19 Feb se 25 Feb2023 Ka Saptahik Love Rashifal : कैसा रहेगा साप्ताहिक राशिफल, जानिए 12 राशियों के लिए उपाय और प्यार का हाल

19 February se 25 February2023 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 Feb 2023 1:52 AM GMT (Updated on: 25 Feb 2023 6:31 AM GMT)
19  February se 25  February
X

सांकेतिक तस्वीर , सौ,से सोशल मीडिया

19 February se 25 February 2023 Ka Love Saptahik Rashifal

19 फरवरी से 25 फरवरी 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

फरवरी का आने वाला ये सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 19 February se 25 February 2023 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आप दोस्तों के साथ इस सप्ताह भरपूर आनंद लेंगे। हालाँकि परिवार में अशांति का माहौल देखने को मिल सकता है। बच्चों की भी सेहत नाजुक रह सकती है इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल करें। छात्रों का पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। आप किसी छुपे हुए रहस्य को जानने में रुचि दिखा सकते हैं। वहीं पिताजी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है अथवा उनके साथ आपका वैचारिक मतभेद संभव है। ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर आपकी कुशल संवादशैली से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाई-बहनों के विदेशगमन के योग बन रहे हैं। कामुक विचारों पर नियंत्रण रखें।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम संबंधों में नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।अविवाहित लोग होने वाली जीवनसाथी से मुलाकात कर सकते हैं।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक माँ दुर्गा की पूजा करें एवं उन्हें खीर का भोग लगाएँ।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, लाल

साप्ताहिक वृष राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। इस सप्ताह जातक तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप इस सप्ताह कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है। परिवार और संबंधों की बात करें, तो पारिवारिक जीवन सामान्य है।घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी आपका मन उदास हो सकता है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक कपल के रोमांटिक लाइफ में बदलाव देखने को मिलेगा,शिक्षा संतान और प्रेम के लिए बेहतर दिन रहेगा।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक काली उड़द का दान करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 19 February se 25 February 2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह में अधिकांश समय को आप अपने नए प्यार को देंगे। व्यवसाय के लिए सिर्फ योजना बनाना बेहतर है। इस सप्ताह ऑफिस में आपका मन नहीं लगेगा, काम के माहौल से जातक नाखुश हो सकते हैं इसका कारण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी उचित प्रोत्साहन न मिलना है। कार्य संबंधी यदि कोई अन्य निर्णय लेने का विचार हैं तो पहले अच्छे से हर पहलू पर विचार करें तो बेहतर होगा। आर्थिक तौर से एक बड़ा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह हरा व काला रंग आपके लिए शुभ है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक साथी के साथ शादी से पहले लिव इन में रहने पर लोग बातें बनायेंगे।किसी पुराने मित्र को याद करके भावुक रहेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)जातक इस सप्ताह केसर का तिलक लगाएँ।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह जातक काम करने के तरीके मे बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं, इससे जातक को लाभकारी और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों के लिये यह सप्ताह खास है। जातक अपने घर मे शांत माहौल बनाने के लिए किए गये प्रयास मे सफलता हासिल होगी। अपने परिवार को एक साथ देखकर आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। जीवन साथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद लेंगे। किसी छोटी मोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह साथी के साथ त्योहारों का आनंद लेंगे।रिश्तों को लेकर सचेत रहे।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक भैरव देव के मंदिर में काला झंडा लगाएँ।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए इस सप्ताह जातक ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जातक को खुद के लिये भी थोड़ा वक्त निकालना मुश्किल हो सकता है। सकारात्मक रवैया इस सप्ताह हर तरह की परेशानी से बाहर निकलने में मदद करेगा। जातक का अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर इस सप्ताह नियंत्रण रहेगा। सप्ताह के अंत में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। रोमांटिक जीवन में साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी रिश्तेदार की वजह से प्रेम जीवन पर आघात पहुंचेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक कुत्तों को खाना खिलाएँ।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक इस सप्ताह लाल रंग जातक को लाभ देने वाला है। जातक इस सप्ताह ज्यादातर समय खुद का मूल्यांकन में बिताएंगे। अपनी क्षमता को पहचानकर अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने के अवसरों का लाभ लेंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली हो सकता है। धार्मिक कार्यो में भी रुचि दिखा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को उसकी जरुरत की वस्तु दान करना आपको आंतरिक खुशी या संतुष्टि दे सकता है। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है। साथी से मनमुटाव होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बजरंगबली की पूजा करें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 19 February se 25 February 2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस सप्ताह जातक को कई मामलों मे अनुकूल योग है। इस सप्ताह जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी। निवेश में सप्ताह की शुरूआत में लाभ होगा। जातक के प्रयासों को शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह अनूकूल है।सप्ताह बीच में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह जीवन साथी के मध्य तालमेल स्थापित होने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे। व्यय की अधिकता से इस सप्ताह के मध्य भाग में चिंता बढ़ेगी। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक साथी की वजह से बदनामी होगी।वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गौमूत्र का सेवन करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक को गृहस्थ जीवन खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे।। नौकरी व बिजनेस में पदोन्नति के योग है। इस सप्ताह के अंत तक लेखन, फिल्म निर्माण, प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्र में तरक्की के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला है। इस सप्ताह विरोधियों को पराजित करेंगे। धन निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचे। लेकिन बाद में दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। यात्रा के भी योग हैं। हरे रंग का रुमाल पास में रखें लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार के लोग आपसे प्यार करेंगे।साथी आपसे फलर्ट कर रहा है तो सावधान रहे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में सप्ताह के शुरूआती दौर से ही सफलता प्राप्त होगी। यदि रोजगार के तलाश में हैं, तो प्रयासों को बढ़ाएं इस सप्ताह निश्चित सफलता के योग है। पदोन्नति के योग हैं। इस सप्ताह भौतिक सुख के साधनों की खरीद करेंगे। धार्मिक कामों में शामिल होंगे। प्रेम संबंध के लिए सप्ताह मधुर है। साथी की इच्छा के मुताबिक वस्तुओं के खरीद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनबन से मन खिन्न होगा। सेहत अनुकूल रहेगा।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह विवाहित लोग अनैतिक संबंधों की ओर झुकाव हो रहा है।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक आज शिव मंदिर में दान करें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 19 February se 25 February 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी। माता जी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालाँकि आपके भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस हफ़्ते आप अपने कार्य के प्रति दृढ़ निश्चयी रहेंगे। इस बीच अपनी सेहत का ख़्याल रखें अन्यथा कोई पुराना रोग आपके लिए पुनः समस्या पैदा कर सकता है। धार्मिक अथवा पवित्र कार्यों में धन का ख़र्च संभव है। अपने कार्य क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। हालाँकि आपको इसमें धन लाभ के योग हैं। बच्चों के स्वभाव में ज़िद्दीपन तथा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। वहीं छात्रों को पढ़ाई में समस्या आ सकती है।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक पार्टनर के साथ प्यार में नयापन आएगा.

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शिव मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 19 February se 25 February 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस सप्ताह इस सप्ताह जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। कानूनी मामलों में यह सप्ताह आपके पक्ष में हैं। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह के मध्य में संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिलाजुला सप्ताह है। नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक एक से ज्यादा रिश्ते बनाने को मन करता है।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य को जल दें तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 19 February se 25 February 2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर साबित होगा। इस सप्ताह आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता छात्रों के लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है। गृहस्थ जीवन में किसी बात पर विवाद से नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। विवाहितों को और भी आनंद आएगा।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक आज बेडरुम में राधाकृष्ण की तस्वीर लगाएं।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

19 February se 25 February2023 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 19 February se 25 February2023 , 19 फरवरी से 25 फरवरी 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 19 February se 25 February 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 19 February se 25 February2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story