TRENDING TAGS :
साप्ताहिक मीन राशिफल 18-24 जुलाई 2021: इस सप्ताह जातक को मिलेगा भाग्य का साथ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
Saptahik Meen Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक मीन राशिफल 18-24 जुलाई 2021: इस सप्ताह जातक के लिए वक्त अच्छा गुजरेगा। प्रेम संबंधों के लिए वक्त अच्छा गुजरेगा। जातक के लिए साथी से थोड़ा बहुत मन मुटाव हो सकता है पर सब ठीक होगा।
Saptahik Meen Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक मीन राशिफल 18-24 जुलाई 2021:
साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक राशिफल में मीन राशि के जातक के लिए इस सप्ताह जातक के लिए वक्त अच्छा गुजरेगा। प्रेम संबंधों के लिए वक्त अच्छा गुजरेगा। जातक के लिए साथी से थोड़ा बहुत मन मुटाव हो सकता है पर सब ठीक होगा और साथी के साथ कुछ खास पल बिताने का मौका मिलेगा।
- धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह धन संबंधी मामले में सफलता देने वाला है। कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, लोगों से संपर्क कम रखें।
- सेहत ( Health) जातक सेहत का ख्याल रखें। गर्भवती, महिलाओं को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। एलर्जी और चेतनातंत्र की समस्या अभी बढ़ सकती है।
- प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक की सामाजिक जिम्मेदारियों से बंध जाने का अहसास होगा। इससे बेचैनी बढ़ेगी। जातक दांपत्य संबंधों में उत्साह बढ़ाने के लिए भी आपको विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।जातक के पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
- उपाय ( Remedy) दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- शुभ अंक (Lucky Number) 7, 11
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।