×

Love Rashifal 28 October 2022: मेष राशि वाले जातक को आज आपको प्रियतम से प्राप्त होगा शुभ समाचार, जाने अन्य राशियों का भी हाल

Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 27 Oct 2022 2:44 PM GMT
Love Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। तो आइये जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। बता दें कि यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है।

बता दें कि आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में ज्योतिषीय भविष्यवाणी की जाती है। उदाहरण स्वरुप दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इत्यादि के बारे में संकेत मिल जाता है। इसके अलावा जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के भी संकेत इसके द्वारा मिल जाते हैं। तो आइए जानते हैं दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन...


मेष राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022 : आज आपकी शादी का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। अगर आप अकेले हैं या आपकी सगाई हो चुकी है तो कोशिश करें। आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर आप लम्बे समय से पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत ला सकता है, क्योंकि आज आपकी खोज पूरी हो सकती है। घर में शहनाई बजाई जा सकती है। विवाह के लिए अच्छा समय चल रहा है। आज आपको प्रियतम से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं। फोन पर बात करो। दिन सार्थक है।आज इस मामले में निर्णय लेना आपके भविष्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा।


वृष राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। मन विचलित रहेगा। आपको ऐसा लगेगा जैसे कोई धोखा दे रहा है। सही बात जानने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। प्रेमी के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। प्रेम विवाह के लिए परिवार वाले अपनी सहमति देंगे। माता-पिता की भावनाओं का ख्याल रखें। यदि हो सके तो इस बदलाव की खुशी अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं। जो भावनाएं बढ़ी हैं, उन्हें संभालकर रखें। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।


मिथुन राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। दूसरी शादी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव पार्टनर से अचानक मुलाकात हो सकती है। नए प्रेम संबंध बनेंगे। मन प्रेम से भरा रहेगा। प्रेमी को ढेर सारा प्यार देंगे। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है। जिससे आपके आर्थिक खर्चे बढ़ेंगे। प्रेमी को खुश करने के लिए महंगे उपहार खरीदेंगे। आज प्रेम संबंध को पारिवारिक संबंधों से अधिक महत्व दिया जाएगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा।


कन्या राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ में पार्टनर के चुनाव के लिए आप माता-पिता से राय ले सकते हैं। आज आपको खुश करने के लिए आप हर बात को मानेंगे। दांपत्य जीवन में पत्नी से मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंध शादी में बदलने वाला है।सेहत के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी परफॉर्मेंस मजबूत करनी होगी, तभी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप अपने जूनियर से मदद लेकर सभी कामो को समय पर पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी नए काम को करने पर विचार कर सकते हैं।


तुला राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज का दिन आपकी मन में प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें, नहीं तो वह आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यह दिन अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करने का है। मौके का फायदा उठाएं। जिन लोगों की शादी चल रही है, उन्हें सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से परेशानी आ सकती है। आज अनावश्यक खर्चे अधिक रहेंगे। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना भी सुनने को मिलती रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किए गए कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने पिताजी से बिजनेस के मामले में सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।


वृश्चिक राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार वालों की मदद से किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपका कोई मित्र आज आपके पूरा साथ देगा, जिससे आप अपने रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। हालांकि प्रेमिका से किसी बात पर बहस हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता-पिता शादी के लिए दबाव बना सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रेम जीवन में नया साथी जुड़ जाएगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप आज अपने खर्चो को दिल खोलकर करेंगे, लेकिन फिर भी आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के व्यवहार की ओर आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति में भी पड़ सकते हैं।


धनु राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिल सकता है और जिन लोगों को नौकरी में ट्रांसफर मिल रहा है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने प्रेमी पर भरोसा करें। आपकी उदासीनता उसका दिमाग तोड़ सकती है। पुराने रिश्तों पर विश्वास रखें। किसी सहकर्मी के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। पुराने प्रेमी से रिश्ता टूटा था तो दोबारा मिल सकता है। जीवनसाथी को अपना सौ प्रतिशत दें। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।आपको आज किसी अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है।


मकर राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें आज कुछ अच्छी व चटपटी खबरें मिल सकती हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में आज आपको शांत रहना होगा, तभी आप उसे सुलझा पाएंगे। लव पार्टनर के साथ आज आप मार्केटिंग के लिए जा सकते हैं, जो आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। प्रेमी की ओर से प्रेम भरा संदेश मिलेगा। विवाहित लोगों को संतान प्राप्ति के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करें।आपका कोई अपरिचित आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है।


कुम्भ राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग मेलजुल बढ़ाने में तो कामयाब रहेंगे। उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में आज मन की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। दिन हल्का चलने वाला है। सब कुछ स्वाभाविक रूप से न लें। दाम्पत्य जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र को याद करके आप भावुक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप से कोई व्यक्ति धन उधार मांगे, तो आपको उसे पूरी जांच पड़ताल करके ही देना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। माता-पिता के सहयोग से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।


मीन राशि Love Rashifal 28 अक्टूबर 2022: आज के दिन आप का मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जो विद्यार्थी कला क्षेत्र से जुड़े है, उन्हें वाहवाई मिलेगी और वह अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे क्योंकि उन्हें किसी प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। आज लव लाइफ में खर्चा बढ़ने वाला है। पत्नी के साथ बेवजह के वाद-विवाद से बचें, इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमिका के साथ रोमांस को लेकर असमंजस में रहने वाले हैं। नवविवाहितों को शुभ समाचार मिलने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग उम्मीद से ज्यादा धन कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। अपने कुछ पुराने कर्जा भी उतारने में कामयाब रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनका किसी छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story