2023 Ka Vrish Rashifal : वृष राशि वालों के लिए शानदार-बेहतरीन साल रहैगा 2023, जानिए इस राशि की चेतावनी और सितारों का हाल

2023 Ka Vrish Rashifal : साल 2023 वृष राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। वृष राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 2:45 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 6:14 AM GMT)
2023 Ka Vrish Rashifal : वृष राशि वालों के लिए शानदार-बेहतरीन साल रहैगा 2023, जानिए इस राशि की चेतावनी और सितारों का हाल
X

2023 Ka Vrish Rashifal

साल 2023 वृष राशि के लिए

कुछ दिनों ूबाद 2022हटकर 2023 हो जाएगा। तारीखे और दिन वही रहेंगे बस साल बदल जायेंगे और साल के साथ एक चीज और बदलेगी वो है ग्रहों की चाल और 12 राशियों के जीवन के आर्थिक सामाजिक और सेहत में भी बदलाव आएंगे। पिछले अंक में आपने मेष राशि के बारे मे पढ़ा की साल 2023 कैसा रहेगा । अब जानते हैं 2023 वृष राशि के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है। वृष राशि के लिए आने वाला साल सामजिक आर्थिक क्षेत्र में कैसा प्रभाव डालेगा जानते बै। ज्योतिषिय गणन और ग्रहों की चाल के आधारा पर साल 2023 वृषभ राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल इस राशि को लोगों के लिए उन्नति और समृद्धि से भरा रहने वाला है। निजी और प्रेम के रिश्तों में प्रगाढ़ता बढने वाली है। वैसे तो 2023 आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन फिर भी इस साल आप अपने सेहत और अगर बिजनेस कर रहे है तो सचेत रहने की जरूरत है

आने वाला साल 2023 वृष राशि के आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक वृ। राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो वृष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

वृष राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Vrish Rashi

बता दे कि वृष राशि के लग्न में राहु की स्थिति उच्च है। राहु की दृष्टि पूरा साल वृष वालों पर रहेगी। शुरू के समय मेंं शुक्र, धनु राशि में रहेंगे एवं इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससेे सेहत और सांस की परेशानी होगी। इस साल शनिवृष राशि के दसवें भाव में है, इससे नौकरी में उन्नति के मौके मिलेगे। गुरू इस साल आपके लिए अच्छा प्रभाव नहीं दे रहे है। इसलिए वाद विवाद और लड़ाई झगड़ें के साथ जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। लेकिन आपके 11 वे भाव में गुरू के कारण हमेशा धन और आमदनी बढ़ेगी। अगर जमीन घर खरीदने की सोच रहे है तो इस साल काम पूरा होगा। कही से अचानक धन लाभ भी होगा।

वृष राशि 2023 कैसा रहने वाला है

साल 2023 की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के लिए इस साल के शुरुआती में आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपके खर्चों में अधिकता रहेगी इसलिए योजनाओं के साथ आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने का प्रयास करने की ज़रुरत है।साल जातकों को कई उतार-चढ़ावों से होकर गुज़रना पड़ेगा। इस साल आपके ग्रहों का कहना है कि आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी सुखःद परिणाम मिलेंगे।

नया साल 2023 की शुरुआत मेष राशि के लिए उचित रहेगा। इस साल की शुरु में ही चंद्रमा मेष राशि में ही रहेंगे। राहु और चंद्रमा की वजह से अच्छा और बुरा दोनों ही प्रभाव पड़ रहा है। ये दोनों राशियों इससे अधिक प्रभावित होंगी। 2023 इस राशि वालों के शुभ फलदायी रहेगा । राहु जहा इस साल सेहत पर असर डालेंगे। नौकरी और बिजनेस के लिए मेष राशि के जातकों के लिए काअच्छा रहेगा। लव सव के लिए तो 2023 आपके लिए उत्तम है । जिन लोगों को संतान सुख नहीं है। उन्हें इस साल खुशखबरी मिलेगी ।

यह साल मेष राशि वालों के लिए मेहनत करने वाला रहने वाला है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा और आप खुद को साबित कर पाएंगे। इस साल आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। गुरु वक्री होकर मार्गी होने से आपके परिवार में दिक्कते आएंगी। जिसके कारण परिवार के किसी बड़े सदस्‍य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अप्रैल के बाद नवें घर में गुरु की दृष्टि आपके लिए भाग्योदय की यात्रा का संकेत दे रही है

2023 में वृष राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Vrish Rashifal 2023 Money Conditions )

वृष राशि वालों के लिए साल 2023 नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। निवेश और प्रॉपटी के लिए यह साल बेहतरीन सालों में एक है। अभी का किया निवेश भविष्य मे ंलाभ देगा, लेकिन फिर भी आपको मंगल, चंद्र और केतु संभालते रहेंगे। पांचवे और छठे भाव में गुरू की उपस्थिति आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगी। लेकिन एक बात है कि अस साल अगर बिजनेस से जुड़े है तो आपको सतर्कता के साथ प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ेगा। अगर नौकरी करते है तो उच्च पज पर आसीन होंगे। टेक्निकल और मेडिसीन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस साल वृष राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। इस साल शनि, बुध के साथ नौवें भाव भाग्य स्थान में है तो आप िस साल के मध्य में कार्यक्षेत्र में काफी उन्नति कर सकते हैं। संघर्ष के साथ 2023 आपको बेहतरीन परिणाम देकर जाएगा।


वृष राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Vrish Rashifal 2023 Love Life)

लव लाइफ साल 2023 में वृष राशि के सातवे घर में रिक्तता की वजह से पूरे साल प्रेम की कमी का अहसास होगा। वैसे आपको साथी मिलेगी, लेकिन कहीं न कही असंतुष्टता बनी रहेगी। इस साल विवाह के लिए सोच रहे है तो समय अच्छा रहेगा। आप प्रेमी से ज्यादा भरोसेमंद दोस्त होंगे। प्रेम में आप अपने कामुक स्वाभाव की वजह से खरे नहीं उतरेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इससाल आपको घर से दूर भी जानाा पड़ सकता है।हो सकता विदेश भ्रमण

वृष राशि की सेहत ( 2023 Me Vrish Rashi Ki Sehat)

वृष राशि वाले 2023 के लिए शारिरीक तौर से संघर्ष भरा रहने वाला है। आप अपने सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप इस साल सेहत को लेकर बीमारियों से सालभर दो-चार होते रहेंगे। अपने सेहत और अपनी काम की क्षमता का खास ख्याल रखें, खान पान पर ध्यान दें वरना पेट की समस्या से परेशान रहेगे। आप सेहत के लिए योग और टहलना शुरू कर सकते है।

वृष राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

वृष राशि के जातकों को साल 2023 में बहुत बढ़िया रहने वाला है, वैसे तो यह चमत्कारी साल है, लेकिन फिर भी आप इस साल अगर किसी से दिखाकर पन्ना या नीलम धारण करते है तो आपको इसका बेहतरीन परिमाम के साथ धन और आमदनी में बढ़ोतकी होगी। परेशानियां दूर होंगी।

साथ ही इससाल आप मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्री यंत्र की पूजा करें ।इस साल गुरू शनि आपर मेहरबान रहेंगे। आप परेशानियों से बचने के लिए इस साल बृहस्पतिवार का व्रत कर सकते है।

वृष राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 वृष राशि के जातक आप किसी बच्चे को गोद लेने का सोच रहे है तो ऐसा न करें भविष्य के लिए परेशानी भरा निर्णय रहेगाय़

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे मेष राशि वाले– माधुरी दीक्षित, मनोज वाजपेयी, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सनी लियोनी, पूजा बेदी, मौसमी चटर्जी, जरीन खान। इनके लिए साल 2023 बेहतरीन रहेगा। इनमें से कुछ नाम कामायेंगे और पहचान फिर बनायेंग तो कुछ को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2023 Ka Mesh Rashifal मेष राशि का भविष्य 2023, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2023, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2023, Mesh Rashifal February 2023, Mesh Rashifal March 2023, Mesh Rashifal April 2023, Mesh Rashifal May 2023, Mesh Rashifal June 2023, 2023 Ka Rashifal, 2023 नवंबर का राशिफल,2023 Ka Rashifal, yearly Rashifal, 2023 Ka, horoscope 2023 का व्यवसायिक राशिफल, 2023 का जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, mesh rashi 2023 love life Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi,मेष राशि 2023 की भविष्यवाणी,मेष राशि 2023कैसा रहने वाला है,मेष राशि धन

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें वृष राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story