×

Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: मेष राशि वाले प्रेमी आज धैर्य से लें काम, अन्यथा आपसी बहस होने की है प्रबल संभावना

Love Rashifal 30 October 2022: जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के भी संकेत इसके द्वारा मिल जाते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 30 Oct 2022 1:48 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2022 1:48 AM GMT)
Love Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Love rashifal 30 अक्टूबर 2022: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। तो आइये जानते हैं चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। बता दें कि यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित होता है। बता दें कि आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में ज्योतिषीय भविष्यवाणी की जाती है। उदाहरण स्वरुप दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इत्यादि के बारे में संकेत मिल जाता है। इसके अलावा जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के भी संकेत इसके द्वारा मिल जाते हैं। तो आइए जानते हैं दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन...


मेष राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022 : शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव जरूर रहेगा लेकिन फिर भी एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आज साथी के साथ मिलकर पुरानी रोमांटिक तस्वीरें देखेंगे। जिससे दोनों भावुक होंगे और रोमांस का जोश भरेगा। सिंगल को अच्छा रिश्ता आएगा लेकिन वो अभी इस जिम्मेदारी से भागेंगे। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आपसी बहस की संभावना है। प्रेमिका को खुश रखने का भरपूर प्रयास करने वाले हैं। लव लाइफ में निराशा आ सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध रहने वाला है। सेहत बेहतर होगी। जीवनसाथी पर अधिक खर्च करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को धन के लाभ या तरक्की का योग हैं। प्रेमियों को आज को धैर्य से काम लेना चाहिए। परिवार एवं रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है।


वृष राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने दिल की बात खुलकर कहेंगे और आपके प्रिय आपको सुनेंगे, जिससे आपके बीच अच्छे तालमेल दिखाई देंगे और रिश्ता खूबसूरत होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन शुभ है। आज साथी रोमांटिक लाइफ को डेस्टिनेशन प्वाइंट पर एंजॉय करने के लिए योजना बनाएंगे। जिससे सुंदर सपने देखेंगे। सिंगल का मन लव कपल्स को देखकर इश्क के लिए उत्साहित होगा। प्रेमिका से मुलाक़ात करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा. लव पार्टनर से तारीफ सुनने को मिलेगा। लव रिलेशन को और आगे तक ले जा सकते हैं। प्यार में एक दूसरे का साथ निभाने वाले हैं।


मिथुन राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक होगा। आज साथी का मूड रोमांटिक रहेगा। अंतरंग संबंधों में पर्सनल हाइजिन का ध्यान रखें, गुप्त रोग होने की संभावना है। सिंगल को प्रेम प्रपोजल मिलेगा। आज आपकी लव लाइफ में खलल पड़ सकता है, जिससे मूड तो खराब होगा लेकिन कोई बड़ा सरप्राइज ढेरों खुशियां देगा। सिंगल के मन में रोमांस के भाव जागेंगे। प्रेमी के कारण खर्च बढ़ेगा. आपका अहम रिश्तों में टकराव ला सकता है। विवाह का योग है देर न करें और अगर लव मैरिज करना चाहते हैं तो परिवार से बात करें. आपकी बहन आपके विवाह के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.


कन्या राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रह सकता है लेकिन फिर भी रिश्ता समझदारी से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ रोमांस से भरी रहेगी लेकिन मनचाहे सुख की प्राप्ति के लिए अभी भी भटकाव बना रहेगा। सिंगल को किसी के प्रति मोहब्बत का एहसास होगा। आज साथी के प्यार भरी इठलाहट, आपको घायल कर देगी। एक पल के लिए भी उनके आगोश से मुक्त होने का मन नहीं होगा। सिंगल इध-उधर चुहलबाजी करके मजे लूटेंगे। आज दिल की हर इच्छा और मनोकामना पूरी हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे। कुछ लोंगो को अपने बॉस से प्रेम का प्रपोजल मिल सकता है। दिन अनुकूल है।


तुला राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव दिखाई देगा। आज ईगो को दरकिनार कर केवल अपने रोमांस पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जिससे इश्क का मजा कई गुना बढ़ जाएगा। सिंगल किसी की खूबसूरती के कायल हो जाएंगे। आज मनचाहा प्यार मिलते-मिलते रुक जाएगा। पार्टनर के साथ सैर पर जाने की बात नहीं बन पाएगी। प्रेमी से किसी खास वस्तु का उपहार मिलेगा। आज सपनों के पार्टनर से मुलाक़ात होगी। किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए लव पार्टनर के साथ जा सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी महिला से दोस्ती बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप लव पार्टनर की बातों से निराश हो सकते हैं। शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है। किसी महिला साथी से बहस की संभावना है. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आएगा।


वृश्चिक राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: बैडरूम में रोमांस बढ़ाने के लिए साथी के आजमाए गए खास टिप्स दोनों को पहले से भी अधिक करीब लेकर आएंगे। सिंगल अकेलेपन में आराम और सुकून का अनुभव करेंगे।आज चाहकर भी एक्स की ऊर्जा के प्रभाव से खुद को मुक्त नहीं कर पाएंगे। उसका नशा सिर चढ़कर बोलेगा। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल को परफैक्ट लाइफ पार्टनर मिलेगा। विवाहित जीवन में बहुत समय से जो कष्ट या रूकावटें चली आ रहीं वे खत्म होंगी। धन का लाभ होगा। प्रेम और रोमांस आपके जीवन में लौट आएगा। अपने प्रेमी के साथ बेहतरीन पल बितायेंगे. अपने पार्टनर का ध्यान रखें।


धनु राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, फिर भी रिश्ते में थोड़ा रोमांस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।आज आपका दिन प्यार-मोहब्बत से भरा हुआ रहेगा। साथी अपने संबंधों को लेकर मानसिकता में थोड़ा बदलाव करेंगे। सिंगल को मजेदार रोमांस पार्टनर मिलेगा। आज आप थोडा सा मूडी हो सकते हैं और यह मूडीपन आप प्रेमी को भी दिखाकर थोड़े नाज नखरे उठाने के लिए कह सकते हैं। आपका प्रेमी भी आपकी अदाओं पर फिदा हो सकता है। सभी कुछ सामान्य रुप से चलता रहेगा यदि आपके माता-पिता किसी तरह का हस्तक्षेप अपके प्रेम संबंधों को लेकर ना करें।


मकर राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव छूमंतर हो जाएगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में काफी रोमांटिक होंगे। आज साथी के प्यार की खुशबू बहुत रोमांचित करेगी। फुल ऑन एंजॉय करेंगे। सिंगल खुद को रोमांटिक बनाने के लिए अपना मेकओवर करवाने का मन बनाएंगे। आज लड़ाई झगड़े वाला दिन होने की काफी ज्यादा संभावना बन रही है। आपका अपना मूड उखड़ा सा रह सकता है। आपको धोखा भी मिल सकता है। प्रेमी नया नया बना है तब आप कुछ दूरी बनाकर रखें और यदि प्रेमी जबर्दस्ती संबंध बनाना चाह रहा है तब आज के दिन का त्याग करना ही आपके लिए अच्छा होगा। आज का दिन आपके लिए खूबसूरत है आज आप खुश रहेंगें. आपका प्रेमी आपको लेकर भावुक है. ज्यादा से ज्यादा वक्त वह आपके साथ बिताना चाहता है। दिमाग को संतुलित रखे.


कुम्भ राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। प्रिय के साथ कहीं डेट प्लान कर सकते हैं। आज साथी की नाराजगी प्यार में बदलेगी, जिससे रोमांस का मजा दोगुना हो जाएगा। सिंगल हिल स्टेशन पर जाने का मन बनाएंगे, लव लाइफ का आरंभ होने के योग हैं। प्रेम संबंध बनाने में आप बहुत माहिर हैं और सरलता से किसी के भी दिल को जीत सकते हैं। लेकिन क्या बार - बार संबंध बनाना और फिर छोड़ देना उचित है। आज भी आप फिर से नए संबंध बनाने का विचार कर सकते हैं और इसके लिए पहले से ही आपने चुनाव भी कर क रखा होगा। उससे बातचीत बढ़ाने का आज प्रयास करेगें। प्रेमिका आज आपसे छल कर सकती है। लव पार्टनर को किसी रोमांटिक स्थान पर घुमाने ले जा सकते हैं। नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचें. पत्नी को शारीरिक पीड़ा होने से आपका मन दुखी रहेगा।


मीन राशि Love Rashifal 30 अक्टूबर 2022: शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे को दिल से चाहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी से मिलन का दिन हो सकता है लेकिन आप ज्यादा रौब झाड़ने का प्रयास करेगें या किसी तरह का कोई दबाव डालेगें तब प्रेमी के नाराज होने की भी संभावना बन सकती है और आपका अपना मूड चौपट होगा वो अलग। प्रेमी की हरकतों से कुछ छिछोरापन झलक सकता है। रोमांस भरा दिन रहेगा। मूड बहुत अच्छा रहेगा। अपोजिट सेक्स के व्यक्ति के साथ समय बिता सकते हैं। मित्रों से सावधान रहें। जीवन साथी पर विश्वास रखें।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story