26 July 2024 Ka Rashifal: इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगी बंपर सफलता, जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल

26 July 2024 Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। ग्रह कैसा प्रभाव डाल रहे हैं इसको लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack..

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 July 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 26 July 2024 5:57 AM GMT)
26 July 2024 Ka Rashifal: इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगी बंपर सफलता, जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 26July 2024 (आज का राशिफल 26 जुलाई २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 26जुलाई 2024 शुक्रवार सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 26 जुलाई 2024 शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

26 July 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन परिवार का माहौल बिगड़ें नहीं इस के लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आज आपके धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। आप यात्रा टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। वाहन संभलकर चलाए। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें।

मेष राशि धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने साथ निवेश में दोगुणा फल मिलेगा।

मेष राशि सेहत- जातक सेहत को लेकर सचेत रहें। बीमारी की चपेट में आने की संभावाना।

मेष राशि करियर- नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे।

मेष राशि प्यार- प्यार के लिए दिन बढ़िया है और किसी से नजरें चार हो सकती हैं।

मेष राशि परिवार- पत्नी का साथ हर काम को आज आसान बना देगा।

मेष राशि उपाय- शिव मंदिर में जातक बेल धतूरा चढ़ायें

मेष राशि पूर्वाभास- आने वाला पल कोई बड़ी खुशी खबरी देगा जिसकी उम्मीद नहीं है।

मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, लाल

26 July 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। महिलाओं से वाणी पर काबू रखें। यात्रा से बचें। बच्चो को लेकर परेशान रहेंगे। नये काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च हो सकते है। बिजनेस व नौकरी के लिए समय सामान्य है। परिवार के साथ भी ठीक-ठाक रहेगा।

वृष राशि धन-संपत्ति-आज कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पिता की संपत्ति में अधिकार मिलेगा।

वृष राशि सेहत- आज सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन मां की बीमारी परेशानी का सबब बन सकती हैं।

वृष राशि करियर- मनोरंजन या तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा।

वृष राशि प्यार- प्रेम को रिश्ते का नाम देंगे।

वृष राशि परिवार- परिवार के सदस्यों से मनमुटाव होगा।

वृष राशि उपाय- आज रुद्राभिषेक के लिए अच्छा दिन है,

वृष राशि पूर्वाभास- कल उपहार या कोई खास मिल सकता है।

वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, गुलाबी

26 July 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनी विवाद से बचें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन सोच समझकर करें। देश- विदेश में व्यवसाय करनेवालों को नुकसान होगा। घर में परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। धन लाभ का योग है। काम में यश मिलेगा।

मिथुन राशि धन-संपत्ति- आय में कमी और व्यवसाय में नुकसान होगा , सावधानी बरतें।

मिथुन राशि सेहत- किसी महामारी की चपेट में आने की संभावना है।

मिथुन राशि करियर- इच्छा शक्ति को पंख मिलेगा, करियर में उड़ान भरेंगे।

मिथुन राशि प्यार- आपके प्यार पर किसी की नजर है। बहुत प्रयत्न के बाद भी साथी से अलगाव होगा।

मिथुन राशि परिवार- वैवाहिक जीवन में उथल –पुथल रहेगा । समझदारी से काम लें

मिथुन राशि उपाय- किसी गरीब को खाना खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।

मिथुन राशि पूर्वाभास- शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभ देगा।

मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, हल्का हरा

26 July 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन में समय गुजरेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके काम व स्वभाव की तारीफ होगी।

कर्क राशि धन-संपत्ति- आज किया गया निवेश भविष्य में धन लाभ देगा। लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

कर्क राशि सेहत- खान-पान पर ध्यान दें। नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे।

कर्क राशि करियर- आज कई मौके मिलेंगे, लेकिन ऑफिस षड्यंत्र से बचें नहीं तो नौकरी जा सकती है।

कर्क राशि प्यार- प्रेम में भावनाओं पर काबू रखें। नहीं तो साथी दूर जा सकता है।

कर्क राशि परिवार- आज परिवार के साथ मस्ती मनोरंजन करेंगे।इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि उपाय-आज अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें लाभ मिलेगा।

कर्क राशि पूर्वाभास- नौकरी मिलेगी या लॉटरी निकल सकती है।

कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8, पीला

26 July 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर के सदस्यों के साथ आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। दोपहर के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई दोस्ती से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

सिंह राशि धन-संपत्ति- व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। निवेश से बचें।

सिंह राशि सेहत- स्वास्थ्य बढिया रहेगा। साथ ही सूझ-बूझ से अस्पताल के चक्कर नहीं लगाएंगे।

सिंह राशि करियर- पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि प्यार-आज का दिन साथी के साथ खुशनुमा बीतेगा।उपहार का लेन-देन करेंगे।

सिंह राशि परिवार- आज परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द में बीतेगा।

सिंह राशि उपाय- शिव मंदिर में नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।

सिंह राशि पूर्वाभास- प्रेम में इंतजार खत्म होगा।

सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, लाल

26 July 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होगा। यात्रा आज हो सके तो टाल दें।दोपहर के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे।

कन्या राशि धन-संपत्ति-आज जातक जमीन बेच सकते हैं ।जिसमें अच्छा मुनाफा होगा।

कन्या राशि सेहत- आज ईश्वरीय कृपा से सेहत बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सहयोगी मदद करेंगे।

कन्या राशि प्यार-जातक को आज सच्चा प्यार मिलेगा, जिसका अहसास भी आज ही होगा।

कन्या राशि परिवार- घर में मांगलिक या वैवाहिक आयोजन होगा। इससे उत्साह बना रहेगा।

कन्या राशि उपाय-आज सावन मास में व्रत करें और शिव की पूज ा करे

कन्या राशि पूर्वाभास- व्यवसाय में लाभ और शेयर मार्केट में धनलाभ होगा।

कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, हरा

26 July 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन लोगों से मिलने से बचें, यात्रा ना करें। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। आज खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। परिवार जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि धन-संपत्ति- संपत्ति का लाभ मिलेगा। कहीं से अचानक धनलाभ मन को खुशी देगा।

तुला राशि सेहत-आज हल्की-फुल्की बीमारी जातक को परेशान कर सकती है।

तुला राशि करियर- सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले जातक को लाभ मिलेगा।

तुला राशि प्यार- जैसी साथी की कल्पना की है, आज तलाश पूरी होगी।

तुला राशि परिवार- माता-पिता का सम्मान करें तो आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि उपाय- सावन में हर दिन घर में घी का दीपक जलाएं पैसे की कमी नहीं होगी।

तुला राशि पूर्वाभास- संतान की खुशी मिल सकती है।

तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, काला

26 July 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनप्रेम प्रसंग के लिए बढ़िया है। प्रेम संबंध में शादी के बंधन में बंधने की पूरी संभावना होगी। परिवार या भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नए प्रोजेक्ट मिलने से नौकरी में सब आपकी ही बातें करेंगे। बिजनेस हो या नई नौकरी सब आपकी तरक्की का रास्ता का खोलेगा।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति- धन के लिए दिन बढ़िया नहीं है। लेन-देन । और निवेश से बचें।

वृश्चिक राशि सेहत- जिम जाएं और मेडिटेशन करें लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि करियर- लेखन- मनोरजंन के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे।

वृश्चिक राशि प्यार- दूर रहकर प्यार बढ़ेगा। फोन मैसेज से दूरी कम होगी।

वृश्चिक राशि परिवार- जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक राशि उपाय- सावन में शमी पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास- इस राशि के जातक सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, सफेद

26 July 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन किसी नई चीज की खरीदने की इच्छा होगी। फिल्म या घूमने की योजना चाह कर भी वर्त्तमान समय में संभव नहीं है।तो घर पर ही टीवी देखे। नौकरी में गलतफहमी होने की संभावना है सावधान रहें, किसी दूसरे के कामों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ना लें।पत्नी को किसी खास दोस्त से मिलाएंगे। जिसके आने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। संतान सुख भी मिल सकता है।

धनु राशि धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। बचत पर ध्यान दें।

धनु राशि सेहत- आराम करें वरना सेहत खराब हो सकती है।

धनु राशि करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, भविष्य के लिए लाभवर्द्धक है।

धनु राशि प्यार- प्रेम धोखा या त्रोकणीय प्रेम के शिकार होंगे।

धनु राशि परिवार- मांगलिक काम का आयोजन परिवार के सदस्यों को एक करेगा।।

धनु राशि उपाय- आज हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएं।

धनु राशि पूर्वाभास- किसी पुराने का काम का पुरस्कार मिल सकता है।

धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, पीला

26
July 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। हर तरह की मुसीबत का हल ढ़ूढ लेंगे। बिजनेस में बांधा नहीं के बराबर आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। रिश्तों के लेकर ज्यादा संवेदनशील हैं। परिवार को सहयोग और मनोरंजन करेंगे। रिश्तों में कोई अनिश्चितता रहने से दिन उलझनों से भरा रहेगा। ऑफिस में नए दायित्व मिलेंगे।

मकर राशि धन-संपत्ति- निवेश या व्यवसाय में विस्तार की योजना टाल दें।

मकर राशि सेहत- आज जातक की सेहत बढ़िया रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

मकर राशि करियर- प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम खुशी देगा।बाहर ना जाए।

मकर राशि प्यार- आज प्रेम में हां और ना वाली स्थिति है।

मकर राशि परिवार- दोस्तों और भाइ-बहनों के साथ घर पर मस्ती करेंगें।

मकर राशि उपाय- पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।

मकर राशि पूर्वाभास- वाहन संभलकर चलाएं। चोट लग सकती है।

मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3,लाल

26 July 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन खुशियां मिलेगी। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शाम के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिए घूमने से बचें। विरोधियों से सावधान रहे। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।

कुंभ राशि धन-संपत्ति- किसी व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया है। निवेश के मौके को हाथ से ना जाने दें।

कुंभ राशि सेहत- आज जातक की खराब सेहत गंभीर बीमारी के संकेत दे रहे हैं।

कुंभ राशि करियर- नौकरी –ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसका डटकर मुकाबला करेंगे।

कुंभ राशि प्यार- किसी खास दोस्त से आज प्यार का इजहार करेंगे तो जवाब हां में मिलेगा।

कुंभ राशि परिवार- वैवाहिक जीवन में खुशियां दोगुनी बढ़ेगी।

कुंभ राशि उपाय- गाय को रोटी खिलाएं, सेहत बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि पूर्वाभास- शोक की खबर मिल सकती हैं या अस्पताल के चक्कर लगाएंगे।

कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, नीला

26 July 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धैर्य के साथ काम करें। दोस्तों पर आंखमूंद कर विश्वास ना करें। अनजाने कोई बड़ी गलती होने से परेशान रहेंगे। नौकरी में अभी काम के प्रति जो समर्पण का भाव है वो भविष्य में आपके लिए लाभदायक है। सेहत का ख्याल रखें। बाहर का खाना ना खाएं। रिश्तों में जो समस्याएं आई हैं वो दूर हो रही हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि धन-संपत्ति- आर्थिक लाभ होगा, लेकिन सचंय जरूर करें।

मीन राशि सेहत- आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मीन राशि करियर- नौकरी में सहकर्मी नुकसान पहुंचाएंगे।

मीन राशि प्यार- प्रेम के लिए दिन और मौसम दोनों जातक के अनुकूल है।

मीन राशि परिवार- पत्नी से संबंधों में तनाव की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा।

मीन राशि उपाय- सुबह-सुबह घर के बाहर मेन दरवाजे पर तांबे के लोटे से पानी गिराये।

मीन राशि पूर्वाभास- बारिश की वजह से काम रुकेगा।

मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)8, बैंगनी

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

26 July 2024 Ka Love Rashifal- 26 July 2024 आज का राशिफल 26 July 2024 ,26 जुलाई 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 26 जुलाई का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 26 July 2024 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 26 July 2024, Aaj Ka Rashifal 26जुलाई 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,26 जुलाई 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 26 July 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi , 26 July 2024 Rashifal Astrology,26 July Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 26 July 2024,26 जुलाई 2024 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 26 जुलाई 2024 का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 26 July 2024,Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story