2025 Diwali Date in India Calendar: आने वाला साल 2025 में कब होगा दिवाली,जानिए 2025 में धनतेरस से भाईदूज की तारीख

2025 Diwali Date in India Calendar: (2025 में दिवाली का शुभ मुहूर्त कब हैं) : अभी हम सब साल 2024 की दिवाली की तैयारी में जुटे है। लेकिन इस खबर में जानते है आने वाला साल 2025 में कब पड़ेगा दिवाली ...

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Oct 2024 5:12 AM GMT
2025 Diwali Date in India Calendar: आने वाला साल 2025 में  कब होगा  दिवाली,जानिए 2025 में धनतेरस से भाईदूज की तारीख
X

2025 Me Diwali Kab Hai 2025 में दिवाली का शुभ मुहूर्त कब हैं:

हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। धनतेरस से भाई दूज तक करीब 5 दिनों तक चलने वाला दिवाली का त्यौहार भारत और नेपाल समेत दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है। दिवाली साल 2024 में 1 नवंबर में मनाई जायेगी। लेकिन यहां जानेंगे कि दिवाली 2025 में कब मनाई जायेगी। दिवाली को हिंदू, सिक्ख, बौध व जैन धर्म में मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया जाता है।

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। कहते हैं लंका पर विजय पाकर रावण के बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा करके श्रीरामजी दिवाली के दिन ही अयोध्या आएं थे।

2025 में दीपावली कब है शुभ -मुहूर्त

इस बार दिवाली पर अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर को है। लेकिन, 21 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जा रही है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि मौजूद रहेगी। उसी दिन निशित काल में भी अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 21 अक्टूबर को ही पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।

दिवाली का शुभ मुहूर्त पूरे दिन होता है। इस दिन से पहले घर के हर कोने को अच्छे से साफ कर लिया जाता है। फिर दिवाली के दिन शाम के बाद शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं। जानते हैं...

अमावस्या तिथि प्रारंभ -20अक्टूबर 03:45 PM

अमावस्या तिथि समाप्ति- 21 अक्टूबर 05:54 PM

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :17:46:00 से 17:56:07 तकअवधि :0 घंटे 10 मिनट

प्रदोष काल :17:46:00 से 20:17:59 तकवृषभ काल :19:05:45 से 21:01:39 तक

अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM से 12:34 PM

अमृत काल - 03:50 PM से 05:37 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 AM से 05:42 AM

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :कोई नहींअवधि :0 घंटे 0 मिनटमहानिशीथ काल :23:40:37 से 24:31:17 तकसिंह काल :25:37:21 से 27:55:01 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातःकाल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत):09:15:27 से 13:30:44 तकअपराह्न मुहूर्त्त (शुभ):14:55:49 से 16:20:55 त

दिवाली के पांच दिन

दिवाली दीपों का त्योहार है जो अंधकार को दूर करता है। यह संस्कृत शब्द दीपावली से बना है जिसका अर्थ होता है प्रकाशोत्सव। बता दें कि दिवाली एक दिन का नहीं 5 दिवसीय त्योहार है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाईदूज को खत्म होता है।

19 अक्टूबरल2023 को धनतेरस

20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी

21 अक्टूबर को दिवाली

22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर को भाई दूज है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story