TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

29 September 2024 Ka Rashifal: इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, सितारे मेहरबान रहेंगे, जानिए आज का राशिफल

29 September 2024 Aaj Ka Rashifal: प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Sep 2024 5:13 AM GMT
29 September 2024 Ka Rashifal: इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, सितारे मेहरबान रहेंगे, जानिए आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 29 September 2024 (आज का राशिफल 29 सितंबर २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आनेवाला कल 29 सितंबर 2024 रविवार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि चंद्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 29 सितंबर 2024 रविवार कल की भविष्यवाणी...

29 September 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। काम की अधिकता रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आज विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है।

मेष राशि सेहत ( Health) सेहत के लिए मिला-जुला दिन है।

मेष राशि करियर ( Career )पढ़ाई करने वाले को लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।

मेष राशि प्यार ( Love) प्यार के मामले में धोखा मिलेगा।

मेष राशि परिवार ( Family) जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) विवाह बंधन में अचानक बंधना पड़ेगा।

मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

29 September 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक बिजनेस में धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों कृपादृष्टि के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। परिवार का माहौल आनंदप्रद रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। बाहर के खाने से परहेज करें।

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) अनजान शख्स से मिली मदद आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है।

वृष राशि सेहत ( Health) जातक सेहत सामान्य रहेगा।

वृष राशि करियर ( Career) नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी।

वृष राशि प्यार ( Love) जातक को प्यार पर यकीन नहीं रहेगा।

वृष राशि परिवार ( Family) जातक पर से रिश्तेदारों का विश्वास टूटेगा।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) पैसे के स्थान पर लाल कपड़ा रखें।

वृष राशि पूर्वाभास (Forecast) चोट लग सकती है।

वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4 हल्का रंग

29 September 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धनलाभ का स्थिति रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें,किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) भाग्य का साथ जातक को मिलेगा।

मिथुन राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि करियर ( Career) नौकरी में भी लाभ होगा, पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि प्यार ( Love) जातक को साथी पर शक गहराएगा।

मिथुन राशि परिवार ( Family) परिवार के लिए निवेश करेंगे।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) गणेश भगवान को लड्डू का भोग लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) बहन को कड़वी बातों से कष्ट होगा।

मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4 , हरा

29 September 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अनावश्यक खर्च बढऩे से संभावना रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें और कानूनी काम से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( money ) आज अचानक धन लाभ होगा।

कर्क राशि सेहत ( Health ) हार्ट संबंधी समस्या भी होगी और खर्च बढ़ेगा।

कर्क राशि करियर ( Career)नौकरी में जातक के ऊपर दायित्व बढेंगे।

कर्क राशि प्यार ( Love) प्रेम में जातक को साथी से आर्थिक लाभ मिलेगा।

कर्क राशि परिवार ( Family) परिवार की जरूरतों का ख्याल रखेंगे।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) राधा-कृष्ण की तस्वीर घर में लगाएंगे तो परिवार में प्रेम रहेगा।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast ) मां तबियत अचानक खराब हो सकती है।

कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, हरा

29 September 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन मनोरंजन में बीतेगा। किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आज धन व्यय अधिक होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जो नुकसान कराएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) जातक का व्यवसाय धीमी गति से चलेगा, लेकिन धन लाभ होगा।

सिंह राशि सेहत ( Health) सेहत से परेशान रहेंगे।

सिंह राशि करियर ( Career) नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

सिंह राशि प्यार ( Love) जातक को प्यार में धोखा मिलेगा।

सिंह राशि परिवार (Family) परिवार की कड़वी बातों से जातक का दिल टूट सकता है।

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) किसी भी काम की शुरुआत के लिए फलदायी रहेगा।

सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) ) अनजाने में मां का अपमान कर देंगे।

सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4, लाल

29 September 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है।

कन्या राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि करियर ( Career) आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि प्यार ( Love) जातक को साथी का बेइंतहा प्यार मिलेगा।

कन्या राशिपरिवार ( Family) जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy)घर में केले का पौधा लगाएंगे तो समृद्धि बढेगी।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) यात्रा से मन दुखी रहेगा।

कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, लाल

29 September 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बिजनेस अच्छा चलेगा और आकिस्मक धनलाभ के योग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) निवेश में लाभ होगा, जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि करियर ( Career) नौकरी में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनूकूल है।

तुला राशि परिवार ( Family) आप गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य व मां दुर्गा की आराधना करें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये भाग्यशाली दिन है।

तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, नीला

29 September 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक सिद्ध होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परोपकार का कार्य बढ़-चढक़र करेंगे। नौकरी में आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रकने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) कार्य व व्यापार में पदोन्नति के योग है।

वृश्चिक राशि सेहत ( Health) जातक का स्वास्थ्य बिगड़ेगा, उपवास से बचें।

वृश्चिक राशि करियर ( Career) जातक काम करने के तरीके मे बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं

वृश्चिक राशि प्यार ( Love) रोमांटिक जीवन में साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि परिवार ( Family) जातक को घर में शांत माहौल बनाने के लिए किए गये प्रयास मे सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) भगवान शिव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast) धन निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग है।

वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8,सफेद

29 September 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, बिजनेस में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक आने वाले परेशानियों के कारण मन व्याकुल रह सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। वाहन संभलकर चलाएं।

धनु राशि धन-संपत्ति (Money) बिजनेस की दृष्टि से दिन भागदौड़ भरा रहेगा।धन संबंधी परेशानी रहेगी।

धनु राशि सेहत (Health) सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी है।

धनु राशि करियर ( Career) रोजगार के लिए पूरा दिन बढ़िया संकेत दे रहा है।

धनु राशि प्यार (Love) पुराने कॉलेज के साथी को हमसफर बनाने का ख्याल दिल में आएगा।

धनु राशि परिवार (Family) जातक को अपने किसी परिजन के कारण परेशानी हो सकती हैं।

धनु राशि का उपाय ( Remedy) आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो विरोधी कम होंगे।

धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) आज घर में मेहमान आएंगे, जो लाभ देंगे।

धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, हरा

29 September
2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन साथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के बारे में चर्चा हो सकती है। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। कार्यों में सफलता और लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। परिवार का माहौल थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि धन-संपत्ति (Money) कला जगत से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा

मकर राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि करियर (Career)नौकरी में विश्वास रखकर काम करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी

मकर राशि प्यार (Love) साथी को उपहार देंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर राशि परिवार (Family) परिवार में बच्चों की वजह से थोड़े विवाद होंगे।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) रोज माखन-मिश्री से लड्डू गोपाल को भोग लगायें।

मकर राशि का पूर्वाभास ( Forecast) मां से मिलने जा सकते हैं।

मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, कैसरिया

29 September 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक धन व्यय की संभावा रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि किसी को आपकी बातों से ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस सामान्य रहेगा

कुंभ राशि सेहत ( Health ) हेल्थ पर ध्यान दें।

कुंभ राशि करियर (Career) नौकरी में सफलता के योग हैं।

कुंभ राशि प्यार (Love) जातक का साथी से शादी की बात पर अनबन होगा।

कुंभ राशि परिवार ( Family) आज जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बतेगा

कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) गणेश जी को 11 दुर्वा चढ़ाये और समृद्धि पायें।

कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) किसी मंदिर का आकस्मिक दर्शन कर सकते हैं।

कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, गहरा लाला

29 September 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

मीन राशि कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money)जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि सेहत ( Health) सिरदर्द , आंखदर्द से परेशान रहेंगे।

मीन राशि करियर ( Career) सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे।

मीन राशि आज का लव राशिफल (Love) आज आपके लिए दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहने वाला है।

मीन राशि परिवार ( Family) पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।

मीन राशि का उपाय ( Remedy) रुद्राभिषेक करें।

मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) परिवार के साथ शॉपिंग का आनंद लेंगे।

मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, पीला

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

29September 2024 Ka Love Rashifal,29 September 2024 आज का राशिफल 29 September 2024 ,29 सितंबर 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 29 सितंबर का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 29 September 2024 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 29 September 2024, Aaj Ka Rashifal 29 सितंबर 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,29 सितंबर 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 29 September 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi , 29 September 2024 Rashifal Astrology,29 September Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 29 September 2024,29 सितंबर 2024 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 29 सितंबर 2024 का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 29 September 2024,Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story