2 September 2024 Ka Rashifal : इन लोगों को मिल सकता है रुका धन, इस राशि को मिलेगा दोस्त से धोखा, जानिए अपना आज का राशिफल

2 September 2024 Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार किस राशि को आज सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए बेहद खास होने वाला है। इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 1 Sep 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2024 5:30 AM GMT)
2 September 2024 Ka Rashifal : इन लोगों को मिल सकता है रुका धन, इस राशि को मिलेगा दोस्त से धोखा, जानिए अपना आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 2 September 2024 (आज का राशिफल 2 सितंबर २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 2 सितंबर 2024 सोमवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या तिथि चंद्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 2 सितंबर 2024 सोमवार कल की भविष्यवाणी...

2 September 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धन कमाने के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। सोने और चांदी के व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्य यदि पेंडिंग है तो इसे आज ही पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर सरर्वाइकल के मरीजों को अलर्ट रहने की जरूरत है, तबियत ज्यादा बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

मेष राशि धन-संपत्ति- आज किया गया निवेश भविष्य में धन लाभ देगा। लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

मेष राशि सेहत- खान-पान पर ध्यान दें। नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे।

मेष राशि करियर- आज कई मौके मिलेंगे, लेकिन ऑफिस षड्यंत्र से बचें नहीं तो नौकरी जा सकती है।

मेष राशि प्यार- प्रेम में भावनाओं पर काबू रखें। नहीं तो साथी दूर जा सकता है।

मेष राशि परिवार- आज परिवार के साथ मस्ती मनोरंजन करेंगे।इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मेष राशिउपाय-आज अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें लाभ मिलेगा।

मेष राशि पूर्वाभास- नौकरी मिलेगी या लॉटरी निकल सकती है।

2 September 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक काम का बोझ घटाने की कोशिश करें। अपनों के साथ समय व्यतीत करें। सरकार से जुड़े हुए कार्य जो पेंडिंग थे उनको पूरा करने के लिए दिन अच्छा आज सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग हताश न हों। कोई न कोई मार्ग अवश्य मिल जायेगा। विद्यार्थियों को समय बचाने की जरूरत है।

वृष राशि धन-संपत्ति- व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। निवेश से बचें।

वृष राशि सेहत- स्वास्थ्य बढिया रहेगा। साथ ही सूझ-बूझ से अस्पताल के चक्कर नहीं लगाएंगे।

वृष राशि करियर- पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

वृष राशि प्यार-आज का दिन साथी के साथ खुशनुमा बीतेगा।उपहार का लेन-देन करेंगे।

वृष राशि परिवार- आज परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द में बीतेगा।

वृष राशि उपाय- नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।

वृष राशिपूर्वाभास- प्रेम में इंतजार खत्म होगा।

2 September 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन णी में कटुता आने की आशंका है। ऐसे में शांत रहें। कब्ज की समस्या लगातार परेशान कर रही हो तो लापरवाही न करें। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होने की आशंका है। आज का दिन काफी मनोरंजक रहने वाला है। आज हंसिए और दूसरों की भी हंसाइए, लेकिन कामकाज के बोझ से खुद को उलझाए नहीं। हार्डवेयर के कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। घर में मनमुटाव की स्थिति न पैदा होने दें।

मिथुन राशि धन-संपत्ति-आज जातक जमीन बेच सकते हैं ।जिसमें अच्छा मुनाफा होगा।

मिथुन राशि सेहत- आज ईश्वरीय कृपा से सेहत बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सहयोगी मदद करेंगे।

मिथुन राशिप्यार-जातक को आज सच्चा प्यार मिलेगा, जिसका अहसास भी आज ही होगा।

मिथुन राशि परिवार- घर में मांगलिक या वैवाहिक आयोजन होगा। इससे उत्साह बना रहेगा।

मिथुन राशि उपाय-तिल और शक्कर जल में प्रवाहित करें।

मिथुन राशि पूर्वाभास- व्यवसाय में लाभ और शेयर मार्केट में धनलाभ होगा।

2 September 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज फाइनेंस संबंधित कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर में वातावरण अच्छा रहेगा और मित्रों का आगमन घर में हो सकता है। आज आपका पराक्रम आपका साथ देगा। इसीलिए आज जोश के साथ कार्यों को करना होगा। ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव को आपको सपोर्ट कर रहा है।

कर्क राशि धन-संपत्ति- संपत्ति का लाभ मिलेगा। कहीं से अचानक धनलाभ मन को खुशी देगा।

कर्क राशि सेहत-आज हल्की-फुल्की बीमारी जातक को परेशान कर सकती है।

कर्क राशिकरियर- सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले जातक को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि प्यार- जैसी साथी की कल्पना की है, आज तलाश पूरी होगी।

कर्क राशि परिवार- माता-पिता का सम्मान करें तो आगे बढ़ेंगे।

कर्क राशि उपाय- हर दिन घर में घी का दीपक जलाएं पैसे की कमी नहीं होगी।

कर्क राशि पूर्वाभास- संतान की खुशी मिल सकती है।

2 September 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनऑफिस में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से उलझने की कोशिश न करें वर्ना आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज खुद के कॉन्फिडेंस को बढ़ाना होगा। कारोबार में भी आज लंबे समय से हटकर काम दोबारा शुरू करना पड़ेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मां की तबीयत जो पहले से खराब थी तो अब आराम मिलेगा। पार्टनर से तालमेल बनाकर चलें।

सिंह राशि धन-संपत्ति- धन के लिए दिन बढ़िया नहीं है। लेन-देन । और निवेश से बचें।

सिंह राशि सेहत- जिम जाएं और मेडिटेशन करें लाभ मिलेगा

सिंह राशि करियर- लेखन- मनोरजंन के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे।

सिंह राशि प्यार- दूर रहकर प्यार बढ़ेगा। फोन मैसेज से दूरी कम होगी।

सिंह राशि परिवार- जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे।

सिंह राशि उपाय- पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि पूर्वाभास- इस राशि के जातक सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं।

2 September 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वालों को अभी थोड़ा और इंतेज़ार करना पड़ेगा। बाहर भोजन का मूड हो तो आज इससे बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल रखते हुए चलने की जरूरत है। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण होने का समय है। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा भी आज लेंगे और कमाई का कुछ हिस्सा दान में दें सकते हैं। नयी नौकरी में ईमानदारी को बनाए रखना होगा।

कन्या राशि धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। बचत पर ध्यान दें।

कन्या राशि सेहत- आराम करें वरना सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, भविष्य के लिए लाभवर्द्धक है।

कन्या राशि प्यार- प्रेम धोखा या त्रोकणीय प्रेम के शिकार होंगे।

कन्या राशि परिवार- मांगलिक काम का आयोजन परिवार के सदस्यों को एक करेगा।।

कन्या राशि उपाय- आज हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएं।

कन्या राशि पूर्वाभास- किसी पुराने का काम का पुरस्कार मिल सकता है

2 September 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन नया निवेश बड़ी धन हानि करा सकता है। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। कोई हस्ताक्षर जल्दबाजी में ना करें। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें।

तुला राशि धन-संपत्ति- निवेश या व्यवसाय में विस्तार की योजना टाल दें।

तुला राशि सेहत- आज जातक की सेहत बढ़िया रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

तुला राशि करियर- प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम खुशी देगा।बाहर ना जाए।

तुला राशि प्यार- आज प्रेम में हां और ना वाली स्थिति है।

तुला राशि परिवार- दोस्तों और भाइ-बहनों के साथ घर पर मस्ती करेंगें।

तुला राशि उपाय- पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।

तुला राशि पूर्वाभास- वाहन संभलकर चलाएं। चोट लग सकती है।

2 September 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धन की आवाजाही सामान्य रहेगी। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। आपका धैर्य बिगड़ते रिश्ते सुधारेगा। घुटनों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर ना करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति- किसी व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया है। निवेश के मौके को हाथ से ना जाने दें।

वृश्चिक राशि सेहत- आज जातक की खराब सेहत गंभीर बीमारी के संकेत दे रहे हैं।

वृश्चिक राशि करियर- नौकरी –ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसका डटकर मुकाबला करेंगे।

वृश्चिक राशि प्यार- किसी खास दोस्त से आज प्यार का इजहार करेंगे तो जवाब हां में मिलेगा।

वृश्चिक राशि परिवार- वैवाहिक जीवन में खुशियां दोगुनी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि उपाय- गाय को रोटी खिलाएं, सेहत बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास- शोक की खबर मिल सकती हैं या अस्पताल के चक्कर लगाएंगे।

2 September 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बीमारियों में खर्च बढ़ेगा, बचत भी खत्म होगी। नई नौकरी के लिए आवदेन कर सकते हैं। पिता से कुछ अनबन हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी नई योजना में निवेश ना करें। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

धनु राशि धन-संपत्ति- आर्थिक लाभ होगा, लेकिन सचंय जरूर करें।

धनु राशि सेहत- आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

धनु राशि करियर- नौकरी में सहकर्मी नुकसान पहुंचाएंगे।

धनु राशि प्यार- प्रेम के लिए दिन और मौसम दोनों जातक के अनुकू ल है।

धनु राशि परिवार- पत्नी से संबंधों में तनाव की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा।

धनु राशि उपाय- सुबह-सुबह घर के बाहर मेन दरवाजे पर तांबे के लोटे से पानी गिराये।

धनु राशि पूर्वाभास- बारिश की वजह से काम रुकेगा।

2 September 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन पुरानी प्रॉपर्टी अच्छे दाम से बिक सकती है। अपना काम दूसरों पर ना थोपें। ज्यादा गुस्सा रिश्ते बिगाड़ सकता है। स्किन संबंधित रोग होने की संभावना है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।

मकर राशि धन-संपत्ति- आय में कमी और व्यवसाय में नुकसान होगा , सावधानी बरतें।

मकर राशि सेहत-किसी महामारी की चपेट में आने की संभावना है।

मकर राशि करियर- इच्छा शक्ति को पंख मिलेगा, करियर में उड़ान भरेंगे।

मकर राशि प्यार- आपके प्यार पर किसी की नजर है। बहुत प्रयत्न के बाद भी साथी से अलगाव होगा।

मकर राशि परिवार- वैवाहिक जीवन में उथल –पुथल रहेगा । समझदारी से काम लें

मकर राशि उपाय- किसी गरीब को खाना खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।

मकर राशि पूर्वाभास- शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभ देगा।

2 September 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन किसी यात्रा पर धन हानि हो सकती है। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। बच्चों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें। पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।

कुंभ राशि धन-संपत्ति-आज कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पिता की संपत्ति में अधिकार मिलेगा।

कुंभ राशि सेहत- आज सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन मां की बीमारी परेशानी का सबब बन सकती हैं।

कुंभ राशि करियर- मनोरंजन या तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि प्यार- प्रेम को रिश्ते का नाम देंगे।

कुंभ राशि परिवार- परिवार के सदस्यों से मनमुटाव होगा।

कुंभ राशि उपाय- आने वाला कल अच्छा रहें इसके लिए चिड़ियों को दाना दें।

कुंभ राशि पूर्वाभास- कल उपहार या कोई खास मिल सकता है।

2 September 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपका आत्मविश्वास धन लाभ कराएगा। नई नौकरी के आवेदन के लिए दिन शुभ है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाने से बचें। विद्यार्थियों में शिक्षा से जुड़ा सामान बांटें।

मीन राशि धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने साथ निवेश में दोगुणा फल मिलेगा।

मीन राशि सेहत- जातक सेहत को लेकर सचेत रहें। बीमारी की चपेट में आने की संभावाना।

मीन राशि करियर- नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे।

मीन राशि प्यार- प्यार के लिए दिन बढ़िया है और किसी से नजरें चार हो सकती हैं।

मीन राशि परिवार- पत्नी का साथ हर काम को आज आसान बना देगा।

मीन राशि उपाय- व्यवसाय में किसी की नजर ना लगें इसके लिए 2 लॉंग पूर्व दिशा में फेंक दें।

मीन राशि पूर्वाभास- आने वाला पल कोई बड़ी खुशी खबरी देगा जिसकी उम्मीद नहीं है।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2 September 2024 Ka Love Rashifal,2 September 2024 आज का राशिफल 2 September 2024 ,2 सितंबर 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 2 सितंबर का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 2 September 2024 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 2 September 2024, Aaj Ka Rashifal 2 सितंबर 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,2 सितंबर 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 2 September 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi ,2 September 2024 Rashifal Astrology,1 September Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 2 September 2024,2 सितंबर 2024 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 2 सितंबर 2024 का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 2 September 2024,Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story