TRENDING TAGS :
24 July 2021 Aaj Ka Rashifal :कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानिए राशिफल से मेष-मीन किस पर क्या पड़ेगा प्रभाव
24 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल २४ जुलाई २०२१ का राशिफल |आज का दिन शनिवार आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को चन्द्रमा मकर राशि पर आज संचार करेगा। आज की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा है इस दिन गुरु की पूजा और आशीष से काम बनता है। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 24 जुलाई की भविष्यवाणी
सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)
24 July 2021 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल २४ जुलाई २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।
आज का दिन शनिवार आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को चन्द्रमा मकर राशि पर आज संचार करेगा। आज की पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा है इस दिन गुरु की पूजा और आशीष से काम बनता है। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 24 जुलाई की भविष्यवाणी ...
24 July 2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today ) शनिवार आज के दिन मेष राशिफल जातक अपनी पुरानी परेशानियों को भूल कर मौज-मस्ती में बच्चों के साथ वक्त बिताएंगें। बिजनेस और नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल है। मां की सेवा और इच्छानुसार घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जातक का धर्म-कर्म और धार्मिक कामों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादों को साझा करेंगे।
- धन-संपत्ति (Money) नए व्यवसाय के लिए दिन उत्तम है।
- सेहत (Health) सेहत का ख्याल रखें।
- करियर ( Career) नौकरी में पदोन्नति और पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
- प्यार (Love) आज जातक प्यार में समय बर्बाद न करें तो अच्छा रहेगा।
- परिवार (Family) परिवार के साथ यात्रा या घर के कामों को मिलकर निपटायेंगे।
- मेष राशि का उपाय ( Remedy) सरसों तेल का दान करें और गुरु पूर्णिमा पर पूजा-व्रत दान करें।
- पूर्वाभास (Forecast) घर में अचानक किसी महात्मा का आगमन हो सकता है।
- शुभ अंक (Lucky Number): 5
24 July 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) गुरु-पूर्णिमा का दिन आज के वृष राशिफल के अनुसार जातक को अपने भाई-बहनों से अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान की खुशखबरी माहौल को रोमांचक बना देगा। काम व्यवसाय या कार्यस्थल में जातक के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। आनलाइन पढाई का असर बच्चों के दिमाग पर साफ दिखेगा।
- धन-संपत्ति (Money) किसी भी तरह के निवेश के लिए दिन बेहतरीन है।
- सेहत ( Health) गर्मी और मौसम में बदलाव का जातक की सेहत पर असर पड़ेगा।
- करियर (Career) नौकरी में आत्मविश्वास भरा रहेगा और किसी की आज नहीं सुनेंगे।
- प्यार (Love) आज का लव राशिफल में जातक को साथी के साथ बहुत हसीन अहसास होगा।
- परिवार( Family) परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे और बाहर जाएंगे।
- वृष राशि का उपाय (Remedy) आज पूर्णिमा के दिन 5 पत्ते पीपल का लें उसमें पीला चंदन लगाकर नदी मे प्रवाहित कर दें।
- पूर्वाभास ( Forecast) आज स्वर्ग वाली फीलिंग होगी।
- शुभ अंक (Lucky Number) 9
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189447--gemini.webp)
24 July 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) मिथुन राशिफल की आज की भविष्यवाणी जातक पूर्णिमा के दिन ईश्वर के ध्यान से दिन की शुरुआत करें। नकारात्मकता को अपने ऊपर न हावी होने दें। घर में चल रही परेशानियों को परिवार के साथ मिलकर सुलझाये। व्यवसायिक गतिविधियो में सोच-समझकर कदम उठायें तो अच्छा रहेगा।
- धन-संपत्ति ( Money) व्यापार में धीमापन जातक के उत्साह को कम करने के लिए काफी है।
- सेहत ( Health) बेचैनी और अवसाद जातक पर छायेगा।
- करियर (Career) नई नौकरी के लिए समय उपर्युक्त नहीं हैं।
- प्यार (Love) जातक आज किसी क भी प्रपोच करने से बचें तो अच्छा रहेगा।
- परिवार ( Family) परिवार वाले जातक की चिंता करेंगे और सही सलाह भी देंगे।
- मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) आज के दिन गुरु की पूजा और ध्यान करें।
- पूर्वाभास (Forecast) परिवार से विवाद होगा, शांति बनाये रखने में भलाई है।
- शुभ अंक (Lucky Number) 3
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189448--cancer.webp)
24 July 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) कर्क राशिफल के आज की भविष्यवाणी के अनुसार जातक के लिए गुरु पूर्णिमा शनिवार का दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन समृद्धि लेकर आ रहा है। धर्म कर्म पर खर्च के साथ कुछ खास चीजों पर निवेश भी करेंगे। परिवार के साथ मिलकर घर का इंटीरियर बदलेंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे।
- धन-संपत्ति ( Money) शिक्षा से जुड़े व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी।
- सेहत ( Health) स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और हर काम को उत्साह से करेंगे।
- करियर ( Career) नौकरी-पढ़ाई में सफलता मिलेगी , बाहर जाने का मौका मिलेगा।
- आज का लव राशिफल (Love) लव राशि में जातक का विपरित लिंग की तरफ आकर्षण और प्यार बढ़ेगा।
- परिवार ( Family) परिवार के साथ विवाद वाली बातों से बचें,वरना रिश्ते खराब हो जाएंगे।
- कर्क राशि का उपाय ( Remedy) पंचमुखी दिया और गुरु-पूर्णिमा पर दान जरूर करें।
- पूर्वाभास (Forecast) जातक को अचानक धन लाभ होगा।
- शुभ अंक (Lucky Number) 1
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189449--leo.webp)
24 July 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) सिंह राशिफल की 24 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लेकिन दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बाहर जाने से बचें और अहतियात बरतें। निवेश बहुत जरूरी ना हो तो न करें। नौकरी, पढ़ाई और बिजनेस को लेकर चिंतनशील बने रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
- धन-संपत्ति ( Money) आज नए व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो सतर्क रहे।
- सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन ज्वाइंट पेन से परेशान रहेंगे।
- करियर ( Career ) नौकरी में जातक को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।
- प्यार ( Love) जातक को प्यार रहेगा, लेकिन साथी पर शक भी होगा।
- परिवार ( Family) परिवार या पत्नी के साथ सामान्य रहे, वरना विवाद की संभावना है।
- सिंह राशि का उपाय ( Remedy) आज किसी ब्राह्मण को धोती और जनेऊ का दान करें।
- पूर्वाभास (Forecast) जातक को यश और सम्मान मिलेगा।
- शुभ अंक (Lucky Number) 4
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189450--virgo.webp)
24 July 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 24 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक दिन की शुरुआत धर्म-कर्म के कामों से करें तो अच्छा रहेगा। दान-पुण्य की पूर्णिमा और संतान के लिए मार्गदर्शन करेंगे। आज वाणी पर नियंत्रण के साथ गुस्से पर काबू रखें। जहां तक हो सके कम बोले, वरना परिस्थितियां खराब हो सकती है।
- धन-संपत्ति ( Money) आज शेयर हो या व्यवसाय ज्यादा उत्साहित होने से बचें।
- सेहत ( Health) सेहत खराब रहेगा और पेट खराब हो सकता है।
- करियर ( Career) नौकरी में विवाद से बचें और छोड़ने की जल्दबाजी न करें।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक पर कामुकता हावी रहेगी, इसका असर जातक के रिश्ते पर पड़ेगा।
- परिवार ( Family) परिवार और संतान की चिंता सताएगी और परेशान रहेंगे।
- कन्या राशि का उपाय ( Remedy) आज कमगट्टे का फूल या माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें धन लाभ होगा।
- पूर्वाभास (Forecast) आज क्रोध से बचें वरना रिश्ते खराब होंगे।
- शुभ अंक (Lucky Number) 5
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189452--libra.webp)
24 July 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशिफल की 24 जुलाई की गणना के अनुसार जातक गुरू पूर्णिमा के दिन मंदिर जाकर दान करें। ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। लेकिन बिना विचारे निवेश और काम से बचें। परिवार के लोगों की इच्छाओं की ओर ध्यान देंगे। किसी दोस्त के घर जाना हो सकता है। बच्चों के लिए खुशनुमा माहौल बनाएंगे।
- धन-संपत्ति ( Money) आज कोई भी काम न शुरू करें तो भलाई है।
- सेहत ( Health) सेहत से परेशान रहेंगे।
- करियर ( Career) ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा। लाभ की स्थिति न के बराबर है।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का किसी महिला से विवाद होगा।
- परिवार ( Family) परिवार में किसी सदस्य या पत्नी से धोखा खा सकते हैं।
- तुला राशि का उपाय ( Remedy) पक्षियों को दान दें।
- पूर्वाभास (Forecast) आज का दिन जातक के लिए प्रतिकूल है, तो यात्रा से बचें।
- शुभ अंक (Lucky Number) 8
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189453--scorpio.webp)
24 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) 24 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक का भाग्योदय होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातक की शादी अच्छे घर में तय होगी। किसी खास दोस्त या परिवार के सदस्य से मुलाकात हो सकती है। विरोधी परेशान नहीं करेंगे। पड़ोसी की मदद के लिए आगे आएंगे।
- धन-संपत्ति ( money ) आज व्यवसाय कोमुकाम पर पहुंचाने में कामयाब रहेंगे और धन लाभ मिलेगा।
- सेहत ( Health ) सेहत को लेकर परेशआन होने की जरूरत नहीं है।
- करियर ( Career) आज जातक अपनी शर्तों पर काम करेंगे।
- प्यार ( Love) लव राशि में जातक को आज हसीन साथी का साथ मिलेगा और प्यार गहरा होगा।
- परिवार ( Family) आज घर की साफ-सफाई के साथ परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखेंगे।
- वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) गुरु पूर्णिमा पर दान करें तो लाभ होगा।
- पूर्वाभास (Forecast ) जातक को अप्रत्याशित सफलता हाथ लगेगी।
- शुभ अंक (Lucky Number) 7
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189454--sagittarius.webp)
24 July 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) आज का धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक के जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। नौकरी व व्यवसाय में परेशानियों को दूर करने के लिए अनुभवी लोगो की सलाह लेकर काम करें , सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सामंजस्य बिठा कर चले और विवाद से बचें। बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताएगी।
- धन-संपत्ति ( Money) आज व्यवसाय या कहीं भी बेकार का खर्च करने से बचें।
- सेहत ( Health) आज सेहत सामान्य, लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा।
- करियर ( Career) नौकरी में बोले कम काम करें ज्यादा तो अच्छा रहेगा।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को साथी से रोमांटिक मुलाकात होगी।
- परिवार (Family) पत्नी से मनमुटाव होगा, वाणी पर सयंम रखें, नहीं तो बात बढ़ सकती है।
- धनु राशि का उपाय ( Remedy) आज किसी धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करें।
- पूर्वाभास (Forecast) वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
- शुभ अंक (Lucky Number) 2
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189455--capricornus.webp)
24 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) आज का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक के घर में मांगलिक आयोजन होगा। धर्म-कर्म और दानपुण्य में जातक लगे रहेंगे। आज जातक का आत्मविश्वास चरम पर बना रहेगा। जातक अपने स्वभाव में बदलाव लाएंगे। खर्च से बचें, वरना संतुलन बिगड़ जाएगा।
- धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ेगी।
- सेहत ( Health) बीमार रहेंगे इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा
- करियर ( Career) नौकरी के सिलसिले में प्रयास जारी रहेगा।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक का दिल किसी खास की वजह से टूटेगा।
- परिवार ( Family) पारिवारिक जीवन में खुशियां छाई रहेगी।
- मकर राशि का उपाय ( Remedy) आज 1 रोटी उबार कर गाय को खिला दें।
- पूर्वाभास (Forecast) वाहन से संभलकर रहें।
- शुभ अंक (Lucky Number) 5
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189456-aaj-ka-kumbh-rashifal-kumbh-aquarius-png.webp)
24 July 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की आज की भविष्यवाणी जातक का समय घर की साज-सज्जा मे बीतेगा। बच्चों के आने की खुशियों से रौनक बढ़ जाएगी।, व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा और विस्तार की योजना फलीभूत होगी। पढ़ाई के लिए बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। मां का प्यार और मार्गदर्शन मिलेगा।
- धन-संपत्ति ( Money) संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ आय में वृद्धि होगी।
- सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा और मौज-मस्ती करेंगे।
- करियर ( Career) आज जातक जो नौकरी की तलाश में है काम मिलेगा।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को विदेश में रहने वाले साथी का प्रपोजल मिलेगा।
- परिवार ( Family) बच्चों, जीवनसाथी और माता-पिता के साथ खुशियों को साझा करेंगे।
- कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) काले तील का दान करें और नीला वस्त्र से परहेज करें।
- पूर्वाभास (Forecast) अनायास धन खर्च होगा।
- शुभ अंक (Lucky Number) 7
![](https://newstrack.com/h-upload/2021/06/30/1189457--pisces.webp)
24 July 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशिफल की 24 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। जातक के काम की तारीफ हर जगह होगी और इससे आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी। बाहर जाने से बचें। मां के साथ भाई-बहनों की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्ववहन करेंगे। दोस्तों से मुलाकात ताजगी देगी।
- धन-संपत्ति ( Money) जातक को व्यवसाय में दोस्त की वजह से लाभ मिलेगा।
- सेहत ( Health) स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
- करियर ( Career) राजनीति क्षेत्र में संपर्क बड़ा लाभ देगा।।
- प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को बचपन के साथी से प्यार होगा और बात शादी तक जाएगी।
- परिवार ( Family) आज संतान की उपलब्धि से घर में सकारात्मक और गौरवान्वित माहौल बनेगा।
- मीन राशि का उपाय ( Remedy) घर में पेट्स रखें।
- पूर्वाभास (Forecast) कहीं से शुभ समाचार मिलेगा।
- शुभ अंक (Lucky Number) 1
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
: