साप्ताहिक तुला राशिफल 25-31 जुलाई 2021: आने वाले दिन कैसा रहेगा ,जानिए तुला का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Tula Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक तुला राशिफल 25-31 जुलाई 2021: किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें। बुधवार और शनिवार का दिन अच्छा है सूर्य की उपासना से लाभ होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 July 2021 6:41 AM GMT
साप्ताहिक तुला राशिफल 25-31 जुलाई 2021: आने वाले दिन कैसा रहेगा ,जानिए तुला का साप्ताहिक राशिफल
X

Saptahik Tula Rashifal 25-31 July 2021 साप्ताहिक तुला राशिफल 25-31 जुलाई 2021:

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) तुला राशिफल की गणना के अनुसार जानते हैं कि इस सप्ताह जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह साथी के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें। बुधवार और शनिवार का दिन अच्छा है सूर्य की उपासना से लाभ होगा।

  • धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) नौकरी कर रहे है तो प्रमोशन होगा, व्यापार में अच्छी डील होती रहेगी और और खर्च के साथ आय भी बढ़ेगा। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें। पढाई में मन लगेगा।
  • सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक का अधिक खर्च दवा पर होगा। किसी भी बीमारी को हल्के में ना लें।
  • प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जो प्रेम है उन्हें परेशानी होगी, साथ ही जातक को अहसास होगा कि आपका साथी आपको धोखा दे रहा है। परिवार में प्रेम बना रहेगा। बच्चों के साथ मस्ती करेंगे।
  • उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शिव मंत्र का जाप रोज 108बार करें।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2,7

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story