22 से 28 अगस्त 2021 साप्ताहिक राशिफल: मेष-मीन के करियर, प्यार और सेहत के मामले में कैसा रहेगा सप्ताह, पढ़ें Saptahik Rashifal 22-28 August

22-28 अगस्त 2021 साप्ताहिक राशिफल ( Saptahik Rashifal 22-28 August 2021) : इस सप्ताह मंगल , गुरु व शुक्र के वजह से कुछ राशियों के लाभ तो कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कुंभ और गुरु की युति सप्ताह की शुरुआत में होने से गजकेसरी योग भी बन रहा है जो राशियों को लाभ देकर जाएगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Aug 2021 3:45 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2021 4:20 AM GMT)
साप्ताहिक का राशिफल 22-28 august  2021
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

22-28 अगस्त 2021 साप्ताहिक राशिफल ( Saptahik Rashifal 22-28 August 2021) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अगस्त माह यह सप्ताह 22-28 तारीख के बीच कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ राशि से गोचर कर वृष राशि तक जायेंगे। इस सप्ताह मंगल , गुरु व शुक्र के वजह से कुछ राशियों के लाभ तो कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। कुंभ और गुरु की युति सप्ताह की शुरुआत में होने से गजकेसरी योग भी बन रहा है जो राशियों को लाभ देकर जाएगा।आने वाले सप्ताह में 12 राशियों का हाल साप्ताहिक राशिफल में देखते है...

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रहेगा। कुछ परिस्थितियां पक्ष में कुछ विपक्ष में रहेंगी। घर बाहर बोलने से पहले सोचे जरूर, राजनीतिक से जुड़ें लोगों को इस सप्ताह विशेष रुप से हिदायत है कि बोलने से पहले विचार कर लें।ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में काम-धंधा अच्छा चलेगा। बाहर प्रेम संबंधों मेष राशि की इच्छा पूरी होगी। इस राशि के जातक वाहन सोच-समझकर चलाये। संबंधों में भावनाओं और उत्तेजनाओं पर काबू रखें। बच्चों का ख्लाय रखें और साथ में त्योहार का आनंद लें।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के साप्ताहिक राशि में जातक को कारोबार में लंबे समय का धन लाभ होगा। नौकरी अनुशंसा पर मिलेगी। बड़े उद्योग पति,कला-जगत और राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह सावधानी रखने की जरूरत है।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक राशि में जातक शुरू के दिन त्योहार का आनंद लेंगे, सेहत अच्छी रहेगी और बाद में तबियत खराब हो सकता है।
  • साप्ताहिक मेष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) मेष राशि के जातक परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे, बाहर घूमने भी जा सकते हैं। किसी से प्यार करते हैं तो इस सप्ताह संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन संबंधों के बीच में अहम को न आने दें।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करें और अनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर चलें।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8,5

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशि वाले जातक इस सप्ताह मिला-जुला लाभ मिलेगा। आपका समय और धन दोनों इस सप्ताह खर्च होगा।जो मानसिक तनाव के साथ सेहत पर असर डालने वाला है। बिजनेस और नौकरी में उतार-चढ़ाव के साथ लाभ और नुकसान दोनों मिलेगा। आर्थिक स्थिति में असंतुलन पैदा होगा। दूसरों के विचारों से प्रभावित होंगे। नकल से बचें। प्रेम संबंधों में विश्वास और अविश्वास के बीच खड़े रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें और वाहन से संभलकर रहें।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक के लिए अच्छा रहेगा। वृष राशि का बिजनेस में नाम होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए सम बढिया रहेगा। नौकरी कर रहे हैं, या आईटी सेक्टर से जुड़े हैं तो प्रमोशन संभव है। इस सप्ताह वृष राशि वाले नई गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) वृष राशि के लिए इस सप्ताह सेहत पर ध्यान दें। योग और मेडिटेशन से मानसिक शांति पायेंगे।
  • साप्ताहिक वृष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि वाले काम की व्यस्तता की वजह से अपने लव पार्टनर को कम समय दे पायेंगे। जो रिश्तों के भविष्य के लिए सही नहीं है। परिवार के साथ रहकर भी जातक खुद को अकेला महसूस करेंगे। दोस्तों का व्यवहार जातक का दिल तोड़ देगा।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) वृष राशि वाले इस सप्ताह गौ सेवा करें और हर दिन गाय को चारा खिलायें,साथ में कोई भी एक पौधा लगायें।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह सुनहरा अवसर लेकर खड़ा है। इस सप्ताह दोस्तों और परिवार के सहयोग से धन अर्जित करेंगे। आपका बिजनेस नई संभावनायें लेकर खड़ा है। नौकरी और पढ़ाई को लेकर इस सप्ताह मेहनतर करेंगे और परिणाम भी आपके पक्ष में होगा। अपनी बातें किसी से शेयर न करें इस सप्ताह के शुरू में थोडी परेशानी रहेगी,लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। परिवार और भाई-बहनों का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में धोखा और प्यार दोनों मिलेगा।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) धन और आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मन बना रहे है तो अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। इस सप्ताह पुरस्कार और सम्मान मिलने की संभावना है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) खान-पान पर ध्यान दें। योग और व्यायाम जरूर करें। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) मिथुन राशि वालों के इस सप्ताह शुभ समाचार मिलेगा, जिसे संतान न हो उसे संतान की खुशखबरी मिलेगी। लेकिन आप इस सप्ताह नाप-तौल कर बोले की आदत बना लें वरना नुकसान तय है। प्रेम संबंध में युवा जातकों का दिलफेंक अंदाज नजर आएगा। निजी संबंधों को लेकर गंभीर नहीं रहेंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 5,1

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) कर्क राशि के जातक आने वाले सप्ताह में मांगलिक आयोजन करेंगे। आपकी मुलाकात सप्ताह की शुरूआत में रिश्तेदारों, दोस्तों से इस सप्ताह हो सकती है। बिना रोक-टोक के हर काम को परफेक्ट ढंग से करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ और नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे। पुरानी गाड़ी या फर्नीचर को इस सप्ताह बेच देंगे। पढ़ाई डांस में समय का सदुपयोग करेंगे। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक को निवेश, शेयर मार्केट और कारोबार से अप्रत्याशित लाभ होगा, जो आपकी खुशियों को दोगुना करने वाला है। अगर नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो यह सप्ताह बिल्कुल अनुकूल है। जातक की तरक्की के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) सेहत साधारण रहेगा। खेलकुद और दौड़ धूप करेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) परिवार के लोगों के साथ इस सप्ताह वक्त बितायेंगे। बिना बताये घर में प्रेम-विवाह करेंगे, इससे परिवार की नाराजगी झेलेंगे। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह सूर्य की पूजा और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4


सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)सिंह राशि के जातक के लिए यह सप्ताह उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या की वजह से इस सप्ताह सिंह राशि के जातक खुद सेहतमंद रहेंगे। बच्चों के स्वर्णिम भविष्य में जातक का संपर्क काम आयेगा। बिना मेहनत के लाभ नहीं मिलने वाला है। इस सप्ताह जितना परिश्रम करेंगे उतना आर्थिक लाभ मिलेगा। जो चल रहा है उसे चलने दें। बिजनेस और नौकरी में सबकुछ सामान्य चलेगा।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) किसी नामी कंपनी में नौकरी मिलने से आर्थिक ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार का सहयोग काम में लेंगे, लेकिन अपनी बातों को शेयर करने से बचें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह चुस्त-दुरूस्त रहेंगे और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) आने वाला सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए बढ़िया है। इस सप्ताह आपक परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अगर किसी से प्यार करते हैं तो रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। किसी को प्रपोज करना है तो भी यह सप्ताह आपके फेवर में हैं।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सूर्य देव को जल चढ़ायें। तो बिजनेस सेहत और संतान की समस्या का हल मिलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5


साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके नये संबंध बनेंगे। कारोबार में दोस्त सहयोग करेगा।नई नौकरी या बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। जो लोग आपसे द्वेष रखते हैं उनसे दूरी रखेंगे तो अच्छा रहेगा। इस सप्ताह नये दोस्त बनेंगे। नशा और फिजुल खर्ची से बचें।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह कारोबार प्रगतिशील बना रहेगा। आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र मे ंनाम कमायेंगे। पैतृक संपत्ति में हक मिलेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे, ऑफिस में सहयोगी परेशान करेंगे, लेकिन आप अपने काम से मतलब रखकर इससे दूर रह सकते है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) आने वाले सप्ताह में आपको चोट चपेट लग सकती है। सावधान रहें। बीमारी के संकेत है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह घर के कामों में हाथ बटायेंगे। मां की सेवा और बच्चों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखेंगे। किसी के प्रेम जाल मे फंसने की पूरी संभावना है। शादी योग्य जातकों के रिश्तें अच्छे घरों में तय हो सकते हैं।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) गुरुवार का दिन इस सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) इस सप्ताह तुला राशि वाले डिस्टेंस रिलेशनशिप निभायेंगे। मां की कमी खलेगी। शादी के बाद पहली बार मायके जाने का उत्साह बना रहेगा। प्रेम संबंध में साथी के साथ मनमुटाव और प्यार दोनों रहेगा। बिजेनस और नौकरी के लिए इस सप्ताह अथक परिश्रम करनी पड़ेगी।घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक अपना पैसा मार्केट में लगायेंगे, जिसका दोगुना लाभ मिलेगा। दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में जातक का काम प्रशंसा का पात्र रहेगा। लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा, सप्ताह के बीच में हल्की-फुल्की बीमारी घेर लेगी।
  • साप्ताहिक तुला राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) तुला राशि के साप्ताहिक राशिफल में जातक के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में असमंजस की स्थिति रहेगी। साथी के साथ मतभेद और मनभेद दोनों होग।परिवार वाले जातक के रिश्ते की बात चलायेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस स
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2,7

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly )वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन मिलेंगे और सरकारी काम बनेंगे। बाहर वालों की मदद करेंगे। दोस्त के मस्ती करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे और उन्हें घुमाने लें जायेंगे। इस सप्ताह आप नये घर में भी शिफ्ट कर सकते हैं।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) आपको घर से दूर रहकर ही पैसा कमाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्तर ऊंचा रहेगा। जातक की सरकारी नौकरी लगने से परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा। दोस्त को आर्थिक मदद देंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) आपकी सेहत अच्छी रहेगी, बाहर जाने से पहले परिवार की जरूरतों का ख्याल रखें और अपने को भी दुरूस्त रखेंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशिप्यार- परिवार ( Love& Family) यदि पार्टनर कहीं दूर है तो सप्ताह के मध्य में मुलाकात संभव है।थोड़ी नोक झोंक के साथ प्रेम बना रहेगा। मां का सहयोग करेंगे, रिश्तेदारों से घनिष्ठता बढ़ेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) सुंदरकांड या रामायण का पाठ करके अपना कल्याण करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1, 8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) धनु राशि के जातक इस सप्ताह पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जायेंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील करेंगे। नौकरी छोड़ने का उचित समय नहीं है, लेकिन आप रिस्क लेंगे। मोटापा की वजह से परेशान रहेंगे। कानूनी मामलों में फायदा होगा दूसरों पर आंखमूंद कर भरोसा ना करें। सहयोगी आपकी पीठ पीछे बुराई करेंगे।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह फूड टेक, टेक्सटाइल या आईटी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के साथ नाम होगा। जातक को नौकरी में पदोन्नति के साथ कंपनी को दोगुना मुनाफा आपके काम की वजह से होगा। पढ़ाई और खेल से जुड़े लोगों को सफलता हाथ लगेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) आपकी सेहत में आने वाले सप्ताह में बड़ा बदलाव दिखेगा। घर में किसी तबियत खराब होने से परेशानी और बढ़ेगी।
  • साप्ताहिक धनु राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) आपको अपने ऑफिस या काम के क्षेत्र में विपरित लिंग के तरफ आकर्षण बढ़ेगा, न चाहते हुए आपको प्यार हो जाएगा। परिवार वाले जातक की भावनाओं की कद्र करेंगे। भाई बहन या दोस्त से अपने दिल की बात शेयर करेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि उपाय ( Remedy) बड़ों की सेवा और माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे तो प्रगति करेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number)9,3, 12

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly)मकर राशि के जातक इस सप्ताह आप करियर को लेकर दिनरात मेहनत करेंगे। आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी, जिसे अध्यात्म की मदद से दूर करेंगे। प्रेम संबंधों में साथी की याद सताएगी, लेकिन अहम बीच में आ जाएगा। कारोबार में बिना परिश्रम के लाभ संभव नहीं है। यात्रा के योग है।विवाहेत्तर संबंध बनेंगे।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)आपको इस सप्ताह धन के मामले में अच्छा रहेगा। जातक को ऑफिस के काम में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर व्यवसाय कर रहे हैं तो विदेश भ्रमण कर सकते हैं। नई गाड़ी या कोई सम्मान मिल सकता है।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) सेहत का ध्यान रखें, दोस्तों की वजह से बेवजह की भागदौड़ होगी, जो मानसिक तनाव देगा।
  • साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) परिवार की तरफ से जातक को आर्थिक लाभ होगा, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ेगा जो जातक को परेशानी में डालने वाला है।इस सप्ताह आप जिसे पसंद करते हैं उससे अपने दिल की बात कह देंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जायेंगे और कौवों या पक्षियों को दाना दें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 11

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly) कुंभ राशि के लिए आने वाला सप्ताह अनुकूल परिणाम देकर जा रहा है। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनायेंगे। इसके लिए इस सप्ताह रिस्क लेने से भी गुरेज नहीं करेंगे। कोई फैसला लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) आपको आने वाले सप्ताह में कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। नौकरी और बिजनेस में प्रगति से मन प्रफुल्लित होगा। आपके काम की प्रशंसा घर-बाहर दोनों तरफ रहेगी।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। पुरानी बातें याद आने से सप्ताह के कई दिन खराब होंगे। और रिश्ते में खटास आएगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) गलत संगत और नशा से इस सप्ताह दूर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में गिरावट से मन दुखी रहेगा। परिवार वालों क ी तरफ से पुरानी गलतियों पर ताना -बाना चलेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि उपाय ( Remedy) हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11


साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) आने वाले सप्ताह में आपकी मजबूत शुरुआत होगी। भाई की तरफ से कीमती तोहफा मिलेगा। सेहत के लिए पूरा जांच करवा लेंगे तो अच्छा रहेगा। यह सप्ताह आपको अच्छे और औसत दर्जे का परिणाम देकर जा रहा है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। काम में आपकी लोग तारीफ करेंगे।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) अगर बिजनेस कर रहे हैं तो इस सप्ताह पुरानी गलतियों को ना दोहराये। नौकरी में मनचाही पोस्ट प्रमोशन और आर्थिक लाभ संभव है। यात्रा कर सकते हैं । खेल से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें। बच्चों की तबियत खराब होने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) किसी बात को लेकर आप परिवार में किसी से नाराज हो सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। घर में मेहमान आएंगे। आपके अवैध संबंधों की चर्चा दबी जुबान से लोग करेंगे। प्रेम में साथी से अलगाव या मतभेद संभव है।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) गुरुवार का व्रत करें तो लाभ मिलेगा।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12

    दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story