24 July se 30 July 2022 Ka Saptahik Love Rashifal: इन राशियों के जॉब-बिजनेस में होगा बड़ा फायदा, इनका बदलेगा भाग्य, साप्ताहिक राशिफल

24 July se 30 July 2022 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 July 2022 9:12 AM GMT (Updated on: 29 July 2022 4:29 PM GMT)
Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

24 July se 30 July-2022 Ka Love Saptahik Rashifal

24 जुलाई से 30 जुलाई 2022 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जुलाई 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में रहेंगे।

साप्ताहिक मेष राशिफल 24 July se 30 July-2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह जातक बहुत शुभ है। आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए अच्छा है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक व्यवसाय में खर्च की अधिकता रहेगी।नौकरी में बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है।बच्चों के लिए खरीदारी करेंगे।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक को परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ लाभ करेंगे। बाहर जाने से पहले सोच-विचार कर लेंगे तो काम में सफलता मिलेगी।प्यार और रिलेशनशिप पर विश्वास नहीं है।दांपत्य और पारिवारिक जीवन मधुर होगा।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8,14

साप्ताहिक वृष राशिफल 24 July se 30 July-2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह जातक संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर महिलाओं से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा तरह पदार्थों से बचकर रहें, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। पारिवारिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा। प्रवास भी टालने में ही भलाई है।

साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह संचार के क्षेत्र में किए गए काम का लाभ मिलेगा।निवेश में सोच-विचार के साथ धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक मायके में किसी की खराब सेहत चिंता का कारण बनेगा।जातक को घुटने के दर्द से परेशानी बढ़ेगी।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक मां की वजह से पैतृक संपति का लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा।पति-पत्नी और वो की वजह से रिश्ते में दरार पड़ेगा।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य को लाल फूल और जल चढ़ाएंगे तो धन लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 24 July se 30July-2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह जातक आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका सप्ताह परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह पढाई और मनचाही नौकरी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।वाहन व्यापारियों को तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में जातक को किसी दिन चोट-चपेट लग सकती हैं, सावधान रहें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जातक के लिए बढ़िया रहेगा। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। घर में माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए नई-नई योजना बनाएंगे।प्रेम संबंधों में गहराई और मधुरता बढ़ेगी।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।


साप्ताहिक कर्क राशिफल 24 July se 30 July-2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कर्क राशि आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातकव्यस्तता से भरा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक कामों में निष्ठा से किया गया काम सम्मान दिलाएगा।कारोबारियों को लाभ मिलेगा।मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी और अच्छा पैकेज खुशी देगा।

साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब हो सकता है , परेशान रहेंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातकनिजी रिश्तों में तनाव मिलेगा। घर में मेहमान आने से खुशहाल वातावरण बनेगा। धन खर्च होगा।दूसरों की बुराई से बचेंगे तो अच्छे काम में मन लगेगा।बेटी की शादी तय होने से घर का माहौल बदलेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हरा व काला रंग आपके लिए शुभ है।

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 24 July se 30 July-2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के जातक इस सप्ताह जातक के लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक जमीन में निवेश करेंगे।उच्च पद पर आसीन जातक की छवि पर लोगों की नजर रहेगी।व्यवसाय में तनावपूर्ण स्थिति रहेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)इस सप्ताह जातक सेहत को लेकर लापरवाह रवैया परेशान करेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह दूसरों की बुराई से बचेंगे तो अच्छे काम में मन लगेगा।मांगलिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे।प्रेम में प्रगाढ़ता खूबसूरती बढ़ाएगा।परिवार के किसी सदस्य का विदेश से अच्छी खबर मिलेगी

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।


साप्ताहिक कन्या राशिफल 24 July se 30 July-2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)इस सप्ताह जातक जातक को धैर्य से काम लेना होगा। लेकिन चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। निवेश से बचें नहीं तो नुकसान तय है।

साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीमारी का आशंका बनी रहेगी।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक संतान की ऊंच शिक्षा के लिए धन की जरूरत पड़ेगा।प्रेम संबंध के लिए समय उत्तम रहेगा।शुभ फलदायी रहेगा। धन और स्वास्थ्य लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बाहर जाने से बचें।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक 2 लॉन्ग हर दिन कपूर के साथ जलाएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 24 July se 30 July-2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि वालों के जातक यह सप्ताह बहुत अच्छे से बीतेगा। आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे हेतु प्रवास की संभावना है। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह नौकरी में समझदारी से काम करें आवेश में आकर कोई दस्तावेज साइन करने से बचें।कारोबार में नई योजनाओं का श्रीगणेश करेंगे और लाभ मिलेगा।पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और मनमुताबिक नौकरी मिलेगी।

साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health)इस सप्ताह संतुलित भोजन करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। दांत और आंख के दर्द से परेशान रहेंगें।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, इससे जातक का हर बिगड़ा काम बन जाएगा और जातक पर विश्वास बढ़ेगा।प्यार में ख्लायी पुलाव पकाने से बचें, नहीं तो प्रेम के आकर्षण से वंचित रह जाएंगे।अपने व्यवहार पर संयम रखेंगे तो परिवार के साथ कड़वाहट से दूर रहेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 24 July se 30 July-2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) यह सप्ताह नौकरी में उन्नति और पदोन्नति के योग है।व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।व्यवसाय में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह किसी बीमारी के चपेट में आने की संभावना बन रही है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह आंशिक धन लाभ के संकेत दे रहा हैं। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म पूजा पाठ में मन लगेगा।किसी को दिल देने से पहले पड़ताल कर लें।पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।जातक को संतान कष्ट होगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 24 July se 30 July -2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी में बार बार स्थानांतरण से परेशान रहेंगे।परिवार के व्यवसाय से जुड़ेगे तो लाभ मिलेगा।शिक्षण कार्य से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक का सेहत मस्त रहेगा।सूर्य नमस्कार से शुरूआत करनी चाहिए। सेहत बढ़िया रहेगा

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार की वजह से आर्थिक स्तर पर असर पडेगा।दांपत्य जीवन में परेशान हो सकते हैं।मां से विवाद हो सकता हैं।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कुलदेवता का पूजा करें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल 24 July se 30 July-2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए सप्ताह करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। निजी संबंधों में आप साथी के मन को देखते हुए कहीं घूमने जाने का विचार करेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आप आप अकेलापन महसूस करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि के जातक शेयर मार्केट में किया निवेश लाभ देगा।बैकिंग के क्षेत्र से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो परेशान रहेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक भागदौड़ से भरा रहेगा। घर की साफ-सफाई में लगे रहेंगे। खाना बनाते समय सतर्क रहें।भाई के दोस्त से आंखें चार होगी।घर-परिवार में बेटी की दिखाई हो सकती है और रिश्ता तय होगा।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 24 July se 30 July-2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह जातक जिंदगी के प्रति उदार रवैया अपनाएं। आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक व्यवसायिक कार्य धीमी गति से हो सकते हैं, जिसके चलते ना लाभ और ना नुकसान होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक योग से सेहत बढ़िया रहेगा और सर्वाइकल से निजात मिलेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक दिलफेक लोगों के चक्कर में पड़कर नुकसान करेंगे।परिवार के साथ खुशहाली बनी रहें,इसके लिए धर्म-कर्म करें।किसी से बहुत बड़ा विवाद हो सकता है।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनि मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल 24 July se 30 July-2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक धन लाभ का योग हैं। सप्ताह काफी अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। अपने स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। सप्ताह का आरम्भ आपके लिए आलस भरा रहेगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें।


साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जो जातक मान- सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। परिवार का ख्याल रखें।कारोबार में तरक्की हो सकती है।नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग है।शेयर मार्केट से जुड़ें लोंगों को धन लाभ मिलेगा

साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।घर में किसी सदस्य की बीमारी जातक को तनाव देगा।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक विवाह बंधन में बंधेंगे।परिवार खुशहाल रहेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।बहन के लिए आभूषण की खरीद करेंगे।जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शिव तांडव स्रोत का पाठ करें।।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

24 July se 30 July-2022 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 24 July se 30 July-2022 , 24 जुलाई से 30 जुलाई 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल , 24 July se 30 July-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story