×

29 मार्च: मिथुन राशि वालों को लिए शुभ है आज का दिन, जानें अपना राशिफल

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।

Newstrack
Published on: 29 March 2021 5:01 AM GMT
29 मार्च: मिथुन राशि वालों को लिए शुभ है आज का दिन, जानें अपना राशिफल
X
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।

लखनऊ: माह चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, नक्षत्र हस्त 03:02 PM तक उपरांत चित्रा, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.26, सूर्यास्त-18.37, मार्च 29 सोमवार को राहु 07:57 AM से 09:28 AM तक है।01:42 AM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा । आज सोमवार शिवजी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल...

मेष: सोमवार होली के दिन जातक को किसी बड़ी समस्या से सहज ही निजात मिलेगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। धनार्जन होगा। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। त्योहार का आनंद लेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष: सोमवार होली के दिन जातक का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। त्योहार का आनंद लेंगे। बिजनेस में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संयम रहें। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। स्वाभिमान बना रहेगा। रोजगार में वृद्धि होगी।

मिथुन: सोमवार होली के दिन जातक के मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। भाग्य का साथ रहेगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी।

कर्क: सोमवार होली के दिन जातक रंगों में सरोबोर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। बुद्धि का प्रयोग करें। धन की आसानी से प्राप्ति होगी। बिजनेस से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। थकान हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्य में कमी आ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें...होली, राशि और रंग: ऐसे खेलेंगे होली, तो चमकेगी किस्मत, आएगी खुशियों की बहार

सिंह: सोमवार होली के दिन जातक के किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। डूबा हुआ धन मिल सकता है। घर- बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कम कर पाएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: सोमवार होली के दिन जातक के बिजनेस में विस्तार का मार्ग खुलेगा। काम का तरीका सुधरेगा पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। आत्मसंयम रहें। क्रोध की अधिकता से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।

तुला: सोमवार होली के दिन जातक मस्ती करेंगे। इस दिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। अध्यात्म में रुचि हो सकती है। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

Rashifal

ये भी पढ़ें...सामुद्रिक शास्त्र: पति के लिए पत्नी सौभाग्यशाली है या नहीं ऐसे करें पता

वृश्चिक: सोमवार होली के दिन जातक सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान-पान में संयम बरतें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। आज विराम दे। मानसिक शान्ति रहेगी। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

धनु: सोमवार होली के दिन जातक किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। क्रोध से बचें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च भी बढ़ सकते हैं। रंग व गुलाल का पूरा मजा लेंगे।

मकर: सोमवार होली के दिन जातक का समय मनोरंजन में बितेगा। भूमि व भवन के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति आशंका रहेगी, मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कुंभ: सोमवार होली के दिन जातक को खुशखबरी मिलेगी। परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाई-बहनों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

मीन: सोमवार होली के दिन जातक का किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, विशेष सावधानी रखें। काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story