TRENDING TAGS :
2025 Mithun Rashi मिथुन राशि 2025 में बदलेगा बहुत कुछ, आपके लिए रहेगा उतार-चढ़ाव और असमंजस से भरा साल, जानिए अपना वार्षिक राशिफल
2025 Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2025 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack
2025 का वार्षिक राशिफल मिथुन राशि (Yearly 2025 Mithun Rashifal )
मिथुन राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपके लिए बहुत बढिया होगा। नव-वर्ष 2025 में आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आपकी किस्मत का बंद दरवाजा हमेशा के लिए खुल सकता है। बृहस्पति आपके प्रथम भाव से गोचर करेंगे जिसके शुभ परिणाम से आपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव आएगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि करियर 2025 - मार्च 2025 को शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के दशम भाव से होगा। शनि का दशम भाव में गोचर नौकरीपेशा लोगों को उन्नति देगा। आपको कोई बड़ा महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा। 29 मई 2025 को राहू मिथुन राशि के नवम भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपनी उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जा सकते हैं या फिर आपको बिजनेस संबंधी काम से विदेश यात्रा जाना पड़ सकता है। मई 2025 को केतु तृतीय भाव से गोचर करेगा जो आपके पराक्रम व साहस में वृद्धि करेगा। प्रत्येक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि प्यार 2025- इस साल इस राशि के जातक शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को भी अपने सोलमेट के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।प्रेम संबंधों में असमंजस और दूरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय थोड़ी कठिनाइयों और समझदारी से भरा रहेगा
मिथुन राशि के लिए उपाय- अधिक जिम्मेदार बनें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
यह पढ़ें...2025 Ka Varshik Rashifal Newstrack : 2025 में सितारों का खेल कैसा रहेगा, कौन चमकेगा, कौन संभलेगा, जानिए
वार्षिक राशिफल
वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।
क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
नोट- अगले दिन पढ़ें कर्क राशि कै वार्षिक राशिफल 2025