×

Kal Ka Rashifal 18 July 2021:आने वाला कल 18 जुलाई को वृष राशि के जातक बनेंगे आकर्षण का केंद्र, वृश्चिक के जानिए आर्थिक हालात

18 July 2021 Kal Ka Rashifal आने वाला कल 18 जुलाई 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी : जातक संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 July 2021 7:58 AM GMT
कल का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

18July 2021 Kal Ka Rashifal आने वाला कल 18 जुलाई 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी :

आनेवाला कल 18 जुलाई रविवार तिथि-नवमी, शुक्ल पक्ष चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 जुलाई रविवार कल की भविष्यवाणी.. ..

कल का मेष राशिफल 18 जुलाई 2021 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल का मेष राशिफल जातक रविवार की छुट्टियों का मजा लेने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धैर्य रखें और क्रोध से बचें। सेहत का ख्याल रखें। आमदनी में इजाफा होगा।

शुभ रंग - नारंगी

शुभ अंंक- 3

कल का वृष राशिफल 18 जुलाई 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल का वृष राशिफल के अनुसार अगर जातक की खूबसूरती किसी भी पार्टी या समूह में आकर्षण का केंद्र बनेगा और लोकप्रियता हासिल करेंगे। जातक का प्रभावशाली व्यक्तित्व समाज और परिवार में पहचान दिलाएगा। दोस्त रिश्ते दारों से संबंध गहरे होंगे। नौकरी में ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग - लाल

शुभ अंंक- 1

कल का मिथुन राशिफल 18 जुलाई 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक के आय के स्रोतों में गिरावट आएगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। पत्नी के माध्यम से आजीविका में सहयोग मिलेगा। ईश्वर भक्ति, आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लें, तो बल अवश्य प्राप्त होगा तथा कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में प्रोमोशन, स्थानांतरण में व्यवधान आएंगे।

शुभ रंग - हरा

शुभ अंंक- 5

कल का कर्क राशिफल 18 जुलाई 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशिफल के जातक कल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक का कार्यस्थल पर बॉस या सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से स्थिति को बिगड़ने से बचा लेंगे। कारोबार में वित्तीय लाभ की स्थिति बन रही है। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं, उन्हें प्रबंधन से अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।

शुभ रंग -गुलाबी

शुभ अंंक- 7

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)


कल का सिंह राशिफल 18 जुलाई 2021(Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशिफल की 18 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के मन में उलझन बनी रहेगी। कोई ईर्ष्यालु व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है, दल दोपहर से परिस्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। अचानक धन वृद्धि, आरोग्य और विजय प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का है। समय का लाभ उठाएं।

शुभ रंग -नारंगी

शुभ अंंक- 1

कल का कन्या राशिफल 18 जुलाई 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) 18 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक के लिए वाहन व भवन आदि के सुखों में वृद्धि करने वाला रहेगा। मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी अथवा व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। शत्रु कमजोर रहेंगे।

शुभ रंग - क्रीम

शुभ अंंक- 6

कल का तुला राशिफल 17 जुलाई 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 17 जुलाई की गणना के अनुसार जातक बुजुर्गों एवं पूज्य लोगों का परामर्श प्रगति में सहायक होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कल खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी घेर सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और किसी संत पुरुष का आपको आशीर्वाद भी मिलेगा।

शुभ रंग - लाल

शुभ अंंक- 2

कल का वृश्चिक राशिफल 18 जुलाई 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) 18 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक को छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। निजी जीवन सामान्य रहेगा। इस समय अवधि में किसी से कर्ज न लें और न ही दें। अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें, तो भाग्योदय अवश्य होगा ।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंंक- 7

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

कल का धनु राशिफल 18 जुलाई 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल का धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक के लिए दिन मिश्रित फलदायक है। आलस्य का त्याग कर कार्यक्षेत्र की तरफ ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की गलतफहमियां न पालें। लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। यात्राओं को आगे के लिए टालना ही श्रेयस्कर होगा। अभी नया कर्ज लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग - लाल

शुभ अंंक- 3

कल का मकर राशिफल 18 जुलाई 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक की किस्मत जातक पर मेहरबान लग रही है। कानूनी मामलों में चल रही परेशानी खत्म हो सकती है। शत्रुओं पर भी निश्चित रूप से विजय प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे।

शुभ रंग - पीला

शुभ अंंक- 8

कल का कुंभ राशिफल 18 जुलाई 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक चालू स्कीमों में पैसा लगाने से बचें। धनहानि के योग बन रहे हैं। याद रखें, लालच बुरी बला है, जल्दी अमीर बनने का सपना न संजोएं। प्रेम संबंध के मद्देनजर कल का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुखद पल बिताएंगे। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालेंगे।

शुभ रंग - गुलाबी

शुभ अंंक- 9

कल का मीन राशिफल 18 जुलाई 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 18 जुलाई की गणना के अनुसार रविवार को इस राशि के जातक व्यवसाय संबंधित मामलों के लिए भाग्यशाली समय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। घर में उत्सवभरा माहौल बना रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे।

शुभ रंग - नारंगी

शुभ अंंक- 3

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story