×

24 December se 31 December 2023 ka Saptahik Rashifal:साल का आखिरी सप्ताह बिजनेस प्यार सेहत के लिए कैसा रहेगा,जानें साप्ताहिक राशिफल

24 December se 31 December 2023 ka Saptahik Love Rashifal : दिसंबर का आखिरी सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Dec 2023 9:17 AM GMT
21August se 27 August-2022 Ka Love Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

24 December se 31 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023, 24 December se 31 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal : नवंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 24 December se 31 December 2023 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह मनोरंजन से भरा रहेगा। पूरे सप्ताह घूमने-फिरने में बिता देंगे। दोस्तों के साथ नए साल के स्वागत में जबरदस्त पार्टी करने वाले है। बिजनेस में गति धीमी रहेगा, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है। वाहन संभलकर चलाएं। आपके लिए शुक्रवार शुभ है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह संतान सुख मिलेगा। माता-पिता से अच्छा संबंध बनेगा और जिन जातकों की शादी नहीं हुई उनकी शादी होगी। प्रेम की बातें जातक को बकवास लगेगी। बेमेल के प्यार में फंसने की संभवना है।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातकहनुमान चालीसा और सुंदर कांड मंगल और शनिवार को पढ़ें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, लाल

साप्ताहिक वृष राशिफल 24 December se 31 December 2023 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक के लिए सप्ताह परिवार के साथ अनुकूल रहने वाला है। पत्नी व बच्चे आपका साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। जी भरकर इस सप्ताह खाएं-पिएं। मांगलिक काम का आयोजन इस सप्ताह करेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सबकुछ रहेगा। यह सप्ताह भाग्य के बल पर बहुत कुछ मिलने वाला है। इस सप्ताह में मंगलवार आपके लिए शुभ है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह दोस्तों के साथ बीतेगा। घर से दूर रहने वाले जातक को परिवार की याद आएगी। दोस्त की बहन से इस राशि के जातक को प्यार होगा। समय आपके पक्ष में हैं।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक सूर्य नमस्कार और शिव मंत्र पूरे सप्ताह करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5,हल्का रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 24 December se 31 December 2023( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह मतभेद से भरा रहेगा। जातक के कई रिश्तों में खटास लाने वाला सप्ताह है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस कलीग्स से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए गुरुवार का दिन उत्तम है।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार में किसी से भी बात नहीं होने से दिल में कसक बनी रहेगी, लेकिन आत्मसम्मान के लिए जरूरी है दूरी। जातक के लिए पूरा सप्ताह प्रेम में साथी की तलाश में बीतेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy))इस सप्ताह वैभव लक्ष्मी का व्रत करेंगे तो धन वृद्धि होगी।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा

साप्ताहिक कर्क राशिफल 24 December se 31 December 2023 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए सप्ताह अपनी पहचान बनाने वाला है। जातक को नाम व पैसा दोनों इस सप्ताह मिलेगा। इस सप्ताह बडी उपलब्धि हाथ लगेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। इस सप्ताह शनिवार व मंगलवार आपके लिए विशेष फलदायी है।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातकपरिवार के साथ इस सप्ताह वक्त बिताएंगे। बच्चों के लिए खेल और मनोरंजन करेँ। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें। दिल में किसी के लिए प्यार जगेगा , लेकिन दिल की बात दिल में रहेगी।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक पूरे सप्ताह दिन के अनुसार कपड़ा पहनें, केवल काला रंग वर्जित रहेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 ,पीला

साप्ताहिक सिंह राशिफल 24 December se 31 December 2023 (Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह परेशानियों से भरा रहेगा। इस सप्ताह कुछ अच्छा होगा तो किसी अपने का साथ छुटने से परेशान भी रहेंगे। किसी पुराने दोस्त मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा होगी व नौकरी में पदोन्नति संभव है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीदारी करेंगे। इस सप्ताह आपके लिए शनिवार का दिन बढ़िया है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार के सप्ताह वक्त बिताएंगे। मां के काम में बटाएंगे। जातक के शादी की बात चलेगी। रोमांटिक जीवन के अच्छे संकेत इस सप्ताह मिलेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक गुरुवार का व्रत करें और साई सचरित्र का पाठ करें

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, गुलाबी

साप्ताहिक कन्या राशिफल 24 December se 31 December 2023 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि इस राशि के लिए यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा। बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती है। पत्नी आपका खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। इस सप्ताह गुरुवार आपके लिए अति उत्तम है।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। प्रेम-संबंध के लिए जातक का दिल मचलेगा। पूरे सप्ताह विपरित लिंग के तरफ आकर्षित होते रहेंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश भगवान को पूरे सप्ताह दूर्वा चढाएँ।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 24 December se 31 December 2023 ( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह खुशियों से भरपूर रहेगा। पूरा सप्ताह रोमांच से भरा रहेगा। परिवार उत्सव में शामिल रहेगे। सेहत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए सप्ताह लाभ वर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है। इस सप्ताह में सोमवार का दिन बढ़िया है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से वफादार रहेंगे। साथी जातक की हर इच्छा पूरा करेंगे। बच्चों की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गरीबों को भोजन करायें, जरूरत मंदों का दान दान दें। हरे रंग का प्रयोग करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 बेंगनी

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 24 December se 31 December 2023 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह बिजनेस में विस्तार का योग है। इस सप्ताह जातक क्रिसमस की पार्टी करेंगे। और पूरे जोश से नये साल का स्वागत करने वाले है। यह सप्ताह जातक के लिए पार्टी वाला सप्ताह है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दों पर विचार रखेंगे। इस सप्ताह में आपके लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्रेम में निराशा हाथ लगने वाला सप्ताह है लेकिन निराश न हो कुछ नया करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दिल टूटने का दर्द क्या होता है इस सप्ताह इसका अहसास होगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक घर में केला, बेल, मदार, हरसिंगार और और शमी का पौधा लगाएं।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 गुलाबी

साप्ताहिक धनु राशिफल 24 December se 31December 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में धनु राशि इस राशि के जातक के लिए सप्ताह की शुरुआत में सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ जातक के पक्ष में रहेगा। समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। लेन-देन से बचें ।इस सप्ताह बुधवार का दिन उत्तम फल देने वाला है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)स सप्ताह जातक दिल रिलेशन में किसी पर आने वाला है। प्यार करेंगे लेकिन धोखा खाएँगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर उचित मार्ग दर्शन करेंगे। किसी अपने के जाने गम सताएगा।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक पूर्णिमा का व्रत करेंगे तो संतान सुख मिलेगा।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला

साप्ताहिक मकर राशिफल 24 December se 31 December 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह भाग्य से उत्तम फल देगा। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी शत्रु जातक का कुछ नहीं बुरा कर पाएंगे। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। इस सप्ताह यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे। इस सप्ताह सोमवार फलदायी है।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह परिवार और भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन की चली आ रही परेशानी खत्म होने वाली है। बाहर जाने से पहले साथी के दिल की बात भलीभांति जान लें।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह राहू को शांत करने के लिए नवग्रह कवच का पाठ करें लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, केसरिया

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 24 December se 31 December 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह संभल कर चलने वाला होगा।जातक न तो बिजनेस में और न ही नौकरी को लेकर ऑफिस में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा करें। सेहत का ध्यान दें, लेकिन खान पान पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे।संतान से परेशान रहेंगे। पत्नी से अनबन किसी तीसरे की वजह से होगी। इस सप्ताह आपके लिए रविवार उत्तम है।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह रिश्तों में दूरियां बनेगी और पिता से संबंध खराब होंगे। जातक का दिल और दिमाग एक जगह स्थिर नहीं रहेगा। घर की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंधों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रुके हुए कामों के लिए गुप्त साधना से काम बनेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,काला, लाल

साप्ताहिक मीन राशिफल 24 December se 31 December 2023 (Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह बाधाओं से भरा है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप है तो संभलने की जरूरत है।ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।बु धवार का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्रेम और निजी संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल रहेगा। साथी के साथ खूबसूरत और रोमांटिक पल बिताएंगे। परिवार के साथ वक्त गुजारेंगे और कहीं घूमने जाएंगे।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा करें और लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री खिलाएं, काम बनेगा।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, पीला

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal 24 December se 31 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal,24 December se 31 December 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbh a meen साप्ताहिक राशिफल 24 December se 31 December 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal24 December se 31 December 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story