24 April se 30-april-2022 Saptahik Rashifal : इस सप्ताह क्या होगा आपके साथ? जानिए साप्ताहिक राशिफल में 12 राशियों का हाल

24 April se 30-april-2022 Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 April 2022 8:31 AM GMT (Updated on: 30 April 2022 4:36 AM GMT)
24 April se 30-april-2022 Ka Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

  • 24 April se 30-april-2022 Ka Saptahik Rashifal ( 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 साप्ताहिक राशिफल ) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अप्रैल 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वालों इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह सामान्य साबित होने वाला है।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक इस सप्ताह कारोबार से लाभ होगा।किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। नौकरी में काम से पहचान बनायेंगे।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक परिवार में सामंजस्य बनेगा आपको धन का अकस्मात लाभ होगा। घर में किसी से अनबन हो सकती है। ।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह कारोबार में फंसे पैसे को निकालने को लेकर प्रयास कुछ हद तक सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बदनामी के शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकन मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आप कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। ऐसे में किसी वरिष्ठ की मदद लें और संभव हो तो बड़े फैसले को आगे के लिए टाल दें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की होगी।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य का लाभ होगा। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। दूर-समीप की यात्रा से थकावट महसूस करोगे।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। उदास और अवसादग्रस्त न हों। ख़र्च पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज़ाना कुत्तों को खाना खिलाएँ।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आने वाले इस सप्ताह मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने में रुचि बनी रहेगी। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परिवार एवं समाज में सम्मान बढ़ेगा। संतान के काम बनेंगे । जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी की सही सलाह से आपके कार्य सिद्ध होंगे। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आय के साधन मजबूत होंगे।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपका पुराना काम बनेगा। काम में साझेदारी से फायदा होगा। विदेश में जायेंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में सेहत का ध्यान रखें, बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को संतान द्वारा सहयोग होगा।किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक उड़द का दान करें। नौकरी के लिए गाय को चारा खिलाएं।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि भूमि-भवन संबंधी मामलों का निबटारा कोर्ट-कचहरी के बाहर निबटाकर लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। किसी इष्ट मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से कार्य-व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है। कुछ नए लोगों से संबंध जोड़ने से आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक पढाई रहे है तो अच्छा रहेगा। धन और व्यापार के मामले में स्थाई रहेंगे।नौकरी के लिए घर स दूर जाना पड़ सकता है।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक आपका स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक की किसी खास से मुलाकात होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बाहर वालों पर विश्वास न करें।परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक हनुमान मंदिर में लाल झंडा लगाएँ।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह कारोबार से जुड़ी लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सफल एवं लाभदायक साबित होगी। सत्ता पक्ष की मदद से लंबे समय से अटका कोई बड़ा काम बन जाने पर राहत की सांस लेंगे। सेहत को लेकर बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदार रहें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें अन्यथा बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन से लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक सामाजिक दायित्व की पूर्ति होगी।परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले जातक इस सप्ताह माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए जातक सेहत को लेकर बेहद सावधान रहें। मौसमी बीमारियों के साथ अस्थि संबंधी रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियों को सावधानी के साथ सुलझाएं अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए समय निकालें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई नया विवाद सामने आ सकता है

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) सप्ताह की शुरुआत में जातक र्थिक मामले में भी सुधार होने की पूरी संभावना है। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)आने वाले सप्ताह में जातक घरेलू कामकाज और परिवारिक दायित्व को जीवनसाथी की मदद से संभालना संभव हो पाएगा। रोमांस के लिए भी अच्छा समय है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक माँ दुर्गा की पूजा करें एवं उन्हें खीर का भोग लगाएँ।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि वालों के लिए यदि आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम उठाने से बचें, जिससे बने-बनाए संबंध टूटने की कगार पर आ जाएं। कामकाज की व्यस्तता के बीच जीवनसाथी के लिए समय निकालें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह प्रोफेशन के क्षेत्र में परिश्रम करने की जरूरत है। भाग्य पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नया कार्यक्षेत्र आपका ध्यान खींचेगा। इस दौरान आप कुछ नया सीख पाएंगे। यह कहें कि आपमें व्यावहारिकता का संचार होगा। रोमांचक यात्राओं के योग बने हुए हैं।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक अपनी सेहत का ख़्याल रखें। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करें।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक यात्रा पर जा सकते हैं। इसमें परिवार के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर उलझना सही नहीं होगा।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक श्री विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए जातक सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत तक परिवार के साथ किसी जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे। पारिवारिक मसलों को सुलझाने में किसी वरिष्ठ की सलाह कारगर साबित होगी।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक प्रॉपर्टी के लिए समय अनुकूल नहीं है।कारोबार में गजब का बदलाव आ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बदल कर रख देगा। नए कारोबार की शुरुआत बैंक बैलेंस को बढ़ाने वाला होगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक आप बीमार हो सकते हैं, सावधान रहें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार में कुशल-मंगल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। राजनीतिक फायदे के लिए अवैध संबंध बनायेंगे।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन नीले रंग के कपड़े दान करें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला इस सप्ताह जातक धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी योजना में धन को लेकर किसी तरह का जोखिम उठाने से बचें। थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों का समय ठीक है। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर की जिंदगी में दखल देने से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) जातक का इस सप्ताह आमदनी और खर्च असंतुलित हो सकता है। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है।यात्रा रोमांच से भरा सप्ताह हो सकता है। पैसे के नुकसान की भरपाई भी संभव है। सावधानी से गुजारने वाले इस सप्ताह में आपको दूसरों से ज्यादा स्वयं पर ध्यान देना होगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह आपका सेहतमंद और योग करेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परीत लिंग की वजह से दांपत्य में संदेह के बीज पनप सकते हैं। रोमांस में फीकापन आ सकता है। विवाद को उभरने नहीं दें। प्रेमियों सतर्क रहना चाहिए।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह भगवान शिव की आराधना करें एवं उनका दूध से अभिषेक करें।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चली आ रही परेशानियां कम होंगी और आपसी विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचेंगे तो दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस दौरान आप सामाजिक गतिविधियों में आप पहले से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में सहभागिता करते बीतेगा।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि इस जातककामकाज की बाधाओं को दूर कर सकते हैं। आमदनी प्रभावित नहीं होगी, लेकिन उधार के पैसे की वापसी के लिए प्रयास करनी होगी। प्रोफेशन में सप्ताहांत तक व्यापक सुधार संभव है।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) जातक इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए मौसमी रोगों की वजह से शारीरिक अस्वस्थता आ सकती है।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक के लिए रिश्तेदारों के आगमन से संबंधों में ताजगी आएगी। आपकी सामाजिक कद्र बढ़ेगी और दांपत्य में सरसता आएगी। जीवनस्ााथी के साथ घूमने-फिरने के लिए यात्रा कर सकते हैं।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह आप समृद्धि के लिए लाल मसूर दान करें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले इस सप्ताह जातकमित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। साथ ही साथ वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आउटिंग पर जाने का मौका मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यवसाय का विस्तार और नई फैक्ट्री के लिए डील साइन होगी। जमीन और गाड़ी खरीदेंगेष
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक कामकाजी व्यस्तता का असर घर-परिवार पर भी दिखेगा। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बन सकती है।प्रेमी युगल खुशनुमा माहौल का आनंद उठा पाएंगे। यह सप्ताह कई रूपों में अच्छा रहने वाला है।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय की सेवा एवं पूजा करें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस इस सप्ताह सेहत को लेकर सावधान रहें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें क्योंकि मौसमी बीमारी अथवा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। विशेष रूप से किसी कांट्रैक्ट पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। इस सप्ताह आपको कार्यों में सफलता पाने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने पड़ेंगे। समय पर इष्ट मित्रों का सहयोग नहीं मिलने से मन थोड़ा खिन्न रह रहेगा।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातककार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने वाला है, यह आपको शिथिल बना सकता है।नौकरी में हैं तो आपकी योग्यता की तारीफ होगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक ताजगी बनाए रखने के लिए नित्यकर्म पर ध्यान दे और अध्यात्म को समझे। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम की ओर रुचि बढ़ सकती है।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के कुछ जातक दांपत्य में स्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से मधुरता मिलेगी।नौकरी में हैं तो आपकी योग्यता की तारीफ होगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह एक नारियल बहते पानी में बहाएँ।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


24 April se 30-april-2022 Ka Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 24 April se 30-april-2022 , 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,24 April se 30-april-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story