19 Mar se 25 Mar 2023 Ka Saptahik Rashifal : इन लोगों को इस सप्ताह भाग्य देगा साथ, मिलेगा धन, कुछ को रहना होगा सावधान

19 March se 25 March 2023 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 18 March 2023 2:11 PM GMT
19 Mar se 25 Mar 2023 Ka Saptahik Rashifal : इन लोगों को इस सप्ताह भाग्य देगा साथ, मिलेगा धन, कुछ को रहना होगा सावधान
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

19 March se 25 March 2023 Ka Love Saptahik Rashifal

19 मार्च से 25 मार्च 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मार्च का आने वाला ये सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 19 March se 25 March 2023 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक रहेगा। जॉब में तरक्की के नए-नए मौके मिल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। किसी मेहमान के आने से पूरे हफ्ते घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस सप्ताह घर के सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार की तैयारी करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। मंगलवार का दिन जातक के लिए खुशी देने वाला रहेगा

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक संबंधों को लेकर सजग रहेंगे। साथी को लेकर किसी वेकेशन पर जाएंगे। परिवार और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो संबंंध और मजबूत होंगे।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शिव भगवान की आराधना के लिए उत्तम है।।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, लाल

साप्ताहिक वृष राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के लोग किसी योजना को पूरा करने में जातक का सहयोग करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिछले दिनों की गई जातक की मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे, जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी सदस्य को संतान की खुशखबरी मिलेगी। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। बिजनेस को लेकर निश्चिंत रहे। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में दीप जलाएं।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक निजी संबंधों के लिए खास है। इस माह बदल रहे ग्रहों का गोचर की नजर जातक के संबंधों पर है। इसलिए परिवार या साथी से बात करते वक्त सजग रहे। वाणाी का सही इस्तेमाल करें।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करेंगे तो निराशा से दूर रहेंगे और सकारात्मकता बनी रहेगी।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 19 March se 25 March 2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि कइस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस के हर काम को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। जातक की जरूरत के समय रिश्तेदार मदद के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार के सदस्य जातक को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं लेकिन पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जान लें। प्रेम संबंध में तनाव और अलगाव की संभावना है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक रिश्तों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे। बच्चों के अच्छा मार्गदर्शन के साथ अच्छे माता-पिता बनने की कोशिश में सफल रहेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)जातक इस सप्ताह भगवान विष्णु की आराधना करें और रोज सुबह स्नान के साथ पीपल के वृक्ष में दीप जलाएं, लाभ देगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए आने सप्ताह संघर्षपूर्ण है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। इस सप्ताह जातक की नौकरी में परेशानी हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान की बहुत अधिक संभावना है। बिजनेस में नुकसान होगा। जीवनसाथी का व्यवहार आपके लिए अच्छा नहीं है। प्रेम में धोखा खाएंगें। सेहत से परेशान है। इस सप्ताह जातक के लिए गुरुवार का दिन जातक के लिए विशेष फलदायी है। जो जातक विवाहित है शिवरात्रि पूजा करें।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी झिझक रहेगी। शादी योग्य जातक के विवाह बंधन में बंधने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गणेश भगवान को मोदक और दुर्वा चढ़ाएंगे तो आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए यह सप्ताह नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। इस समय धीरे-धीरे अपने काम को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह मेहनत के बल पर पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी इस सप्ताह पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। मंगलवार जातक के लिए बढ़िया

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जातक का निजी प्रेम संबंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जातक को प्रेम का अहसास होगा। जातक हंसमुख स्वभाव आसपास के लोगों को खुश रखेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक इस सप्ताह धार्मिक कामों में मन लगाएं और जरुरतमंदों को दान दें

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में लाभ देने वाला है। इस सप्ताह जातक को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सामान्य है। किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी माहौल गमगीन होगा है। शनिवार जातक को लाभ देगा।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के लिए कठोर परिश्रम करेंगे, संतान संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल या सास से विवाद हो सकता है इससे जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कड़वाहट के बीज पनपेंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक 5 हरे पौधे लगाएंगे तो धन का लाभ होगा

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 19 March se 25 March 2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस सप्ताह यह सप्ताह कुल मिलाकर जातक के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। नौकरी में भी लाभ होगा। हालांकि बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, पुरानी यादों को शेयर करेंगे। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से हर काम को सफलता मिलेगी। इस सप्ताह वाहन चलाते समय सावधान रहें। जातक के लिए सोमवार बढ़िया नहीं हैं।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के दायित्वों को बखूबी निभाएँगे, लेकिन किसी करीबी की मौत जातक के दुख और लड़खड़ाने की वजह बनेगा। प्रेम के बीज पनपेंगे, लेकिन थोड़ा इंतजार करना होगा

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घर और काम की जगह पर गंगाजल छिड़केंगे तो अच्छा रहेगा।रोज दुर्वा चढ़ाएं।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक को मेहनत की वजह से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक है। लॉटरी या सट्टेबाजी से कुछ जातक की किस्मत खुल सकती है। इस सप्ताह जातक खुद को वापस फिट रखने की कोशिश करेंगे। जीवन की हर खुशी आपको मिलेगी। रविवार का दिन जातक लिए अतिउत्तम है। परिवार के साथ प्यार से बिताएंगे। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के मन में प्यार का अहसास जगेगा और लगेगा कि परिवार ही जीवन की पूंजी है। कुछ बातों को लेकर जातक का जीवनसाथी या भाई-बहनों से विवाद होगा,लेकिन वह क्षणिक रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक अनाथआलय में पुस्तक वितरण करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस सप्ताहजातक के किसी कंपनी में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने वाला है। बिजनेस व ठेके में नुकसान होने वाला है। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अगर शादी नहीं हुई तो शादी तय हो सकती है। बच्चें का ख्याल रखें, सेहत बिगड़ सकती है। इस सप्ताह जातक के लिए बुधवार बेहतरीन है। कहीं बाहर ना जाएं

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह माता-पिता से संबंध गहरे होंगे। बच्चों की उपलब्धि गौरवान्वित करेगी।विवाह के लिए अनुकूल समय चल रहा है।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक दुर्गा पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 19 March se 25 March 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत जातक की शुरुआत अच्छी होगी। जातक सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। ऑफिस में सहयोगी से परेशान रहेंगे। बिजनेस में कोई अपना धोखा दे सकता है। प्यार के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी दोस्त मुलाकात हो सकती हैं। सेहत का ख्याल रखे। इस सप्ताह जातक को यात्रा करनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह जातक के लिए कोई भी शुभ काम शनिवार को करना शुभ होगा।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक का झुकाव इस माह किसी महिला की ओर होगा। लेकिन फिर धीरे-धीरे यह अहसास होगा कि आपका जीवनसाथी सही मायने में सिर्फ आपके लिए ही बना है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह घी या तेल के दीप मंदिर में जलाएं तो चली आ रही परेशानियों से निदान मिलेगा।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 19 March se 25 March 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस सप्ताह इस सप्ताह इस राशि के जातक के स्वभाव में नकारात्मकता और गुस्सा हावी रहेगा। जो मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। सकारात्मक बने रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी से दिल की बात करेंगे और भविष्य की योजना बनाएंगे। ऑफिस व बिजनेस में एक सामान स्थिति है। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। सोमवार के लिए किसी नई शुरुआत के लिए बढ़िया है। लॉकडाउन में सेहत का ख्याल रखें । तनाव जातक पर हावी हो सकता हैं।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक बचपन के प्यार को शादी में बदल सकते हैं। इस माह जातक हनीमून पर बाहर जा सकते हैं। बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखें।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक धार्मिक कामों में लिप्त रहेंगे तो जीवन खुशहाल बनेगा। मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाए और मंगलवार को घर में गंगाजल छिड़के।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 19 March se 25 March 2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में किसी सदस्य से लाभ हो सकता है। जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर जा सकते हैं। सतर्कता बरतें। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुक्रवार को पूजा व व्रत करें। बच्चों का ध्यान रखें।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के घर किलकारी गूंजेंगी, लेकिन जातक के जीवनसाथी, ससुराल वालों और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रुद्गाभिषेक करावे और सुंदरकांड पढ़ें और शनिदेव का आराधना से अपना कल्याण करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

19 March se 25 March 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 19 March se 25 March 2023 , 19 मार्च से 25 मार्च 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 19 March se 25 March 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 19 March se 25 March 2023

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story