साप्ताहिक कुंभ राशिफल 25-31 जुलाई 2021: जातक रहें सतर्क, खा सकते हैं धोखा, जानिए कैसा रहेगा सप्ताह

Saptahik Kumbh Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक कुंभ राशिफल 25-31 जुलाई 2021:आर्थिक स्थिति इस सप्ताह उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च जातक की चिंता बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह शुक्रवार व शनिवार का दिन जातक के लिए शुभफलदायी है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 July 2021 6:04 AM GMT
साप्ताहिक कुंभ  राशिफल 25-31 जुलाई 2021: जातक रहें सतर्क, खा सकते हैं धोखा, जानिए कैसा रहेगा सप्ताह
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Saptahik Kumbh Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक कुंभ राशिफल 25-31 जुलाई 2021:

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly) कुंभ राशिफल की गणना के अनुसार इस राशि के जातक इस सप्ताह जातक संभलकर काम करें। खासकर निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखें। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च जातक की चिंता बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह शुक्रवार व शनिवार का दिन जातक के लिए शुभफलदायी है।आर्थिक स्थिति इस सप्ताह उत्साहजनक नहीं कही जा सकती। अतिरिक्त खर्च जातक की चिंता बढ़ा सकती हैं। इस सप्ताह शुक्रवार व शनिवार का दिन जातक के लिए शुभफलदायी है।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)इस सप्ताह ऑफिस में जातक सतर्क रहें सहकर्मियों से विवाद होगा। व्यापार में निवेश से बचें और किसी को उधार ना दें।
  • सेहत ( Health) सेहत ठीक रहेगा और भागदौड़ में सप्ताह बीतेगा। परिवार में किसी सदस्य को परेशानी हो सकती है।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) जातक के लिए सप्ताह प्यारमय है। साथी के साथ जातक रोमानियत के पल जियेंगे। संतान की खुशखबरी और उपलब्धि से मन खुश होगा।
  • उपाय ( Remedy) शिव स्तुति पूरे सप्ताह करें तो लाभ मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story