×

3 December se 9 December 2023-ka Saptahik Love Rashifal: क्या कुछ लेकर आ रहा यह सप्ताह, जानिए दिसंबर का आनेवाला सप्ताह कैसा रहेगा

3 December se 9 December 2023 ka Saptahik Love Rashifal : नवंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 Dec 2023 8:33 AM GMT (Updated on: 2 Dec 2023 11:00 AM GMT)
21August se 27 August-2022 Ka Love Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

3 December se 9 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (3 दिसंबर से 9 दिसंबर 2023, 3 December se 9 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal : नवंबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 3 December se 9 December 2023 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह पढ़ाई के मामले में सफलता मिलेगी। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी होगी। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में उथल-पुथल बना रहेगा। जातक खुद के सेहत से परेशान रहेंगे। साथ ही मां की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। कानूनी कामों के लिए यह सप्ताह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। बच्चों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। पत्नी या प्रेमिका का ख्याल रखें।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक लव लाइफ में तकरार हो सकती है , लेकिन रोमांस बरकरार रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। इस दौरान आप लंच या डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुधवार के रोज शाम के समय सात प्रकार के अनाज का दान करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, नीला रंग

साप्ताहिक वृष राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक के लिए इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह परिवार और समाज में बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोंक झोंक होगी। प्रेम संबंधों में साथी से संबंध प्रगाढ़ होगा। नौकरी में उन्नति के चांसेज हैं। ऑफिस में सहयोगी आपसे जलन करेंगे। सेहत के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है। बिजनेस में विस्तार होगा। विदेश में भी आपके काम की सराहना होगी। जो जातक कला के क्षेत्र में है उनका नाम होगा। पढ़ाई में सफलता के सौ प्रतिशत चांसेज हैं।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक आपके भाई-बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होगा। कामुक विचारों को अपने ऊपर ज्यादा हावी नहीं होने दें।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक पीपल की जड़ में बिना उसे स्पर्श किए शुद्ध जल चढ़ाएँ।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 3 December se 9 December 2023( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह गुप्त रोग से परेशान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह मुश्किलों से भरा रहेगा। इस सप्ताह ससुराल जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए सप्ताह बढ़िया है। बच्चों के तरफ से कोई उपलब्धि हासिल होगी, इससे गौरवान्वित महसूस करेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्यार बरकरार रहेगा लेकिन छोटे-मोटे विवाद भी की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी, मध्य भाग भी अच्छा रहेगा जबकि सप्ताहांत सामान्य रहने की संभावना है।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)) इस सप्ताह जातक गुरुवार के दिन पीपल के वृक्ष को बिना स्पर्श किए जल चढ़ाएं

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह जातक लंबी यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस व नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह बुधवार को आपके मन मुताबिक अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। बेटी की पढ़ाई के लिए परेशान रहेंगे। इस सप्ताह किसी अपने से धोखा भी मिलेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए विवाद करने से बचें। प्रेमियों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस दौरान प्यार बढ़ने से रिश्तों में और मजबूती आएगी। सप्ताह का मध्य सामान्य और सप्ताहांत अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातकहनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

साप्ताहिक सिंह राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह जातक का परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी के साथ विवाद होगा, इससे परिवार में क्लेश का माहौल बनेगा। भाई और मां से संबंध मधुर बनेंगे। इस सप्ताह नौकरी के नए व बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचें। इस सप्ताह खर्च व पैसे की बर्बादी से बचें। जिन जातकों के जीवन में प्यार नहीं है, उनके लिए कोई आएगा। इससे आप इस सप्ताह रोमांचित और खुश रहेंगे। वाणी और विवाद से दूर रहे।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आप अपने पार्टनर के साथ लव मैरिज करने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि अपनी इच्छा और विचार अपने प्रियतम पर थोपने की कोशिश नहीं करें। प्यार करें और उन्हें समझने की कोशिश करें।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक बुधवार के दिन शाम को सफेद चंदन का दान करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि इस राशि के जातक को पैसों की कमी का अहसास होगा। इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस शुरू करने के लिए सप्ताह बेहतर है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए सप्ताह बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। हालांकि शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए किसी भी विवाद से बचें। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने या डिनर के लिए जा सकते हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक छोटी कन्याओं को मिश्री या खीर बांटे और उनका आशीर्वाद लें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 3 December se 9 December 2023 ( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दान देंगे। इससे ईश्वरीय कृपा बरसेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। कहीं से अप्रत्याशित धन मिलेगा। दोस्त व परिवार के साथ मस्तीभरा पल एंज्वॉय करेंगे। छात्रों के लिए सफलताओं का दिन है किसी प्रतियोगिता में शामिल है तो परिणाम आपके पक्ष में होगा।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम- के मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी और आपसी संपर्क बना रहेगा। अपने रिश्ते को मजबूती देने का प्रयास करेंगे और प्यार बढ़ेगा। यदि विवाहित हैं तो प्यार के साथ-साथ नोक-झोंक भी हो सकती है।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कुत्तों को रोजाना कुछ खिलाएं।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए खरीददारी करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। इस सप्ताह खुद के बारे में सोचेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सप्ताह के बीच में परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन छायापात्र दान करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

साप्ताहिक धनु राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में धनु राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह नौकरी में काम का दबाव बनेगा। लेकिन इस दबाव का आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अधिकारियों की नजर में छवि सुधरेगी। बिजनेस में धीमी गति, किसी खास दोस्त की वजह से रफ्तार पकड़ लेगी। पढाई में सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तनाव वैवाहिक जीवन को परेशान करने वाला है। प्रेम संबंध में इजहार से पार्टनर का जवाब हां में मिलेगा। बच्चों को किसी के भी साथ बाहर ना भेजे।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)स सप्ताह जातक प्रेम के लिए शुरुआत बेहद शानदार रहेगी। इस समय साथी आपकी ओर आकर्षित होगा और आपका प्यार परवान चढ़ेगा। जीवनसाथी की तबीयत खराब रह सकती है। इस दौरान उन्हें आपकी मदद की आवश्यकता रहेगी।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें सफेद चंदन चढ़ाएं।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 3 December se 9 December 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस राशि के जातक के लिए इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति खुशियां देने वाली है। नौकरी में लाभ होगा। अप्रत्याशित धन लाभ होने से ये सप्ताह जातक में उर्जा का संचार करने वाला है। बिजनेस में नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। बच्चों की कलात्मक चीजों में रुचि बढ़ेगी। कहीं घूमने की योजना बना रहे है तो वह पूरा होगा। इस सप्ताह शॉपिंग में भी समय बिताएंगे।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह जातकप्रेम-प्रसंग के मामलों के लिए मिश्रित फल देने वाला होगा। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, भाग्या अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह देवी दुर्गा की आराधना करें और उन्हें सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 3 December se 9 December 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह घर में मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। इससे खर्च बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। साथ ही इस सप्ताह नवविवाहित जातक का ससुराल में आना होगा। नए माहौल में खुद के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस में शत्रुओं की नजर रहेगी। किसी खास दोस्त से रिश्ता टूटेगा, इससे तनाव होगा और इसका सेहत पर असर पड़ेगा। पढ़ाई के लिए सप्ताह सामान्य है।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के साथ समय बिताने का वक़्त कम ही मिलेगा। इसके पीछे पार्टनर के साथ विवाद भी हो सकता है।लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान प्यार बना रहेगा लेकिन तकरार भी होगी।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिवार के दिन छायापात्र दान करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 3 December se 9 December 2023 (Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह सेहत से परेशान रहेंगे। आंख-कान की समस्या होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव किसी तीसरे की वजह से होगा। रिश्तों को कितना भी बचाने की कोशिश करेंगे, वो टूटेंगे। परिवार व जीवनसाथी से सवांद कम करें तो बढ़िया रहेगा। पिता की संपत्ति में लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से नुकसान होगा। लेकिन धीरे-धीरे छवि सुधरेगी। शिक्षा के लिए सप्ताह बेहतरीन है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ वैचारिक टकराव हो सकता है।घर में संतान की किलकारियां गूंज उठेंगी इन लम्हों को कैमरे में कैद करना ना भूलें। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। जातक का व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह सूर्य देव की आराधना करें और केसर युक्त जल उन्हें अर्पित करें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal `3 December se 9 December 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, 3 December se 9 December 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 3 December se 9 December 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 3 December se 9 December 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story