19-june-se-25-june-2022 Saptahik Rashifal : इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह सप्ताह, जानिए अपना साप्ताहिक भविष्यफल

19-june-se-25-june-2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Jun 2022 8:31 AM GMT
Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर,सौ.से सोशल मीडिया

19 June se 25 June-2022 Ka Saptahik Rashifal

19 जून से 25 जून 2022 साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जून 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य मिथुन राशि में विचरण करेंगे। चंद्रमा मीन, मेष, वृष और मिथुन में संचरण करेंगा। जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल कैसा रहेगा।-

साप्ताहिक मेष राशिफल 19 June se 25 June-2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले के लिए यह सप्ताह आप धार्मिक और आध्यात्मिक व्यस्तता का रहेगा। इस सप्ताह धन खर्च होगा। परिवार के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे

साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। पैसा इस सप्ताह चुनौती बनकर आएगा। आपके विरोधी काम में सक्रिय होंगे, लेकिन सब आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण कमजोर साबित होंगे।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक संतुलन बनाकर चले।रिश्तों में कभी कभी निभाने के लिए आपको झुकना भी पड़ता है।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन घर पर रात के समय खिचड़ी जरूर खाएं। गुरुवार को तुलसी के पौधे में जल डालें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

साप्ताहिक वृष राशिफल 12 June se 18 June-2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक आप नए कार्य का निर्णय लेंगे। नौकरी में लाभ के साथ अतिरिक्त आय भी होगी। दोस्तों से आपको लाभ होगा। सामाजिक ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। प् पर्यटन और वैवाहिक संयोग बनेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह व्यवसाय में आत्मविश्वास बनेगा। नौकरी में आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला है। आप विकल्पों का चयन करने की स्थिति में होंगे।

साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक घुटने की परेशानी बढ़ सकती है। घरेलू इलाज के सहारे इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश न करें।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक नजदीक के रिश्ते से आपको धोखा मिल सकता है और इसमें आपकी भी गलती होगी। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं। मंदिर के बाहर किसी गरीब को वस्त्र का दान करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 12 June se 18 June-2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आने वाला सप्ताह जातक परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने काहोगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक थोड़ा काम को लेकर रिलैक्स मूड में होंगे । क्योंकि आपने पूर्वयोजना अच्छी बनी है। अब आगे की योजना बनाने का समय है और उसके लिए एक सही रणनीति बनाने का समय है, ताकि सब कुछ आपकी योजनाओं के अनुसार ही चलता रहे।

साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में जातक सिरदर्द से संबंधित परेशानी पहले से है, तो इस सप्ताह इसे इग्नोर न करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिलेशनशिप बहुत महत्व रखता है और इस सप्ताह तो आपने उसे सहेज कर रखा है। किसी अपने के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन पूरे परिवार का साथ आपको मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक महादेव की पूजा अर्चना करें। सोमवार सुबह बिना अन्न जल ग्रहण किए पास के शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव उपासना करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल 12 June se 18 June-2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि के लिए काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन मिलने का है। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह इस राशि के जातक अपने काम के बारे में सोचना अच्छी बात है, लेकिन इतना सोचना कि जितना आपके सेहत पर असर न पड़ें।। आपकों कार्यस्थल में अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक पेट से संबंधित पुरानी बीमारी के फिर से शिकार हो सकते हैं।खान-पान पर आपका नियंत्रण रखें।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक संबंधों को लेकर सही सोच रहे हैं, लेकिन अपनी सोच में थोड़ी व्यावहारिकता भी रखें। सभी लोग आपके लिए अच्छे नहीं, लेकिन सब बुरे भी नहीं। ऐसी सोच लाभ देगी। शादी शुदा जीवन खुशी से भरपुर रहेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गुरुवार का व्रत रखें और विधिपूर्वक पूजन करें। पीला पहनें और उस दिन पीला भोजन ही ग्रहण करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और लाल

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 5 June se 11 June-2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह सामान्य है। जातक - अत्यधिक कार्य और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा।निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता राहत देगी।

साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पूरे सप्ताह आप व्यस्त रहने वाले हैं. व्यर्थ की भादौड़ भी रहेगी,लेकिन काम के सिलसिले में इस सप्ताह मेहनत ज्यादा करनी होगी।वरिष्ठों के साथ बैठक में आपके प्रयास को सराहा जाएगा, जिसके कारण विरोधी भी आपके खिलाफ सक्रिय होंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक नाक, कान या गले से संबंधित कुछ मौसमी समस्याएं आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक रिश्तों को लेकर सोच अच्छी है, लेकिन आपके अपनों को ही यह इस सप्ताह पसंद नहीं आएगा। परिवार के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। लव मैरीज करेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक तुलसी के पौधों पर जल चढ़ाने के बाद ऊं सूर्याय नमः का ११ बार जाप करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।


साप्ताहिक कन्या राशिफल 19 June se 25 June-2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।

साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) सप्ताह की शुरुआत में जातक इस सप्ताह कोशिश यही करें कि यात्रा कम से कम हो और वाहन कम चलाना पड़े. नया वाहन न तो इस सप्ताह खरीदें और न ही किसी नए वाहन की सवारी करें. लंबी यात्रा को तो इस सप्ताह टाल दें तो ज्यादा बेहतर है.

साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. मौसम का ध्यान रखें और बचाव के तरीकों पर फोकस करें.

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) आने वाले सप्ताह में जातक अपना समय अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बिताएंगे. रिश्तों को जीने का आपका प्रयास इस सप्ताह पूरी तरह सफल होगा

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गायत्री मंत्र का जाप करने के साथ ही आपको रविवार को उगते सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 19 June se 25 June-2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि वालों के जातक आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आपको कार्यक्षेत्र में,व्यवसाय में और यहां तक कि अपने रिश्तों में भी सावधानी का बरतनी होगी। आपकी जरा सी चूक आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक चोट या किसी दुर्घटना के कारण शारीरिक चोट का योग है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही देश में ही लंबी यात्रा का योग है। काम से कुछ समय के लिए अवकाश लेंगे ।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंगबली के मंदिर जरूर जाएं।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 19 June se 25 June-2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक -रचनात्मक दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक अपनी आय और व्यय को बेहतर समझेंगे। इस सप्ताह खासतौर से अपने खर्च पर नियंत्रण रखें नकरी और कर्ज को लेकर सचेत रहें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक जोड़ों के दर्द से संबंधित परेशानियां आपके सामने खड़ी हो सकती हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक यह ठीक भी हो जाएगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्तों को लेकर आप बेहद सुखी रहेंगे। परिवार के साथ खुशियों भरा पल बिताएंगे और लंबे समय बाद रिैश्तेदारों से मिलना हो सकता है। दूसरों की अपेक्षाओं पर इस सप्ताह आप पूरी तरह खरे उतरेंगे ।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गरीबों को वस्त्र और फल का दान इस सप्ताह जरूर करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 19 June se 25 June-2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह जातक प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक असमंजस की स्थिति से बाहर आएं, क्योंकि अब कार्यक्षेत्र में बड़े और सख्त निर्णय लेने का समय है। आपकी चूक आपको अपने साथियों से काफी पीछे कर सकती है। सहकर्मियों की तारीफ के अर्थ को समझें और महज भावनाओं के आधार पर कोई बड़ा निर्णय न लें।

साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सांस से संबंधित परेशानी हो सकती है। नियमित दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करें। योगा करें और अपने खान-पान पर इस सप्ताह विशेष निगाह रखें।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक श्तों को संभालने के क्रम में आप खुद को इतना भी कमजोर न बना लें कि दूसरे आपका फायदा उठाएं. आपके आसपास के लोगों को पता है कि आप रिश्तों को लेकर कितने भावुक हैं और इस सप्ताह इसे लेकर लोग आपका फायदा उठा सकते हैं. सजग रहें, सतर्क रहें और आंखें खुली रखें.

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन घर पर ही हनुमान जी के सामने घी के दिए जलाएं।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल 12 June se 18 June-2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि के जातक इस सप्ताह समझदारी और दूरदर्शिता के साथ दिशाओं का चयन करना है, क्योंकि एक बार जब आप इस दिशा में चलना शुरू कर देंगे, तो बाकी विकल्प आपके लिए बंद होते जाएंगे.

साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक लापरवाही के कारण हृदय संबंधी समस्याएं इस सप्ताह आपके सामने होंगी।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अपनी वाणी से कई लोगों का दिल दुखाएंगे। बेहतर यही होगा कि छोटी-मोटी बातों को इस सप्ताह इन्गोर करें।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगलवार के दिन बजरंग बली के द्वार पर उन्हें सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 19 June se 25 June-2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आपकी सोच और योजना के अनुसार हो, जो अमूमन आपके कार्यक्षेत्र में होता नहीं है. इसके कारण इस सप्ताह आपका मन व्यथीत रहेगा, लेकिन समझदारी के साथ यदि अपनी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होगा

साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य के लिए लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल है, लेकिन इसके कारण आप नियंत्रण भी महसूस करेंगे. इस सप्ताह यह नियंत्रण जरूरी भी है.

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आपने जिन रिश्तों को सींच कर बड़ा किया है, उन रिश्तों से आपको फल भी मिले. इस सप्ताह रिश्तों को लेकर आपको नया अनुभव होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे. आपको सलाह है कि भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें.

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज सुबह मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल 19 June se 25 June-2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की संभावना है, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।


साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जो जातक आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए। कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने से पहले बारीकी से जांच कर लें। इस समय काम के प्रति आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक रिश्तों को लेकर जो समस्याएं चल रही थीं, इस सप्ताह वह काफी हद तक सुलझी हुई नजर आ रही हैं। प्यार में संतुलन बनाने में असमर्थ रहेंगे।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सोमवार के दिन कम से कम १२१ बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

19 June se 25 June-2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 19 June se 25 June-2022 , 19 जून से 25 जून 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,19 June se 25 June-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story