×

29 October 2022 Aaj Ka Rashifal: इस राशि वाले जातकों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानें अन्य राशियों की भी पूरी जानकारी

29 October 2022 Aaj Ka Rashifal: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ- साथ पंचांग की भी गणना का विश्लेषण किया जाता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 29 Oct 2022 12:49 AM GMT (Updated on: 29 Oct 2022 12:49 AM GMT)
Aaj Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

29 October 2022 Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। गौरतलब है है कि इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ- साथ पंचांग की भी गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भी भविष्यफल निहित होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं । उदाहरण स्वरुप दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। या आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक अपने स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

आज का दिन 29 अक्टूबर 2022 मंगलवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल.....


मेष राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 :

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की ज़रूरत है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसे विकसित करने का प्रयास करें। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा।कारोबारी यात्रा हो सकती है। परिवार का माहौल तनावमुक्त रहने वाला है। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। भविष्य की योजनाओं के प्रति आप आकर्षित रहेंगे।


वृष राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022 :

सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। वाणी में नम्रता बनाये रखें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें।अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है। इसका कारण आपकी खराब दिनचर्या है। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपकी बातों का लोग अनादर कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिये।


मिथुन राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। व्यापारिक अनुबन्धों में सावधानी रखें। गले में इन्फेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में धीमापन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उठापटक हो सकती है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है। लंबे समय के बाद आप भरपूर नींद का मज़ा ले पाएंगे। इसके बात आप बहुत शान्त और तरोताज़ा महसूस करेंगे।


कर्क राशि राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। बुद्धि-विवेक का परिचय देंगे। जॉब में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।


सिंह राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे। विवादित मामलों का निपटारा हो सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यर्थ समय बर्बाद न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।


कन्या राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कमीशन सम्बन्धित कार्यों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा। अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।


तुला राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य और प्रमाद से बचें। रोजगार में बाधा आ सकती है। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अन्धविश्वास करना उचित नहीं है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है।आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से उम्दा है। आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की ज़रूरत भी I


वृश्चिक राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। आज पर्यटन के लिये जा सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर पर आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगायेंगे। आपको अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।


धनु राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। या वाहन आप खरीद सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। आपकी कमियां आपको अच्छी तरह से पता हैं आपको जरुरत है उन कमियों को दूर करने की।


मकर राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। जॉब में अपेक्षानुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। ग़ज़ब का दिन है - फ़िल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है।


कुम्भ राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022

आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। व्यापार में आपको जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराने विवादों को लेकर झगड़ा समाप्त होने की सम्भावना है।अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।


मीन राशि का आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2022


आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। करियर को लेकर आप कुछ विशेष योजना बना सकते हैं। फालतू खर्चों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सेहत के विकार जन्म ले सकते हैं। अनावश्यक विवादों से आपको बचना चाहिये। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तराँ में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हाँ, ख़र्चा थोड़ा ज़्यादा हो सकता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story