×

29 October se 4 November 2023 ka Saptahik Love Rashifal : इस सप्ताह मिलेगा इन राशियों को बंपर लाभ, खुलेगी किस्मत, साप्ताहिक राशिफल

29 October se 4 November 2023 ka Saptahik Love Rashifal : अक्टूबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Oct 2023 10:07 AM GMT
26 June se 2 July-2022 Ka Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

29 October se 4 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल ( 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023, 29 October se 4 November 2023 ka Saptahik Love Rashifal : अक्टूबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 29 October se 4 November 2023 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस राशि के जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह दूसरों की समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। साथ ही अपने परिवार पर ध्यान दें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। दूसरों को प्रभावित करने में चक्कर में जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। बच्चों की पढ़ाई और मार्गदर्शन पर ध्यान देंगे।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह आप दिल लगाने की भूल न कर बैठे।दोस्त धोखा दे सकता हैं।आज भरपूर प्रयास करें। आज घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गरीबों को वस्त्र और भोजन दें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, नीला रंग

साप्ताहिक वृष राशिफल 29 October se 4 November 2023 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में सामान्य रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी दोस्त की मदद के चलते धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंध में बिखराव होगा।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह इस राशि के जातक प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।दूसरों की बातों पर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भलीभांति परख लें।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह अगर आपके निजी रिश्तेों में अच्छा नहीं चल रहा तो राधा कृष्ण की पूजा करें, प्रेम संबंध मजबूत रहें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 29 October se 4 November 2023 ( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपने प्रयासों के चलते किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट से उत्साहित रहेंगे, साथ ही आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस हफ्ते कई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे धनलाभ मिलने के योग हैं।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मेहमानों के आने से खुशियां दोगुनी हो जाएगी। संतान की कमी भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक आवला वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करें

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 29 October se 4 November 2023 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक को बिजनेस में लंबे समय से की जा रही मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्य आपकी योजना को पूरी करने में मदद करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धनलाभ के योग बन रहे हैं। बाहर जाने से बचें. सेहत का ध्यान रखें। बच्चों का ख्य़ाल रखें। इस सप्ताह रचनात्मक काम में मन लगेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक का समय हर तरफ से अच्छा गुजरने वाला है। परिवार के साथ खुशनूमा माहौल मिलेगा तो निजी संबंधों में रुमानियत बनी रहेगी। आप चौतरफा आनंद में रहेंगे इस सप्ताह।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक भगवान विष्णु की पूजा की शुरूआत करें

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

साप्ताहिक सिंह राशिफल 29 October se 4 November 20232023(Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह अधूरे कामों को पूरा करने वाला हैं। बिजनेस पार्टनर से योजना को पूरा करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांति और सुकून महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें, क्योंकि सही दिशा में किया गया निवेश ही धन लाभ दिला सकता है। बाहर जाने से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम में साथी को लेकर मन विचलित रहेगा। पत्नी का सहयोग नहीं मिलने से यह सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल वाला रहेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्योदय से पहले कार्तिक स्नान शुरू करें तो अच्छा रहेगा

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 29 October se 4 November 2023 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपने नए विचार और तकनीकी क्षमता के चलते सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक म के लिए यह दिन विशेष रहने वाला है।मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।रुद्राष्टक का पाठ करें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 29 October se 4 November 2023 ( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह कामकाज की बारीकियों से ध्यान भी हट सकता है। इस दौरान थोड़े सावधान रहेंगे तो लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह में कोई नया काम शुरू नहीं करें। किए गए काम का कोई नतीजा न मिले तो परेशान न हों। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन साथ ही खर्चे भी काफी होंगे।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह परिवार के साथ मनोरंजन-मस्ती करेंगे। बाहर ना जाये। प्रेम संबंध में निकटता का अनुभव करेंगे। विवाहयोग्य जातक के रिश्ते तय होंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक आंवला वृक्ष में दीपदान शुरू करें

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 29 October se 4 November 2023 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह इस करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपनी तकनीकी क्षमता के चलते अपने विरोधियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह माता-पिता और दोस्त आपकी वजह से खुश रहेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छे से जांच-पड़ताल करें। जातक के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। कोई शोक संदेश मिल सकता है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक आपके करीब कोई आएगा जो आपको रोमांचित करेगा। आपका अधिकांश समय रोमांस में बीतेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक स्नान दान और भगवान विष्णु के नाम का जाप करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

साप्ताहिक धनु राशिफल 29 October se 4 November 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में धनु राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह संघर्षपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोंगियों की गलती के चलते परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह जातक के बच्चे खुश रहने की पूरी कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। अपने आइडिया के चलते धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में तनाव होगा और जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी नाराज होंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक कार्तिक माह की कथा का श्रवण करें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 29 October se 4 November 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह ऑफिस में जातक के काम की आलोचना हो सकती है। परिवार के सदस्यों को लेकर काफी सकारात्मक रहेंगे, जिससे काफी अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है। रीयल स्टेट या धन के आदान-प्रदान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह जातक आपने संबंधों को प्यार से सजा कर रखेंगे। पत्नी के लिए कुछ खास करेंगे और बच्चों के लिए मिशाल बनेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कार्तिक स्नान शुरू कर सकते हैं।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 29 October se 4 November 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly)


साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह खास नहीं रहेगा। नौकरी में किसी भी तरह के दबाव से निपटने के लिए अपने जातक चीजों को अपने मुताबिक ढालना सीखें। जातक बच्चों के भविष्य के लिए चीजें प्लान करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते जरूरी चीजों की खरीददारी आसानी से कर पाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बाहर ना जाएं।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक बच्चों की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।, कालेज के साथी से प्रेम विवाह करने का मन बनायेंगे।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक ब्राह्मण को भोजन करायें संतान सुख मिलेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 29 October se 4 November 2023 (Pisces Horoscope Weekly )


साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह समय अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह परिश्रम के सफल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में सफल होने के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करें। परिवार के साथ अपनी क्षमताओं को निखारेंगे। सबको अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत सामान्य रहेगा। मां का ख्याल रखें।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम संबंधों और भावनात्मक विचारों के लिए यह सप्ताह बेहतर है। मां के मार्गदर्शन से जीवन में आगें बढ़ेंगे।।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक चांद को अर्ध्य देकर अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनायें

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal 29 October se 4 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, 29 October se 4 November 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 29 October se 4 November 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 29 October se 4 November 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story