22 March Aaj Ka Love Rashifal: इस राशि के वैवाहिक जीवन, प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानिए

22 March Aaj Ka Love Rashifal: आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी। आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 March 2024 12:45 AM GMT (Updated on: 22 March 2024 5:32 AM GMT)
22 March Aaj Ka Love Rashifal: इस राशि के वैवाहिक जीवन, प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, जानिए
X

22 March 2024 Aaj Ka Rashifal ( 22 मार्च २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन 22 मार्च 2024 शुक्रवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का राशिफल....

आनेवाला कल 22 मार्च 2024 शुक्रवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रदोष तिथि चंद्रमा कर्क सिंह राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 22 मार्च 2024 शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

22 March 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

धन-संपत्ति ( Money) जातक को व्यवसायिक लाभ मिलेगा।दिन पूरा अनुकूल है।

सेहत ( Health) आज जातक तनाव से बचेंगे तो सेहत अच्छा रहेगा।

करियर ( Career) ऑफिस में जातक की अधिकारियों और सहयोगी से मनमुटाव संभव है।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को जिसका आपको था इंतजार आज वो मिल जाएगा।

परिवार ( Family) जातक के मन में कई पुरानी बातें चलेंगी, इस वजह से परिवार के साथ पूरा मन से नहीं रह पाएंगे।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) मोरपंख लेकर जातक तिजोरी में या पर्स में रखें।

पूर्वाभास (Forecast) आज का दिन जातक के लिए चुनौतीभरा रहेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 7

22 March 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

धन-संपत्ति ( Money) आज जातक अपने व्यवासाय को उंचाई पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

सेहत ( Health) सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

करियर ( Career) आज जातक के बोलने की वजह से ऑफिस में परेशानी होगी।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को चांद सी खूबसूरत महबूबा मिलेगी, संभल कर रहें।

परिवार ( Family) जातक परिवार या दोस्त की मदद करेंगे, जरूरत पड़ने पर धन देंगे।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) रोली और लाल फूल के साथ सूर्य को जल चढ़ाएंगे तो लाभ मिलेगा।

पूर्वाभास (Forecast) जातक विवाहेत्तर संबंध से दूर रहें।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

22 March 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में बड़े व्यवसायियों से समझौता होगा।

सेहत ( Health) सेहत ठीक रहेगा।

करियर ( Career) सरकारी कर्मी को काम का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को प्यार होगा लेकिन निभाने का जज्बा नहीं रहेगा।

परिवार ( Family) ससुराल वाले जातक की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करेंगे, संभलकर रहें।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मंदिर जाएंगे तो अच्छा रहेगा।

पूर्वाभास (Forecast) तारीफ और प्यार के चक्कर में फंस सकते है।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

22 March 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

धन-संपत्ति ( Money) कोई भी व्यवसाय कर रहे हैं समय अनुकूल और आर्थिक लाभ देने वाला है।

सेहत ( Health) जीवनशैली में बदलाव का खराब असर सेहत पर पड़ेगा।

करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक को नई जिम्मेदारी और पढाई करने वाले को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक साथी के साथ शॉपिंग करेंगे।

परिवार (Family) जातक जो विवाह करने के योग्य है शादी की बात तय होगी।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) मां दुर्गा का ध्यान और दुर्गामंत्र का जप करें फायदा होगा।

पूर्वाभास (Forecast) विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुकावटें पैदा होंगी।

शुभ अंक (Lucky Number) 3

22 February 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

सेहत ( Health) सेहत के प्रति जातक को आज बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

धन-संपत्ति ( ) व्यवसायिक गतिविधियों में प्रतियोगिता संभव है , घबराये नहीं विजयी होंगे।

करियर ( Career) जातक के लिए एक बेहतरीन नौकरी इंतजार कर रही है।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।

परिवार ( Family) बच्चों के भविष्य को लेकर एक बेहतरीन समय है, लाभ उठाएं।

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाये।

पूर्वाभास (Forecast) परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 6

22 February 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। पढाई के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) व्यापार में सफलता पाएंगे, लेकिन दूसरों से ईर्ष्या करने से परहेज करें।

सेहत ( Health) आज जातक की सेहत मिला-जुला रहेगा।

करियर ( Career) नौकरी में जातक को परिवार का सहयोग मिलेगा और अच्छी नौकरी समय आने पर मिल जाएगा।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का प्यार जातक की हरकतों की वजह से छिन जाएगा।

परिवार ( Family) जातक के बुरे वक्त में परिवार ढाल बनकर खड़ा रहेगा और जातक को अहसास होगा कि अब कितना गलत हुआ है।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) शनिदेव की आराधना से काम बनेगा।

पूर्वाभास (Forecast) डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक (Lucky Number) 6

22 February 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

धन-संपत्ति ( Money) जातक का व्यवसाय गति पकड़ेगा और नाम होगा।

सेहत ( Health) जातक की सेहत थोड़ी खराब रहेगी जो आराम करने से शाम तक ठीक हो जाएगा।

करियर ( Career) जातक का ऑफिस में प्रभाव बढ़ेगा, नौकरी छोड़ने की स्थिति में प्रमोशन संभव है।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक पर प्यार का नशा छाएगा।

परिवार ( Family) जातक को अहसास होगा कि परिवार माता-पिता ही सब कुछ है।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) जातक हर दिन ऊं नम: शिवाय का जप करें।

पूर्वाभास (Forecast) घर पर अचानक भाई-बहन आ सकते हैं।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

22 March 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है और आज कोई डील हो सकती है।

सेहत ( Health) जातक की सेहत बढ़िया रहेगी। सुहाने मौसम का पूरा मजा लेंगे।

करियर ( Career ) जातक को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है। संभल कर रहें।

प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को साथी के साथ बेइंतहा प्यार होगा।

परिवार ( Family) जातक को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा, लेकिन तनाव की वजह से जल्द ही मन उचट जाएगा।

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य चालीसा या सूर्य मंत्र जाप 40 दिन करें।

पूर्वाभास (Forecast) जातक को सम्मान मिलेगा, लेकिन कुछ स्थितियां अपयश वाली भी बन रही है।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

22 March 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) आज जातक के सरकारी कामों में बाधा, लेकिन व्यवसाय में वृद्धि संभव है।

सेहत ( Health) आज जातक का मन बोरियत महसूस करेगा, फिल्म देखे या साथी के साथ सैर पर निकल जाएं।

करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक किसी पर भी विश्वास नहीं करेंगे, इसकी वजह पिछला अनुभव रहेगा।

प्यार (Love) जातक को आज अपने प्यार को मजबूत बनाने के कुछ बातों को नजरअंदाज करना चाहिए।

परिवार ( Family ) परिवार के लिए बहुत कुछ करने का दिन है। बस दिल और शरीर को मजबूत कर लें।

धनु राशि का उपाय ( Remedy) सू्र्य को जल चढ़ाएं।

पूर्वाभास (Forecast) भाई के तरफ से आर्थिक मदद मिलेगी।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

22 March 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

धन-संपत्ति ( Money इस राशि के जातक व्यवसाय करें, लेकिन वार्तालाप कम करें तो बेहतर रहेगा।

सेहत ( Health) जातक की सेहत ठीक रहेगी, लेकिन पत्नी का स्वास्थ्य बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहेगा।

करियर (Career) पिता के सहयोग से मार्केटिंग या बही खाता का काम मिलेगा,जो पैसे के लिए सिर्फ करना चाहेंगे।

प्यार (Love) आज का लव राशिफल बस आज आपको सिर्फ और सिर्फ अपना साथी दिखेगा और कुछ नहीं....

परिवार ( Family) जातक माता-पिता की सेवा करेंगे और जीवनसाथी के साथ भी नरमी से पेश आएंगे तो माहौल अच्छा रहेगा।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) ऊं भाष्कराय नम: का जप करेंगे तो अच्छा रहेगा।

पूर्वाभास (Forecast) पुराने संबंध काम आएंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

22 March 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

धन-संपत्ति (Money) रविवार को जातक पर काम का प्रेशर अधिक रहने से सहयोगी में गुस्सा रहेगा।

सेहत ( Health) आज सेहत सामान्या नहीं है, इसलिए रविवार का दिन होने की वजह से ज्यादा स्पेशल खाने के चक्कर में ना पड़ें।

करियर (Career) नई नौकरी में महिला मित्र या सहयोगी की वजह से काम की सराहना होगी,इससे मन खुश रहेगा।

प्यार (Love) आज का लव राशिफल में रोमांस के लिए बेहतर दिन आपके लिए नहीं हो सकता, व्यस्तता के बाद भी समय निकालेंगे।

परिवार( Family) जातक को परिवार की ओर से अच्छी खबर मिलेगी, जीवनसाथी का प्रमोशन या संतान को उपलब्धि हासिल करने का दिन है।

कुंभ राशि का उपाय (Remedy) नारायण कवच का पाठ करेंगे तो पढाई में सफल रहेंगे।

पूर्वाभास ( Forecast) सरकारी कामों से जुड़े जातकों की पदोन्नति संभव है।

शुभ अंक (Lucky Number) 3

22 March 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

धन-संपत्ति (Money): अभी जो काम है उसे निपटाने कर ही किसी अन्य काम में हाथ डालेंगे तो अच्छा रहेगा।

सेहत (Health): आज जातक की सेहत बढ़िया रहेगा।

करियर ( Career): अगर नौकरी करते हैं और ऑफिस जाना है तो धैर्य से काम लें।

प्यार (Love): आज का लव राशिफल में जातक को प्यार होगा, लेकिन अहम की वजह से टकराव संभव है।

परिवार (Family): परिवार और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने के साथ खुशनुमा पल जिएंगे।

मीन राशि का उपाय ( Remedy):आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

पूर्वाभास (Forecast): पैतृक संपत्ति का बंटवारा होगा।

शुभ अंक (Lucky Number): 8

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

22 March 2024 Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 22 March 2024, Aaj Ka Rashifal ,22 मार्च 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies, 22 मार्च 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 22 March2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story