साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18-24 जुलाई 2021: छात्र जायेंगे विदेश, नौकरी में बढ़ेगा भार, वाणी पर रखें पूरे सप्ताह लगाम, जानिए....

Saptahik vrishchik Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18-24 जुलाई 2021:समाज के लोग जातक के तरफ आकर्षित होंगे। चतुर्थ भाव के कारण छात्रों को विदेश में शिक्षा पाने का मौका मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 July 2021 3:59 AM GMT (Updated on: 28 July 2021 6:49 AM GMT)
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18-24 जुलाई 2021: छात्र जायेंगे विदेश, नौकरी में बढ़ेगा भार,   वाणी पर रखें पूरे सप्ताह लगाम, जानिए....
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik vrishchik Rashifal 18-24 July 2021 साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 18-24 जुलाई 2021:

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) वृश्चिक राशिफल के जातक को धन संबंधी नुकसान होगा। जातक की लोकप्रियता बढ़ेगी। समाज के लोग जातक के तरफ आकर्षित होंगे। चतुर्थ भाव के कारण छात्रों को विदेश में शिक्षा पाने का मौका मिलेगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक पर नौकरी में कार्यभार रहेगा। बिजनेस अच्‍छा चलेगा। इस सप्ताह जातक में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे कार्यस्थल पर काफी अच्छा परफॉर्मेंस दे सकेंगे। समस्याओं को हल करने के लिए कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपको अनावश्यक बोझ से जितना दूर रहेंगे, उतना फायदे में रहेंगे। जल्दबाजी ना करें।
  • सेहत ( Health) स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग और ध्यान से तनावमुक्त रहेंगे।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) प्रेम के लिए अनुकूल नहीं है। बोलने से पहले सोचे, नहीं तो ब्रेकअप हो सकता है। बच्चो और घर के बडो का ख्याल रखें।
  • उपाय ( Remedy) जातक गायत्री मंत्र का जाप करें। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2, 4 , 8

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story