×

28 January se 3 February 2024 ka Saptahik Rashifal : इस सप्ताह इन लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, इनको रहना हो सावधान,साप्ताहिक राशिफल

28 January se 3 February 2024 ka Saptahik Love Rashifal :जनवरी-फरवरी का सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 Jan 2024 9:54 AM GMT (Updated on: 27 Jan 2024 10:23 AM GMT)
28 January se 3 February 2024 ka Saptahik Rashifal : इस सप्ताह इन लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ, इनको रहना हो सावधान,साप्ताहिक राशिफल
X
Saptahik Love Rashifal 4 June se 10 June 2023:

28 January se 3 February 2024 Ka Love Saptahik Rashifal

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (28 जनवरी से 3 फरवरी 2024,28 January se 3 February 2024 Ka Love Saptahik Rashifal : जनवरी का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जनवरी का तीसरा सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 28 January se 3 February 2024 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक के दाम्पत्य जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों के साथ आप पूरे सप्ताह घर पर रहकर एंज्वॉय करेंगे। बिजनेस के लिए भी फायदेमंद सप्ताह है। इस सप्ताह लेन-देन को लेकर सचेत रहे। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह सेहत को लेकर लाभ देने वाला है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आपका प्यार धर्म और जाति की दीवार में खत्म हो जाएगा। परिवार वाले आपके अंतरजातीय प्रेम को समझने में असमर्थ रहेंगे। घर में मांगलिक उत्सव आयोजित होंगे।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएँ। इससे आपकी पारिवारिक और संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 28 January se 3 February 2024 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह इस राशि के जातक घर पर ही मांगलिक काम करेंगे । ऑफिस में काम का दबाव तनाव देगा। पर्सनल व प्रोफेशनल जीवन मे संतुलन बनाकर रखें। सेहत को लेकर परेशान रहेगे। डॉक्टर के भी चक्कर लगाने पड़ सकते है। किसी व्यक्ति या संस्था के सहयोग से काम बनेगा। रिश्तों में मिठास रहेगी। प्यार व रोमांस के लिए सप्ताह अच्छा है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। लेकिन प्रेम सम्बंधों में औसत परिणाम पूरे सप्ताह रहेगा। जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आपको काम के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालना होगा।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें, लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 28 January se 3 February 2024 ( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक साहस से भरा काम करेंगे।नौकरी बिजनेस में लाभ होगा। धार्मिक कर्म करेंगे। इस सप्ताह जातक बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। उनके भविष्य की चिंता जातकों को सताएगी। सेहत को लेकर इस सप्ताह परेशान रहेंगे। सांस की बीमारी व अंगों में जलन से परेशान रहेंगे। मां की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घर में साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। दान-पुण्य भी करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।आप इस सप्ताह अपना नया घर खोज सकते हैं अथवा घर में किसी तरह का बदलाव संभव है। देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सफ़ेद मोती धारण करेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग

साप्ताहिक कर्क राशिफल 28 January se 3 February 2024 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक ऑफिस में चुनौतियों का सामना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा सफलता दिलाने वाला है। बच्चों की तरफ से भी खुशिया मिलेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार बना रहेगा। घर पर रहकर दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगे।। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। लेकिन प्रेम सम्बंधों में औसत परिणाम पूरे सप्ताह रहेगा। जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आपको काम के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालना होगा।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक सकट चौथ का व्रत करें

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 28 January se 3 February 2024 (Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए जातक यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से मुश्किल भरा रहेगा। ऐसी स्थिति पूरे सप्ताह बनी रहेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कानूनी व लेन-देन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। बाहर जाने से बचें। घर पर ही परिवार के साथ खुशनूमा पल गुजारें। यह सप्ताह प्यार की शुरूआत के लिए अच्छा है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। निजी संबंधों में जातक परिवार की मर्यादा का ख्याल रखें और घर में पार्टी-उत्सव का माहौल रहेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक भैरव देव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं इमरती चढ़ाएँ।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 28 January se 3 February 2024 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि के लिए यह सप्ताह निजी संबंध में प्यार भरने वाला रहेगा। रिश्तों में प्यार व विश्वास बढ़ेगा। किसी अपने से मिलने का मन करेगा, लेकिन वर्तमान समय में यह संभव नहीं हैं। धन के मामले में भी सप्ताह अच्छा है आय के स्त्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। सफलता पाने के लिए मेहनत करने में ना चुकें।घर पर रहकर कला व अभिनय की क्षमता को निखारें। बाहर जाने से बचें।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा।किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।प्रेम के मामले में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप विवाहित हैं या विवाह के लिए किसी को चाहते हैं तो सप्ताह और भी अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगलवार के दिन लाल मसूर दान करें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 28 January se 3 February 2024 ( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि जातक यह सप्ताह शोक की खबर लेकर आने वाला है। सतर्क रहें। किसी अपने के जाने का दुख होगा। इस राशि के जातक के लिए सेहत अनुकूल है। लेकिन फिर भी बाहर जाने से बचें। घर के जरूरी समानों की खरीदारी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय का सदुपयोग करने वाला सप्ताह है। इस सप्ताह ज्यादातर समय घर पर रहेंगे।इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। सतर्क रहे। आय के साधन बनेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह मिला जुला रहेगा। किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में प्यार भरी नोंक झोंक संभव है।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी को भोग लगाएं और प्रसाद गरीबों में बांट दें

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 28 January se 3 February 2024 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह भविष्य की योजानाएं बनाएंगे। इस काम में आप घर के बड़ों से मदद भी लेंगे। घर पर ही रहकर कुछ ऐसा करेंगे कि सप्ताह आपके लिए उमंग व उत्साह से भरपूर रहेगा। नौकरी के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में उतार –चढ़ाव रहेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देँ। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह प्रयासरत रहेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)यह सप्ताह जातक वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है,धोखा खा सकते हैं। इसके अलावा आप छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करें। बच्चे इस सप्ताह मौज-मस्ती करते हुए नज़र आएंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान मंदिर में केले चढ़ाएँ। सूर्य जल चढ़ायें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 28 January se 3 February
2024 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह जो जातक विदेशों में रहेंगे देश में आने का प्रयास करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। अपनों से दूर रहेंगे। इस सप्ताह जातक को पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के आसार बनेंगे। जातक घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते नजर आएंगे। कोई परेशानी से घबराएं नही। समय आपके पक्ष में है । परिणाम सकारात्मक होंगे। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। धैर्य से काम लेना होगा। नहीं तो परिणाम घातक भी हो सकते है। विद्यार्थियों को भी मेहनत करनी होगी। निजी संबंध में मतभेद होंगे, धैर्य से काम लें।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय को हरा चारा खिलाएँ।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 28 January se 3 February 2024 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक को बिजनेस में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथ में शत्रु रिश्तो के लिए सप्ताह अच्छा नही है। मनमुटाव व बहस बाजी हो सकती हैं। दोस्तों से रिश्ते टूट सकते हैँ। यह सप्ताह सेहत के लिए सही है। हर काम में मन लगेगा। यात्रा भी कर सकते है। आध्यात्मिक भी रहेंगे। नौकरी में तनाव की स्थिति रहेगी। धैर्य से काम लें।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक पारिवारिक जीवन में साथ काम करने की आवश्यकता है। आज जो भी इच्छा हो वह पूरी हो सकती है।किसी छोटी बात पर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है विवादों में न फंसे।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह मां कात्यायनी की पूजा करें और इससे विवाह की परेशानी दूर होगी।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 28 January se 3 February 2024 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह के मध्य में धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह दोस्तों व परिवार से कुछ सरप्राइज मिल सकते है। लेकिन घर पर ही रहकर कुछ ना कुछ करेंगे। साथ ही वर्तमान परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए सप्ताह तनाव वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। इस सप्ताह खर्च पर नियंत्रण रखें।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन की योजना बनाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको आपकी मंजिल तक पहुँचने में मदद करेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बजरंग बाण का पाठ करें। और हनुमान जी से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 28 January se 3 February 2024 (Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक घर में ही रहकर कुछ ऐसा करेंगे कि घर में खुशियों का माहौल बनेगा। ऑफिस के काम को लेकर जिम्मेदारी बढ़ेगी। ग्रहों की शुभता जातक के आने वाले समय के लिए अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है।मेडिकल के क्षेत्र में काम करने वाले कुछ नया करेंगे, जिससे नाम होगा। इस समय जातक ज्यादा भागदौड़ करेंग़े। इससे सेहत प्रभावित रहेगा।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार के भीतर संभावित संघर्ष आपको नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बड़ों का सम्मान करें और जमीन या संपत्ति को लेकर विवाद सुलझ सकता है। दोस्तों से सम्बन्ध मधुर बनेगे।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक का भोग लगाएँ।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

28 January se 3 February 2024 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 28 January se 3 February 2024, 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 28 January se 3 February 2024 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 28 January se 3 February 2024

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story