29 Jan se 4 Feb 2023 Ka Saptahik Love Rashifal : इन राशियों पर इस सप्ताह बरसेगा धन, इनका गलतफहमी से टूटेगा दिल, साप्ताहिक राशिफल

29 -January-se-4 February-2023 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Jan 2023 4:00 AM GMT (Updated on: 4 Feb 2023 5:09 AM GMT)
29 Jan se 4 Feb 2023 Ka Saptahik Love Rashifal : इन राशियों पर इस सप्ताह बरसेगा धन, इनका गलतफहमी से टूटेगा दिल, साप्ताहिक राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

29 January se 4 February 2023 Ka Love Saptahik Rashifal

29 जनवरी से 4 फरवरी 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जनवरी का आखिरी और फरवरी का आने वाला ये सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 29 -January-se-4 February-2023( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह इस राशि के जातक घर में ही रहकर कुछ ऐसा करेंगे कि घर में खुशियों का माहौल बनेगा। ऑफिस के काम को लेकर जिम्मेदारी बढ़ेगी। ग्रहों की शुभता जातक के आने वाले समय के लिए अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है।मेडिकल के क्षेत्र में काम करने वाले कुछ नया करेंगे, जिससे नाम होगा। इस समय जातक ज्यादा भागदौड़ करेंगे। इससे सेहत प्रभावित रहेगी।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक लव पार्टनर के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। सिनेमा या किसी ट्रिप का आनंद लिया जा सकता है। इस समय अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाएं।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां दुर्गा की पूजा करें और गणेश पूजा भी करें दान दे। सारे काम बनेंगे।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, लाल

साप्ताहिक वृष राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह इस राशि के जातक साहस से भरा काम करेंगे। नौकरी बिजनेस में लाभ होगा। धार्मिक कर्म करेंगे। इस सप्ताह जातक बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। उनके भविष्य की चिंता जातकों को सताएगी। सेहत को लेकर इस सप्ताह परेशान रहेंगे। सांस की बीमारी और अंगों में जलन से परेशान रहेंगे। मां की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। घर में साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक शादीशुदा जीवन में मिश्रित परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर उनकी मदद से आपको किसी प्रकार का लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्यदेव को अर्पित करें।नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक ऑफिस में चुनौतियों का सामना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा सफलता दिलाने वाला है। बच्चों की तरफ से भी खुशियां मिलेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार बना रहेगा। घर पर रहकर दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक किसी के साथ नया रिश्ता कायम हो सकता है। मध्य को छोड़कर सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत गिर सकती है

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)जातक इस सप्ताह गौ सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक घर पर ही मांगलिक काम करेंगे। ऑफिस में काम का दबाव तनाव देगा। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन मे संतुलन बनाकर रखें। सेहत को लेकर परेशान रहेगे। डॉक्टर के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी व्यक्ति या संस्था के सहयोग से काम बनेगा। रिश्तों में मिठास रहेगी। प्यार और रोमांस के लिए सप्ताह अच्छा है।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह आप वैवाहिक जीवन के लिए बढ़िया रहने के संकेत दे रहा है। इसमें वैवाहिक रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी को बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक के दाम्पत्य जीवन में खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों के साथ आप पूरे सप्ताह घर पर रहकर एंज्वॉय करेंगे। बिजनेस के लिए भी फायदेमंद सप्ताह है। इस सप्ताह लेन-देन को लेकर सचेत रहें। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह सेहत को लेकर लाभ देने वाला है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी प्रकार की ग़लतफहमी हो सकती है जो आपके बीच विवाद का कारण बन सकती है। अपने साथी पर शक न करें। वैवाहिक जीवन में अंहकार का टकराव हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में भी कमी आ सकती है।।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह सेहत की दृष्टि से मुश्किल भरा रहेगा। ऐसी स्थिति पूरे सप्ताह बनी रहेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कानूनी और लेन-देन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। बाहर जाने से बचें। घर पर ही परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजारें। यह सप्ताह प्यार की शुरुआत के लिए अच्छा है।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक साथी के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। मैरिड लाइफ में जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। उनकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गणेश जी की पूजा करें और दान दें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह निजी संबंध में प्यार भरने वाला रहेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। किसी अपने से मिलने का मन करेगा, लेकिन वर्तमान समय में यह संभव नहीं है। धन के मामले में भी सप्ताह अच्छा है। आय के स्त्रोत बनेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। सफलता पाने के लिए मेहनत करें। घर पर रहकर कला और अभिनय की क्षमता को निखारें। बाहर जाने से बचें।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम जीवन के लिए सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत कमज़ोर है और मध्य सामान्य जबकि वीकेंड बढ़िया रहने के शुभ संकेत दे रहा है।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शिव भगवान की पूजा और व्रत करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह शोक की खबर लेकर आने वाला है। सतर्क रहें। किसी अपने के जाने का दुख होगा। इस राशि के जातक के लिए सेहत अनुकूल है लेकिन फिर भी बाहर जाने से बचें। घर के जरूरी समानों की खरीदारी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय का सदुपयोग करने वाला सप्ताह है। इस सप्ताह ज्यादातर समय घर पर रहेंगे। इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं, सतर्क रहें। आय के साधन बनेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह पार्टनर के साथ प्यार करने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। किसी ग़लतफ़हमी के कारण मामला बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी प्रकार की बहस न करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें ।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह भविष्य की योजानाएं बनाएंगे। इस काम में आप घर के बड़ों से मदद भी लेंगे। घर पर ही रहकर कुछ ऐसा करेंगे कि सप्ताह आपके लिए उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। नौकरी के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में उतार–चढ़ाव रहेगा। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देँ। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह प्रयासरत रहेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। प्यार के मामलों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है। मध्य भाग थोड़ा कमज़ोर है इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक दुर्गा कवच का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह जो जातक विदेशों में रहेंगे। देश में आने का प्रयास करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। अपनों से दूर रहेंगे। इस सप्ताह जातक को पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के आसार बनेंगे। जातक घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते नजर आएंगे। कोई परेशानी से घबराएं नहीं। समय आपके पक्ष में है। परिणाम सकारात्मक होंगे। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो परिणाम घातक भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भी मेहनत करनी होगी। निजी संबंध में मतभेद होंगे, धैर्य से काम लें।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक शादीशुदा जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। जीवनसाथी को किसी प्रकार की कामयाबी हासिल हो सकती है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गेहूँ अर्पित करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस सप्ताह इस राशि के जातक को बिजनेस में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथ में शत्रु रिश्तों के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है। मनमुटाव और बहसबाजी हो सकती हैं। दोस्तों से रिश्ते टूट सकते हैं। यह सप्ताह सेहत के लिए सही है। हर काम में मन लगेगा। यात्रा भी कर सकते हैं। आध्यात्मिक भी रहेंगे। नौकरी में तनाव की स्थिति रहेगी। धैर्य से काम लें।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। एक से अधिक लोगों पर आपका दिल आ सकता है, परंतु आपको इससे बचना होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार का दान करें और शनिदेव को दीप जलाएं।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह के मध्य में धन लाभ हो सकता है। इस सप्ताह दोस्तों और परिवार से कुछ सरप्राइज मिल सकते हैं लेकिन घर पर ही रहकर कुछ न कुछ करेंगे। साथ ही वर्तमान परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए सप्ताह तनाव वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। इस सप्ताह खर्च पर नियंत्रण रखें।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य सामान्य है और सप्ताहांत फिर से अच्छे होने का वादा कर रहा है। अहंकार को प्यार के बीच में न लाएं और एक-दूसरे से अपनी भावनाओं को समझा करें।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी का दीया जलाएं।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

29 -January-se-4 February-2023 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 29 -January-se-4 February-2023 , 29 जनवरी से 4 फरवरी 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 29 -January-se-4 February-2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal29 -January-se-4 February-2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story