×

22 August 2021 Rashifal : कर्क-मकर राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानिए बाकी राशियों का आज का राशिफल

22 August 2021 Rashifal आज का राशिफल २२ अगस्त २०२१ का राशिफल |आज का दिन रविवार सावन माह की पूर्णिमा तिथि और रक्षा बंधन का त्योहार चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 22 अगस्त की भविष्यवाणी

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Aug 2021 9:45 AM IST (Updated on: 22 Aug 2021 11:31 AM IST)
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

22 August 2021 Rashifal आज का राशिफल २२ अगस्त २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन रविवार सावन माह की पूर्णिमा तिथि और रक्षा बंधन का त्योहार चन्द्रम कुंभ राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 22 अगस्त की भविष्यवाणी...

22 August 2021 Rashifal आज का मेष राशिफल : मेष राशि के जातक की किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे नई दिशा मिलेगी। अध्यात्म में रुचि बढेगी। लोग आपके संपर्क में आएंगे। खर्च अधिक रहेगा। कपड़े व ज्वैलरी की खरीद कर सकते हैं। किसी समारोह में भी जा सकते है।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) मेष राशि के जातक के पिता का व्यवसाय बढ़ेगा।
  • मेष राशि सेहत (Health) मेष राशि का स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।
  • मेष राशि करियर ( Career) नौकरी के सिलसिले में दोस्त से मदद मांगेगे।
  • मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि को उसका खोया प्यार मिलेगा।।
  • मेष राशि परिवार (Family) मेष राशि के जातक का परिवार सामाजिक काम में सहयोग देंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) गणेश जी को 30 दिन तक दुर्वा चढ़ायें।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) प्रेम में धोखा खाएंगे।
  • मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

22 August 2021 Rashifal आज का वृष राशिफल: आज का दिन वृष राशि के नौकरीपेशा के लिए अनुकूल समय है। उन्नति के योग है। गाड़ी संभलकर चलाएं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध बनेगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) वृष राशि वाले आज व्यवसाय में ससुराल से मदद मिलेगी।
  • वृष राशि सेहत ( Health) वृष राशि के जातक की ससुराल में किसी तबियत चिंतनीय रहेगा।
  • वृष राशि करियर (Career) नौकरी से मन उचट जाएगा और वरिष्ठ असहयोग करेंगे।
  • वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि के जातक को आज प्यार हो जाएगा।
  • वृष राशि परिवार (Family)वृष राशि के जातक के परिवार में किसी की मृत्यु होने की संभावना है।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) भगवान शिव को शहद और इत्र अर्पित करें
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) वृष राशि का कला के क्षेत्र में नाम होगा।
  • वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6

22 August 2021 Rashifal आज का मिथुन राशिफल : मिथुन राशि की भविष्यफल के अनुसार धन लाभ के योग बन रहे है। स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार के साथ खुशी के पल गुजरेंगे। विदेश जाने व लाभ मिलने के योग है। पिता के स्वास्थ पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से काम आसान होगा। वस्त्र आदि उपहार में मिलने की संभावना है।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि के निवेश और शेयर मार्केट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) मिथुन राशि के जातक शारिरीक कष्ट रहेगा।
  • मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि के जातक नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना होगा।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि के जातक शादी के लिए परिवार को मनाएंगे।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि के जातक घर में मेहमान आने से खुशी होगी।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि वाले हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) वाणी पर संयम रखें वरना काम बिगड़ेगा।
  • मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

22 August 2021 Rashifal आज का कर्क राशिफल : कर्क राशि के नौकरी व बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो आज काम बनेगा। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ एक सी स्थिति बनी रहेगी।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि व्यवसाय में जातक को निराशा हाथ लगेगी।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) कर्क राशि के जातक का स्वास्थ्य बिगड़ेगा, उपवास से बचें।
  • कर्क राशि करियर ( Career)कर्क राशि वाले नौकरी में जातक का दिन सुनहरा रहेगा।
  • कर्क राशि आज का लव राशिफल (Love) कर्क राशि के जातक का दिन रोमांटिक रहेगा।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि क जातक मां के काम में हाथ बटाएंगे।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि वाले पीपल के वृक्ष में दीप जलायें।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्क राशि जातक मां के लिए आरामदायक चीजों का इंतजाम करेंगे।
  • कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

22 August 2021 Rashifal आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि जातक के लिए दिन अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। बच्चे सफलता अर्जित करेंगे। आज की शुरुआत व अंत में धन की हानि होगी । शत्रु से बचे। दोस्तों पर आंख बंद कर विश्वास न करें।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि के जातक जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • सिंह राशि सेहत ( Health) सिंह राशि वालों का सेहत सामान्य रहेगा, लेकिन बातों से तनाव होगा।
  • सिंह राशि करियर ( Career ) सिंह राशि वाले आज दोपहर बाद धन लाभ होगा, लेकिन काम को लेकर तनाव बढ़ेगा।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) सिंह राशि के जातक आज का लव राशिफल में जातक साथी की बातों से दिल टूटेगा।
  • सिंह राशि परिवार ( Family) सिंह राशि के राजनीतिक परिवार में हंसी-मजाक और खेलकूद का माहौल बनेगा।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि वाले शिवलिंग पर रोज जल चढ़ाएं।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) सिंह राशि के जातक को काम से पहचान मिलेगी।
  • सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8

22 August 2021 Rashifal आज का कन्या राशिफल : कन्या राशि के लोग कल के दिन परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी के सामने प्रेम का इजहार करते है तो काम बनेगा।कन्या राशि जीवनसाथी के साथ हसीन पल बीतेंगे।..

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, मेहनत करेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) कन्या राशि के जातक सेहत अच्छा रहेगा।
  • कन्या राशि करियर ( Career) कन्या राशि के जातक का राजनीति में झुकाव आगे लेकर जाएगा।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) कन्या राशि के जातक को प्रेम में इजहार जरूरी है वरना दिल हार जाएंगे।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले घर-परिवार में माहौल समान्य और खुशनुमा रहेगा।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य को रोज जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र पढ़ें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) कन्या राशि ज्वैलरी कपड़े की खरीदारी करेंगे।
  • कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

22 August 2021 Rashifal आज का तुला राशिफल : तुला राशि के व्यक्ति का स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जातक की वजह से परिवार सम्मानित होगा। नौकरी में उन्नति के योग है। बिजनेस व निवेश में लाभ। रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा ।धार्मिका यात्रा कर सकते हैं।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money)तुला राशि के जातक दोस्त के साथ मिलकर नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाएंगे।
  • तुला राशि सेहत ( Health) तुला राशि के जातक सेहत से परेशान रहेंगे।
  • तुला राशि करियर ( Career) तुला राशि वाले नौकरी के लिए समय बढिया और लाभदायक रहेगा।बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा।
  • तुला राशि प्यार ( Love)तुला राशि के जातक कीमती तोहफा भी साथी के दिल में जगह बनाने में नाकाम रहेगा।
  • तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि के जातक के घर में मांगलिक आयोजन और पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) केले का दान 11 या 21 दिन करेंगे तो नौकरी लगेगी।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) तुला राशि वाले दोस्त के बीमारी की खबर से दुखी होंगे।
  • तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

22 August 2021 Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। लेकिन पूरे दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। खुशी अनुभव करेंगे। बिजनेस , निवेश व नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) वृश्चिक राशि वाले व्यापार सामान्य रहेगा, रियल स्टेट से जुड़ेगे तो लाभ मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) वृश्चिक राशि की सेहत संबंधी लापरवाही से बचें।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career) वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव में चंचलता की वजह से नौकरी में सहयोगी गंभीरता से नहीं लेंंगे।
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love)वृश्चिक राशि वाले वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि के परिवार और बच्चों के साथ सुकून का पल बिताएंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि सफेद चीजों का दान और मां दुर्गा का ध्यान करें।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) वृश्चिक राशि के जातक वाहन संभल कर चलाएं।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

22 August 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि वाले बच्चों की बेहतरी लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन उनके सेहत को लेकर सचेत रहे। किसी से बहसबाजी मे ना फंसे। जीवनसाथी के साथ प्यार ही प्यार का अनुभव करेंगे। उपहार देंगे।नौकरी बदल सकते हैं।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money)धनु राशि वाले नया व्यापार शुरू करेंगे।
  • धनु राशि सेहत ( Health)धनु राशि किसी बड़ी बीमारी से परेशान रहेंगे।
  • धनु राशि करियर ( Career) धनु राशि वालों को नई और अच्छी नौकरी मिल सकती है।
  • धनु राशि प्यार ( Love)धनु राशि के जातक अपना प्रॉमिस को नहीं निभाएंगे।
  • धनु राशि परिवार (Family) धनु राशि संबंधों में तनाव बना रहेगा, बच्चों की वजह से इससे कमी आ सकती है।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले हनुमान चालीसा का पाठ रोज करें, परिवार का साथ मिलेगा।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast)धनु राशि वाले दोस्त को बड़ी रकम देंगे।
  • धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

22 August 2021 Rashifal आज का मकर राशिफल : मकर राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें। मां के साथ बहस कर दिल दुखा सकते हैं। लेकिन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढ़ेगी। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहें। पढ़ाई में परिश्रम के साथ सफलता के योग है।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि खर्च की अधिकता के बाद भी व्यवसाय गति पकड़ेगा।
  • मकर राशि सेहत ( Health)मकर राशि सेहत से भी मजबूत रहेंगे। जीभरकर आज खाएं-पिएं। मांगलिक काम का आयोजन भी करेंगे।
  • मकर राशि करियर ( Career) मकर राशि के जातक ऑफिस के काम को बिना टेंशन चुटकियों में खत्म कर देंगे। धार्मिक कामों में संलिप्तता बढ़ेगी।
  • मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि के जातक को सच्चा प्यार मिलेगा, इसका अहसास होगा।
  • मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि के जातक के परिवार के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि गणेश जी की पूजा और अनुष्ठान करें, संतान सुख मिलेगा।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि वाले आर्थिक रुप से परेशान नही रहेंगे।
  • मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

22 August 2021 Rashifal आज का कुंभ राशिफल : कुंभ राशि की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाएंगे। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे तो समय अनुकूल है। बिजनेस व नौकरी मे सही समय है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगे। किसी यात्रा पर जा सकते है।...

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि धन की कमी नहीं होगी, लेकिन व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) कुंभ राशि पैसे और संबंधों का तनाव आपकी तबियत खराब कर सकता है।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) कुंभ राशि भाग्य के बल पर लक्ष्य को पूरा करेंगे और यात्रा भी कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) कुंभ राशि के जातक के प्यार में पड़ने की पूरी संभावना है।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले जातक घर के सदस्य या दोस्तों के साथ शॉपिंग पर निकल सकते हैं।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि सरसों के तेल का दीपक जलायें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कुंभ राशिअनजाने में किसी का दिल दुखा सकते हैं।
  • कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

  • 22 August 2021 Rashifal आज का मीन राशिफल: मीन राशि वालों की मां के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत की जरूरत है। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।..
  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि आज जातक तड़क-भड़क की लाइफ से दूर सामाजिक सरोकार के कामों से जुड़कर योगदान देंगे।
  • मीन राशि सेहत ( Health) मीन राशिआज चोटिल हो सकते हैं, सभल कर चलें।
  • मीन राशि करियर ( Career)मीन राशि धन लाभ के साथ ऑनलाइन जॉब में दबाव बढ़ेगा।
  • मीन राशि प्यार ( Love) )मीन राशि प्रेम में अनुकूलता रहेगा, लेकिन व्यवहार पर संयम रखें।
  • मीन राशि परिवार ( Family)मीन राशि आज परिवार के साथ वक्त बिताएंगे और बच्चों की पढाई पर ध्यान देंगे।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy)मीन राशि रोज कौवे को रोटी खिलाएं।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast)मीन राशि सामाजिक सरोकार के कामों से जुड़कर योगदान देंगे।
  • मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4


आनेवाला कल 23 अगस्त 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

  • आनेवाला कल 23 अगस्त सोमवार तिथि-प्रतिपदा कृष्ण पक्ष चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 23 अगस्त सोमवार कल की भविष्यवाणी...
  • कल का मेष राशिफल 23 अगस्त 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि के जातक के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। अपने व्यवहार की वजह से लोकप्रियता हासिल करेंगे, लेकिन भावनात्मक रूप से बहुत कमजोर महसूस करेंगे। बेवजह के कामों पर समय और धन खर्च न करें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। नया निवेश करने के लिए समय ठीक है।..
  • कल का वृष राशिफल 23 अगस्त 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि के जातक कल धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। कोई अपना ही आर्थिक चोट पहुंचा सकता है। उधार दिया हुआ पैसा मिलने पर संशय रहेगा। किसी अनजाने डर से परेशान रहेंगे। आय में कमी होने से मन उदास रहेगा, लेकिन परिवार के सहयोग से हिम्मत बंधेगी। बिजनेस में कठिनाई आएगी। ....
  • कल का मिथुन राशिफल 23 अगस्त 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि के जातक के अटके हुए कामों में तेजी आएगी। जो काम बहुत दिनों से करने की सोच रहे हैं, उसमें शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सकारात्मक रहेंगे। धन लाभ अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से शांति महसूस होगी। शारीरिक रोग दूर होंगे।...
  • कल का कर्क राशिफल 23 अगस्त 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि वालों कल परिवार में कोई खुशी का अवसर मिलेगा। अविवाहितों के विवाह संबंध बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन के लिए यह दिन अच्छा है। आय में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। ....
  • कल का सिंह राशिफल 23 अगस्त 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि सेहत से परेशानी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस सामान्य रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अचानक कहीं से पैसों का इंतजाम होगा और लाभ मिलेगा।...
  • कल का कन्या राशिफल 23 अगस्त 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कल का दिन कन्या राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। एक साथ कई काम करने की बेवजह से परेशानी बढ़ेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, इसमें किसी का साथ भी ले सकते हैं। धन के लिए दिनअच्छा है। आय के नए साधन भी बनेंगे, लेकिन खर्च पर भी नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा को थोड़ी परेशानी महसूस होगी।.....
  • कल का तुला राशिफल 23 अगस्त 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए करियर को लेकर मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए कार्यक्षेत्र पर होने वाली परेशानी और कठिन समस्याओं का समाधान निकालना सीखेंगे तो लाभ होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा।....
  • कल का वृश्चिक राशिफल 23 अगस्त 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि के जातक भावनात्मक रुप से कमजोर होंगे। काम का भी काफी ज्यादा तनाव होगा। सकारात्मक होकर काम को करने की कोशिश करें। अपने हर काम की पूरी लेने की कोशिश करें और मेडिटेशन करें। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है। ईश्वर की मदद से परेशानियों का हल निकाल सकेंगे।....
  • कल का धनु राशिफल 23 अगस्त 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक पुरानी बातों में खोएंगे। इससे नकारात्मकता हावी होगी। घर पर इलेक्ट्रिकल रिपेयर का काम हो सकता है, उसको लेकर थोड़ी परेशानी आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। माता रानी से अपनी सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। जल्द ही समस्याओं का हल मिलेगा। ...
  • कल का मकर राशिफल 23 अगस्त 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि के लिए दिन सकारात्मकता से भरा होगा। नई चीजों के बारे में खुलकर बात करेंगे और सोचेंगे। रिलेशनशिप में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है। क्रिएटिव में मन लगेगा, इसका असर आपके काम पर साफ दिखेगा। धन संबंधी मामलों के लिए भी दिन अच्छा है। तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे।...
  • कल का कुंभ राशिफल 23 अगस्त 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के जातक को कल ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जातक को नेचर से जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे अच्छा महसूस करेंगे। जातक फैमिली के साथ थोड़ा वक्त बिताएंगे, जो दिलो-दिमाग को फ्रेश करेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। एक नौकरी जाएगी तो दूसरी आएगी, की स्थिति है। अध्यात्म में मन लगेगा। ...
  • कल का मीन राशिफल 23 अगस्त 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow)मीन राशि के जातक में नकारात्मक ऊर्जा भरी रहेगी। इससे बचने के लिए मेडिटेशन करें। किसी भी परेशानी के बारे में ज्यादा न सोचें, इस राशि के जातक खासकर अपनी सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा, प्रेम संबंधों में एक नया पड़ाव आएगा।..

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story