्साह से भरा रहेगा। लेकिन क्रिसमस का आनंद कड़ाके की ठंड की वजह से नहीं ले पाएंगे। जातक के काम का तरीका ऑफिस में सबको पसंद आएगा। इस वजह से जातक की वाहवाही होगी। परिवार,परिजन, व दोस्त इस सप्ताह कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखाएंगे। इस सप्ताह जातक के जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू होगा। व्यवसाय के लिए सप्ताह मिला जुला परिणाम देगा। जातक इस सप्ताह साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत पर ध्यान दें। इस सप्ताह का शुभ दिन है शनिवार व रविवार इस दिन शुभ काम करने के लिए अच्छा है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में तालमेल न बिठा पाने से थोड़े निराश होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। किसी को प्रपोज करने की न सोचे।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घर में कीर्तन या जगराता हो सकते हैं।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 18 December se 24 December 2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह जातक संभलकर काम करें। क्रिसमस के आगमन की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। दान पुण्य से सप्ताह की शुरुआत करें।खासकर निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखें। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च जातक की चिंता बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह शुक्रवार व सोमवार का दिन आपके लिए शुभफलदायी है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।साथी के बारे में घर वालों को बताने के लिए अच्छा समय है। आपकों संतान सुख भी मिल सकता है।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक काली उड़द दान में दें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग


साप्ताहिक कर्क राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Cancer Horoscope Weekly)
साप्ताहिक भविष्यफल में यह सप्ताह जातक के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद जातक क्रिसमस की खास पार्टी का आयोजन घर पर करेंगे। पारिवारिक जीवन में क्लेश और मुश्किलों से तनावग्रस्त होगा। जातक को नजरिए और सोच मे बदलाव की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने से बचने की भी जरुरत होगी। अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। नौकरीपेशा के लिए काम की जिम्मेदारी बढेंगी। धन हानि होगी। आपके लिए बृहस्पतिवार का दिन शुभफलदायी है।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इयह सप्ताह जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी, जिस पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। किसी के साथ रिलेशनशिप शेयर कर सकते हैं।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातकआज बगीचे अथवा मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएं।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए जातक इस सप्ताह जातक अपने साथी से हर बात शेयर करेंगे। किसी करीबी दोस्त से अपनी परेशानी कह सकते हैं जिससे आतंरिक रूप से एक राहत महसूस होगी। नौकरी व बिजनेस में अच्छा समय है। इस सप्ताह सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। थोड़ा खानपान पर ध्यान दें। गुरुवार का दिन आपके लिए विशेष फलदायी है। जातक इस सप्ताह दोस्तों के साथ बस पार्टी करने के मूड में है। क्रिसमस पर बच्चों के लिए सांता क्लोज बनेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपके प्रिय से संबंधों में मित्रता का भाव भी आएगा।आपको लगेगा कि वे आपके सच्चे मित्र हैं। परिवार की जिम्मेदारी उठायेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक प्रकृति की पूजा करें। कन्या को वस्त्र दान करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में यह सप्ताह जातक के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली होने वाला हैं। हर तरफ से खुशखबरी मिलेगा। ऐसा मानिए जातक का पांचों उंगली घी में है। इस सप्ताह आकस्मिक लाभ से भविष्य में निवेश योजना को बल मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय से पूरे सप्ताह लाभ होगा। जातक उत्साह से भरपूर रहेंगे और नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत के लिए यह सप्ताह खास नहीं है। खान-पान पर ध्यान देँ। विदेश में रहने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। मंगलवार व बुधवार का दिन बहुत बढ़िया है । जातक क्रिसमस की खुशियां मनाते नजर आएंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और साथी साथ बात करने का मौका मिलेगा। आपके दोस्त आपके बारे में बाते बनायेंगे, जो दिल दुखी करेंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 18 December se 24 December 2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि जातक यह सप्ताह शुभ फलदायी है। जातक क्रिसमस का आनंद लेंगे। कही घूमने की योजनाए बनाएंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक वातावरण महसूस करेंगे। इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान मिलेगा । शनिवार व शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी है। सेहत से भी अच्छे रहेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवन साथी आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज सोच समझकर रहना होगा क्योंकि उनके परिवार से किसी बात को लेकर नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। युवा लोग साथी के साथ पार्टी मस्ती करेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गरीबों को भोजन कराएं।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक पर क्रिसमस का खुमार छाया रहेगा। जातक के बिजनेस में लाभ मिलेगा। जिससे पूरे सप्ताह जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे। जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम उठाने पड़ेंगें। नए साल में अपने उज्जवल भविष्य के लिए सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को शिंवलिंग पर दुध चढाएं। उत्तम फल की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मिला-जुला समय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है । आपके लिए सबसे बढ़िया दिन इस सप्ताह बुधवार है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)यह सप्ताह आपका प्रेम संबंध भी खर्चे का कारण बन सकता है क्योंकि आप अपने साथी को कोई चीज खरीद कर दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन से लेकर दांपत्य जीवन तक आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल वृक्ष के नीचे सरसो के तेल का दीया जलाएँ

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह खुद को व्यवस्थित बनाने की ओर ध्यान देंगे। क्योंकि नए सप्ताह में दो दिन से पार्टी करके परेशान रहेंगे। और इस सप्ताह भी जातक का पार्टी व घूमने में समय बितेगा। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। इस सप्ताह जहां खर्च बढ़ेंगे वहीं दूसरी ओर अनेक प्रकार से धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा ।कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह सोमवार व मंगलवार का दिन अच्छा गुजरेगा।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन शुभ रहेगा. आज किस्मत आपके साथ रहेगी. कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे. विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं.

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां दुर्गा की आराधना तन मन धन से करें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 18 December se 24 December 2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह कड़ी मेहनत करेंगे। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बदने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।क्रिसमस का स्वागत पूरे जोश –खरोस के करेंगे। इस सप्ताह अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। बुधवार को गणेश के ध्यान से काम करें।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे और आपका साथी आपसे अपने प्रेम का इजहार भी खुलकर करेगा, जिससे आपकी खुशी कई गुना बढ़ जाएगी. यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातकन बंदरों को चना बाँटे।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 18 December se 24 December 2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बिमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस सप्ताह साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें। इस सप्ताह जातक के लिए क्रिसमस के आगमन का उत्साह न के बराबर रहेगा। रविवार का दिन अच्छा है सूर्य की उपासना से लाभ होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रिय को अपने मन की बातें बताएंगे. दांपत्य जीवन में भी खुशी बढ़ेगी और अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा उपहार में देंगे.

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी की आराधना व चालीसा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 18 December se 24 December 2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह खुद को बहुत ही व्यस्त पाएंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ बातचीत करते रहें। घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सप्ताहांत पर थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत व्यस्त होने की वजह से खराब होगी। लेकिन ख्याल रखें। इस सप्ताह क्रिसमस की पार्टी मनाने परिवार व दोस्तों के साथ शहर से बाहर जाएंगे। बुधवार का दिन शुभ है

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन जी रहे लोग थोड़ा कमजोर हो सकते है, लेकिन जो लोग शादीशुदा जीवन में उनके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातककटोरी में कपूर भरकर कर शयन कक्ष के पूर्व में रखें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


18-december-se-24-december 2022 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 18-december-se-24-december 2022, 18 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 18 December se 24 December 2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 18 December se 24 December 2022

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story