×

2022 Me Guru Kab Se Rahenge Asta : गुरु का पड़ेगा प्रभाव, आने वाला समय इन लोगों के लिए रहेगा कष्टदायी, रहें सावधान, जानिए उपाय...

2022 Me Guru Kab Se Rahenge Asta:खुशहाली का प्रतीक गुरु ( guru )का ज्योतिष शास्त्र और जीवन में बहुत खास स्थान है। अगर गुरु शुभ स्थिति में तो जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। अगर इसके विपरीत स्थिति है तो व्यक्ति को अपमान,बदनामी, पैसे की तंगी झेलनी पड़ती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Feb 2022 5:01 AM GMT
2022 Me Guru Kab Se Rahenge Asta
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

2022 Me Guru Kab Se Rahenge Asta :

2022 में गुरु अस्त कब होगा : खुशहाली का प्रतीक गुरु ( guru )का ज्योतिष शास्त्र और जीवन में बहुत खास स्थान है। अगर गुरु शुभ स्थिति में तो जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। अगर इसके विपरीत स्थिति है तो व्यक्ति को अपमान,बदनामी, पैसे की तंगी झेलनी पड़ती है। मतलब ये कि कुंडली में बृहस्पति के शुभ रहने से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। बृहस्पति देव विशाखा, पुनर्वसु और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। गुरु के रहने पर मांगलिक काम भी होते है, अस्त रहने पर सब बंद रहते हैं। इसलिए इन दिनों विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं होंगे।

बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा गया है। इसे देव गुरु बृहस्पति के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार 19 फरवरी 2022, शनिवार को सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर गुरु कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। गुरु ग्रह 20 मार्च 2022, रविवार को सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर इसी राशि में अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएंगे।

गुरु के अस्त होने से राशि पर प्रभाव

गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी है। कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच रहते है। अभी गुरु कुंभ राशि में रहेंगे और 19 अप्रैल के बाद मीन राशि में आएंगे तो अच्छा फल देंगे।19 फरवरी से आने वाले 2 महीने तक गुरु अस्त रहेंगे।इस बीच विवाह या कोई भा मांगलिक काम बंद रहेंगे। गुरु के अस्त और राशि परिवर्तन में कुछ राशियों पर कृपा रहेगी। जानते हैं उन राशियों के बारे...

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया


  • मेष राशि के जातकों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। इस कारण ये समय बेहद लाभकारी रहने वाला है। साथ ही नौकरी और बिजनेस के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी। साथ ही धन लाभ भी होगा। नौकरी के लिए नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • वृषभ राशि के जातकों की इस अवधि में मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं, तो फिलहाल टाल दें। इस दौरान व्यापार में मंदी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
  • मिथुन राशि गुरु ग्रह का जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरी में आर्थिक उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। रोजगार में तरक्की होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी। नया मकान या वाहन खरीदने का योग बनेगा। अन्य कार्यों में भी सफलता मिलेगी।
  • कर्क राशि वालों के लिए गुरु का अस्त होना शुभ संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।
  • सिंह राशि पर गुरु की की कृपा से धन लाभ के साथ-साथ आर्थिक पक्ष की मजबूत रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान के साथ पदोन्नति होगी। बिजनेस मे धन लाभ के कई योग बनेंगे। छात्रों के विशेष लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
  • कन्या राशि के लोगों को गुरु के गोचर के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान नौकरी में बदलाव हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। धन लाभ की स्थिति भी बन रही है, लेकिन अनावश्यक चीजों पर धन व्यय का योग भी बना हुआ है।
  • तुला राशि धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मीन राशि के जातकों के लिए ये समय वरदान के समान है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • वृश्चिक राशि के जातक गुरु की कृपा से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा। रोजगार में आर्थिक प्रगति होगी।
  • धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर भाई-बहन, मित्रों, पड़ोसियों के साथ संबंधों को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान अहंकार से बचें और वाणी को खराब न होने दें। पराक्रम में कुछ कमी महसूस होगी। पैसे बचाने की कोशिश करें। आप भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं।
  • मकर राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। निंदा रस से बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। धन हानि के योग बने हुए हैं। भाषण को दूषित न होने दें। तनाव और कलह से दूर रहें।
  • कुम्भ राशि iगुरु कुंभ राशि में ही अस्त हो रहा हो तो आपकी राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। कुंभ राशि में बृहस्पति की स्थिति कुछ मामलों में परेशानी का कारण बन सकती है। लक्ष्य प्राप्ति में बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत पर विश्वास रखें।
  • मीन राशि पर गुरु ग्रह की कृपा से अगले दो महीने धन लाभ होगा। साथ ही किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। मीन राशि वालों के लिए अगले दो महीनों में खूब तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। इसके अलावा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।


सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया


गुरु अस्त हो तो करें यह उपाय

गुरु शुभफलदायी ग्रह है। लेकिन अस्त होने पर इनका प्रभाव शुभ नहीं होता है। इसलिए इससे बचने के लिए हमें कुछ काम करने चाहिए जिससे शुभ फल मिलेगा।

  • गुरुवार के दिन 'ॐ बृं बृहस्पते नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें। गुरुवार के दिन पीली वस्तुएं जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल और आम आदि का दान करें।गुरूवार के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। गुरु दोष को खत्म करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें।
  • गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं और फिर विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।शाम के समय केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। साथ ही लड्डू या बेसन की मिठाई चढ़ाएं। ऐसा करने से बनते काम बिगड़ जाते हैं।
Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story