×

Aaj Ka Rashifal 30 May 2021: वृष, कर्क और सिंह राशियों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल

30 May 2021 Aaj Ka Rashifal: 30 मई 2021 रविवार चतुर्थी उत्तराषाढा नक्षत्र, राहुकाल 05:24 PM से 07:04 PM तक रहेगा। आज का राशिफल लव , सेहत, करियर, परिवार, पूर्वाभास व् धन लिए दिन कैसा रहेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 May 2021 10:48 AM GMT (Updated on: 29 May 2021 11:03 AM GMT)
Aaj Ka Rashifal 30 May 2021: वृष, कर्क और सिंह राशियों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल
X

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)

30 May 2021 Ka Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का पंचांग व राहुकाल

आज 30 मई रविवार तिथि –चतुर्थी ,नक्षत्र-उत्तराषाढा, और राहुकाल 05:24 PM से 07:04 PM तक रहेगा और चन्द्रमा मकर राशि में संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन मेष राशि के जातक को लाभ मिलेगा। जातक अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।

  • धन-संपत्ति (Money) शेयर मार्केट से जुड़ें लोंगों को धन लाभ मिलेगा।
  • सेहत (Health) घर में किसी सदस्य की बीमारी जातक को तनाव देगा।
  • करियर ( Career) ऑफिस में नया माहौल मन निराशा के भाव पैदा करेंगे।
  • प्यार (Love) जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
  • परिवार (Family) बच्चों को चोट लगने से माहौल खराब होगा।
  • उपाय ( Remedy) आटे के डिब्बे में नमक डालें
  • पूर्वाभास (Forecast) उपहार मिल सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1

वृष राशि (Taurus Horoscope) आज के दिन वृष राशि के जातक के मान- सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। परिवार का ख्याल रखें।

  • धन-संपत्ति (Money) कारोबार में तरक्की हो सकती है।
  • सेहत ( Health) सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।
  • करियर (Career) नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग है।
  • प्यार (Love) विवाह बंधन में बंधेंगे।
  • परिवार( Family) परिवार खुशहाल रहेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
  • उपाय (Remedy) नारियल का गोला के आलमारी में रखें तो लाभ मिलेगा
  • पूर्वाभास ( Forecast) बहन के लिए आभूषण की खरीद करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज के दिन जातक की व्यवसायिक कार्य धीमी गति से हो सकते हैं, जिसके चलते ना लाभ और ना नुकसान होगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) किराने व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) योग से सेहत बढ़िया रहेगा और सर्वाइकल से निजात मिलेगा।
  • करियर (Career) बैकिंग के क्षेत्र से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।
  • प्यार (Love) दिलफेक लोगों के चक्कर में पड़कर नुकसान करेंगे।
  • परिवार ( Family) परिवार के साथ खुशहाली बनी रहें,इसके लिए धर्म-कर्म करें।
  • उपाय ( Remedy) चिड़िया को दाना खिलाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) किसी से बहुत बड़ा विवाद हो सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7

कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) कर्क राशि के जातक के लिए रविवार का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। घर की साफ-सफाई में लगे रहेंगे। खाना बनाते समय सतर्क रहें।

  • धन-संपत्ति ( Money) परिवार के व्यवसाय से जुड़ेगे तो लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) हाई बीपी और पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी।
  • करियर ( Career) शिक्षण कार्य से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।
  • प्यार (Love) भाई के दोस्त से आंखें चार होगी।
  • परिवार ( Family ) घर-परिवार में बेटी की दिखाई हो सकती है और रिश्ता तय होगा।
  • उपाय ( Remedy) सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।
  • पूर्वाभास (Forecast) शेयर मार्केट में किया निवेश लाभ देगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7

सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)


सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज के दिन जातक को सूर्य नमस्कार से शुरूआत करनी चाहिए। सेहत बढ़िया रहेगा और व्यवसाय में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) कपड़े के व्यवसाय से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career ) नौकरी में बार बार स्थानांतर से परेशान रहेंगे।
  • प्यार ( Love) प्यार की वजह से आर्थिक स्तर पर असर पडेगा।
  • परिवार ( Family) दांपत्य जीवन में परेशान हो सकते हैं।
  • उपाय ( Remedy) पीपल के सामने दीप जलाएं तो रिश्ते बनेंगे।
  • पूर्वाभास(Forecast) मां से विवाद हो सकता हैं।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज का दिन जातक के लिए आंशिक धन लाभ के संकेत दे रहा हैं। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म पूजा पाठ में मन लगेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) किसी बीमारी के चपेट में आने की संभावना बन रही है।
  • करियर ( Career) नौकरी में उन्नति और पदोन्नति के योग है।
  • प्यार ( Love) किसी को दिल देने से पहले पड़ताल कर लें।
  • परिवार ( Family) पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
  • उपाय ( Remedy) हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) जातक को संतान कष्ट होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज के दिन तुला राशि के जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। धन और स्वास्थ्य लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बाहर जाने से बचें।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय के लिए समय उत्तम है, निवेश का लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीमारी का आशंका बनी रहेगी।
  • करियर ( Career) नौकरी की जगह खुद का व्यवसाय करेंगे।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंध के लिए समय उत्तम रहेगा।
  • परिवार ( Family) संतान की ऊंच शिक्षा के लिए धन की जरूरत पड़ेगा।
  • उपाय ( Remedy) 2 लॉन्ग हर दिन कपूर के साथ जलाएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
  • पूर्वाभास (Forecast) प्यार के लिए खूबसूरत साथी मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज के दिन इस राशि के जातक को धैर्य से काम लेना होगा। लेकिन चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। निवेश से बचें नहीं तो नुकसान तय है।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में तनावपूर्ण स्थिति रहेगा।
  • सेहत ( Health) सेहत को लेकर लापरवाह रवैया परेशान करेगा।
  • करियर ( Career) उच्च पद पर आसीन जातक की छवि पर लोगों की नजर रहेगी।
  • प्यार ( Love) प्रेम में प्रगाढ़ता खूबसूरती बढ़ाएगा।
  • परिवार ( Family) परिवार के किसी सदस्य का विदेश से अच्छी खबर मिलेगी
  • उपाय ( Remedy) पूआ बना कर गाय को खिलाएंगे तो परेशानी दूर होगी।
  • पूर्वाभास (Forecast) मांगलिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8


सांकेतिक तस्वीर( सौ. से सोशल मीडिया)


धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) आज धनु राशि के जातक को निजी रिश्तों में तनाव मिलेगा। घर में मेहमान आने से खुशहाल वातावरण बनेगा। धन खर्च होगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) ईट-सीमेंट की कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) खुद की या परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
  • करियर ( Career) मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी और अच्छा पैकेज खुशी देगा।
  • प्यार ( Love) प्यार में साथी धोखा दे सकता है, सावधान रहें।
  • परिवार ( Family) बेटी की शादी तय होने से घर का माहौल बदलेगा।
  • उपाय ( Remedy) दूसरों की बुराई से बचेंगे तो अच्छे काम में मन लगेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) जमीन में निवेश करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 5

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज मकर राशि जातक के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक कामों में निष्ठा से किया गया काम सम्मान दिलाएगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) वाहन व्यापारियों को तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) चोट-चपेट लग सकती हैं, सावधान रहें।
  • करियर ( Career) पढाई और मनचाही नौकरी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।
  • प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में गहराई और मधुरता बढ़ेगी।
  • परिवार ( Family) किसी दूर के रिश्तेदार के मौत की खबर से परेशान रहेंगे।
  • उपाय ( Remedy) सूर्य को लाल फूल और जल चढ़ाएंगे तो धन लाभ मिलेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) सामान की चोरी या रिश्ते में खटास होगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज का दिन इस राशि के जातक के लिए बढ़िया रहेगा। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। घर में माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए नई-नई योजना बनाएंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) निवेश में सोच-विचार के साथ धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) जातक को घुटने के दर्द से परेशानी बढ़ेगी।
  • करियर ( Career) संचार के क्षेत्र में किए गए काम का लाभ मिलेगा।
  • प्यार ( Love) पति-पत्नी और वो की वजह से रिश्ते में दरार पड़ेगा।
  • परिवार ( Family) मां की वजह से पैतृक संपति का लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा।
  • उपाय ( Remedy) घर के मंदिर में पीले रंग का इस्तेमाल लाभ देगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) मायके में किसी की खराब सेहत चिंता का कारण बनेगा
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज का दिन जातक को परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ लाभ करेंगे। बाहर जाने से पहले सोच-विचार कर लेंगे तो काम में सफलता मिलेगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में खर्च की अधिकता रहेगी।
  • सेहत ( Health) आज जातक खूब योग और व्यायाम करेंगें।
  • करियर ( Career) नौकरी में बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है।
  • प्यार ( Love) प्यार और रिलेशनशिप पर विश्वास नहीं है।
  • परिवार ( Family) दांपत्य और पारिवारिक जीवन मधुर होगा।
  • उपाय ( Remedy) घर में नीले रंग की महत्ता पर जोर देंगे।
  • पूर्वाभास (Forecast) बच्चों के लिए खरीदारी करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1
Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story