×

2023 Ka Kark Rashifal: कर्क राशि के प्यार, व्यापार व सेहत के लिए कैसा रहेगा ये साल, यहां देखें उपाय-चेतावनी व चहेते सितारों की राशि

2023 Ka Kark Rashifal: साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है साल 2023

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:29 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:29 AM GMT)
2023 Ka Kark Rashifal
X

2023 Ka Kark Rashifal 

2023 Ka Kark Rashifal (साल 2023 कर्क राशि के लिए): आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

कर्क राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Kark Rashi

साल 2023 कर्क राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कर्क राशि वालों के ( kark Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो कर्क राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कर्क राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

आपक राशि पर इस साल शुक्र के मीन, वृष, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि में प्रवेश से आपको लाभ होगा...

कर्क राशि 2023 कैसा रहने वाला है

साल 2023 कर्क वालों के लिये यह साल बहुत ही शानदार रहने वाला है। राहु आपके कर्म स्थान से निकलकर भाग्य स्थान में प्रवेश करेंगे और केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस साल शनि की ढैय्या भी कर्क राशि वालों पर प्रारंभ होगी। इससे आपके पर्सनल और प्रोफे़शनल लाइफ़ में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। पहले किए गए काम के लिए आपकी तारीफ़ होगी और सम्मान के तौर पर आपकी पदोन्नति भी होगी। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना होगा।

2023 में कर्क राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Kark Rashifal 2023 Money Conditions)

कर्क राशि वालों के लिए 2023 तरक्‍की लेकर आया है। जनवरी से जून तक आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन धन को लेकर आपको इस साल कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में आपका दिया धन वासप मिलने मे ंविलंब होगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी।बृहस्पति आपका काम बनाएंगे। इस साल आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। गुरू राहु का दशम भाव में चांडाल योग आपके सामने समस्याएं खड़ी करेगा। जनवरी में शनि के गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा जिससे व्यवसाय और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्तर अच्छा रहेगा इसमें मंगल आपके एकादश भाव में रहेंगे। धीरें धीरे इस साल 2023 में आर्थिक चुनौतियों में कमी आएगी। इस साल के शुरू में आपको धन लाभ होगा। गाड़ी जमीन जायजाद के मालिक बन सकते है। साल के मध्य मे ं आपको निवेश से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति भी अर्जित करेंगे। लेकिन साल के आखिर में धन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ (Saal Me kark Rashifal 2023 Love Life)

साल 2023 के प्रेम के मामले कर्क वालों के लिए अनुकूल है। केतु इस के शुरू में नवम दशम भाव में रहेंगे,जो परिवार के लिए कष्ट्रद रहेगा।दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि इसी समय में प्रेम जीवन में कुछ तनाव और चुनौतियां बनी रह सकती हैं। मंगल पंचम भाव पर होने से तनाव और टकराव रहेगा लेकिन बृहस्पति आपके रिश्ते को बचाएंगे। साल के मध्य में रिश्ते में तनाव बढ़ेगा और आपके काम का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में बढ़ सकता है। उसके बाद आपके रिश्ते में अंतरंग संबंधों की बढ़ोतरी होगी । संतान पक्ष को लेकर भी कोई समस्या हो सकती है। जुलाई से दिसबंर तक जातक के संबंध चाहे लव पार्टनर से हो या फिर जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ हो अच्छा रहेगा। इस दौरान जातक संबंधों को लेकर प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

कर्क राशि की सेहत (2023 Me Kark Rashi Ki Sehat)

इस साल कर्क राशि के जातक इस साल शनि आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेंगे सेहत के मामले में शुरुआत मे परेशानी कम रहेगी। जनवरी से मार्च तक शारीरिक ऊर्जा चुस्त-दुरूस्त रहेगी। गुरु का गोचर शारीरिक पीड़ा देने वाला है।सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारी से परेशान रहेंगे। जुलाई से सितंबर तक सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी व बिजनेस में व्यस्त होने के बाद भी खानपान व फिटनेस पर ध्यान देंगे। मदिरा पान या किसी तरह के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल न करें। अक्टूबर से दिसंबर तक सेहत ठीक रहेगा, लेकिन जातक के माता-पिता या जीवनसाथी की सेहत खराब होगी इससे परेशानी बढ़ेगी।

कर्क राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

कर्क राशि के जातकों को साल 2023 में सेहत और संबंधों के लिए अनुकूल नहीं नही है। आप इस साल पूर्णिमा का व्रत करें गुरू को दान दें और हनुमान जी की शरण मे जायें।शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र या शिवाष्टक का पाठ इस साल जरूर करें आपको इससे लाभ मिलेगा। हो सके तो सोमवार का व्रत भी कर सकते हैँ।

कर्क राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 कर्क राशि के जातक आपकी लापरवाही आपका नुकसान पहुंचा सकती है, अभी से सावधान रहें। शनि की ढैय्या भी शुरू होने वाली

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे मेष राशि वाले– प्रियंका चोपड़ा, सोनू निगम, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, राज बब्बर। की है। साल 2023 कर्क राशि वालों को आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2023 Ka Mithun Rashifal,मिथुन राशि का भविष्य 2023, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2023, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2023, Mesh Rashifal February 2023, Mesh Rashifal March 2023, Mesh Rashifal April 2023, Mesh Rashifal May 2023, Mesh Rashifal June 2023, 2023 Ka Rashifal, 2023

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें वृष राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story