27 Nov se 3 Dec 2022 Ka Saptahik Love Rashifal: प्यार में टूटेगा दिल, बिजनेस में होगी तरक्की, जानिए साप्ताहिक राशिफल में बाकी हाल

27 November se 3 December 2022 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में नवंबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Nov 2022 9:50 AM GMT (Updated on: 3 Dec 2022 8:18 AM GMT)
27 November se 3 December-2022 Ka Love Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

27 November se 3 December-2022 Ka Love Saptahik Rashifal

27 नवंबर से 03 दिसंबर 2022 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

नवंबर-दिसंबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा सप्ताह

साप्ताहिक मेष राशिफल 27 November se 3 December 2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से दूर रहें अन्यथा इसका प्रभाव आपकी छवि तथा जॉब पर पड़ सकता है । कोई कागज बिना जानकारी लिए दस्तखत ना करें और कोर्ट कचहरी के मामले में किसी की गारंटी न लें। इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा और अदालत का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाई-बहन आनंदमय जीवन व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। ऐसे में आपको नई नौकरी मिल सकती है या फिर आपका ट्रांसफर हो सकता है। इस सप्ताह विद्यार्थियों को परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जो लोग विवाहित हैं उनका जीवन साथी अस्वस्थ रह सकता है। ससुराल पक्ष से भी कुछ समस्या उत्पन्न सकती है।आपका दिल टूट जायेगा।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक नारायण कवच का पाठ करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह अनेक माध्यमों से आपको लाभ मिलेगा और संघर्ष के बाद आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे हालांकि किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय व्यतीत होगा। संतान थोड़ी भावुक तथा बेचैनी महसूस कर सकती है। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा और आपके भाग्य व साहस में वृद्धि होगी। कोई नई गाड़ी अथवा मकान लेने का प्रयास कर सकते हैं उसमें सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक यदि आप विवाहित हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। क्योंकि किसी भी तरह की गलतफहमी रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय को हरा चारा खिलायें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 27 November se 3 December 2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से संभाल कर चलने वाला होगा। इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती होगी कि आप अपने खाने-पीने पर और नियमित दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें। आपके खर्चों में वृद्धि होगी जिसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन आप घर पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास करेंगे जिस कारण थोड़ा बहुत तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य है हालांकि इस दौरान मिलना-जुलना थोड़ा कम करें और मोबाइल, सोशल मीडिया के द्वारा ही अपने प्रियतम के संपर्क में रहें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जो लोग विवाहित हैं उनके लिए बेहतर समय है। इस अवधि में आपके जीवन साथी का भाग्य उदय होने से आप बहुत खुश होंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश भगवान की पूजा करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग


साप्ताहिक कर्क राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह स्वयं पर नियंत्रण रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। क्योंकि इस दौरान आप व्याकुल, बेचैन और क्रोधित रह सकते हैं। ग्रहों के इस योग का प्रभाव आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है, अतः धैर्य से काम लें और कोई भी बात सोच समझकर ही बोलें। वहीं दूसरी और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे, साथ ही सरकार से लाभ मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक एक ओर रिश्ते में गहराई बढ़ेगी और आप अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर किसी बात को लेकर अहम का टकराव भी संभव है। जिसकी वजह से रिश्ते में कुछ परेशानी आ सकती है।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक पीली वस्तुओं का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए जातक इस सप्ताह विदेश यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे लेकिन कुटुंब में किसी प्रकार के विवाद की संभावना है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, आप प्रॉपर्टी संबंधित निवेश से लाभ उठा सकते हैं। आपके साहस में वृद्धि होगी और यात्राओं के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह से हावी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक विवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है सिर्फ आपको स्वयं पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी को पर्याप्त समय दें।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक शनि मंदिर में दान पुण्य करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह आपके फैसलों की प्रशंसा होगी और आपके यही निर्णय जीवन में आपको आगे लेकर जाएंगे। ध्यान रखें कि नौकरी और व्यवसाय में सफलता के लिए शॉर्टकट ना अपनाएं। इस सप्ताह सरकारी क्षेत्र से लाभ की संभावना रहेगी। अत्यधिक वासनात्मक विचारों से दूर रहना ही अच्छा होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी, भाई-बहनों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। उनसे आपके संबंधों पर भी असर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान किसी नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।


साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन दूसरी और ज्यादा बातचीत करने से बचें। वाणी के कारण विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है, इसलिए सोच-समझ बोलें।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनि मंदिर में दान पुण्य करें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 27 November se 3 December 2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि जातक इस सप्ताह घर-परिवार में स्नेह बढ़ेगा और घर में किसी नए मेहमान के आगमन की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्यक्रम भी आयोजित किया जा सकता है। हालांकि आपके निजी और पारिवारिक जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए समय सही है लेकिन आपको अपने विचारों और वाणी को नियंत्रण में रखना होगा अन्यथा आप के वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष के लिए सामान्य समय है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला प्रभाव लिए हुए है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक वैवाहिक जातकों के लिए बेहतरीन समय है। इस दौरान आपके रिश्तों में रोमांस बढ़ाएगा और एक-दूसरे के साथ आप प्रेमपूर्ण पल व्यतीत करेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुधवार का व्रत करें और दुर्वा चढ़ायें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस राशि के जातक इस सप्ताह आपको छोटे-भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय तरीके से व्यतीत होगा। इस दौरान संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पिता से भी आपके संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके अंदर धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होगी। इस सप्ताह धन लाभ के भी अच्छे योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक अगर आप पहले से ही किसी रिश्ते में है तो उसमें लड़ाई-झगड़ा हो सकता है इसलिए धैर्य से काम करें। वहीं दूसरी ओर आप में से कुछ लोगों को अपने प्यार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गुड़-घी का भोग घर के मंदिर में लगाएं।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह यदि आपके माता-पिता अस्वस्थ हैं तो इस सप्ताह उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। इस हफ्ते आप अपना घर बनाने का विचार कर सकते हैं। वहीं आमदनी में भी इजाफा होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। इस सप्ताह अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह अच्छा समय है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा लेकिन नासमझी की वजह से कुछ दिक्कतें भी आ सकती है, इसलिए विवेक से काम लें। यदि आप विवाहित हैं तो इस दौरान जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जहां एक ओर प्रेम में वृद्धि होगी और एक-दूसरे से मिलने की चाह उत्पन्न होगी। इस दौरान एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दूसरी ओर आप किसी गलतफहमी का शिकार भी हो सकते हैं इसलिए संभल कर चलें।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगल का व्रत करें और मंदिर जायें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 27 November se 3 December 2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस राशि के जातक इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आप प्रसन्नचित होकर प्रत्येक काम को करना चाहेंगे। खाने-पीने पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। छात्र जातक मेहनत करेंगे, वहीं संतान भी धीरे-धीरे अपने पथ पर आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आप में से कुछ लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक यदि विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और एक-दूसरे के साथ आप आनंद से जीवन यापन करेंगे।हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गायत्री मंत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 27 November se 3 December 2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह आप एक राजा की तरह बर्ताव करेंगे और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। पिताजी को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है, हालांकि पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। अहंकार करने से बचें अन्यथा स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। आप लोगों से मधुर व्यवहार बनाये रखने का प्रयास करेंगे। जिसका आपको समुचित फल प्राप्त होगा। संतान आपके प्रति समर्पण का भाव रखेगी और आप उनकी प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है, जो कुछ भी आपने प्लान किया है उसी पर आगे बढ़ें लेकिन ज्यादा उत्साह ना दिखाएं ।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्ते में विच्छेद अथवा अलगाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए बहुत समझकर बातचीत करें। जहां तक संभव हो कम से कम मिलें। विवाहित जातकों के लिए समय अच्छा है।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज मंदिर जाये और गरीब को 21 दिन तक खाना खिलायें, परेशानी दूर होगी।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 27 November se 3 December 2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह आप कुछ नया सीखने या नया करने की कोशिश करेंगे। संतान के प्रति प्रेम और बढ़ेगा। छात्र जातकों को पढ़ाई में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आप आगे बढ़ेंगे । लंबे समय से रूकी हुई कोई इच्छा पूर्ण होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी बात को लेकर अत्यधिक सोच विचार ना करें। आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही साथ आमदनी भी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने की संभावना है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए धैर्य से काम लें।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्ते में प्यार बढ़ेगा लेकिन नासमझी की वजह से कुछ दिक्कतें भी आ सकती है, इसलिए विवेक से काम लें। यदि आप विवाहित हैं तो इस दौरान जीवनसाथी से तकरार हो सकती है।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक लाल रंग की वस्तुओं का दान और शांति के लिए व्रत पूजा करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

27 November se 3 December 2022 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 27 November se 3 December 2022, 27 नवंबर से 03 दिसंबर 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 27 November se 3 December 2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 27 November se 3 December 2022

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story