Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2024:इस राशि के लिए सफलतादायक रहेगा गुरुवार, जानिए 12 राशियों का राशिफल

3 April 2024 Aaj Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी। आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 April 2024 4:38 AM GMT (Updated on: 4 April 2024 4:38 AM GMT)
Aaj Ka Love Rashifal 4 April 2024:इस राशि के लिए सफलतादायक रहेगा गुरुवार, जानिए 12 राशियों का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 4 April 2024 (आज का राशिफल 4 अप्रैल २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन 4 अप्रैल 2024 गुरुवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का राशिफल....

आनेवाला कल 4अप्रैल 2024 गुरुवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि चंद्रमा मकर राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 4अप्रैल 2024 गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

4 April 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन परेशान रह सकता है। काम में भी कुछ कम मन लगेगा। आलस्य शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है, इसलिए खुद को सक्रिय रखते हुए अपने सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। आज बिना कारण घूमने में समय बर्बाद न करें. पहले से बीमार लोगों के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, उन्हें प्रोत्साहित करें। दोस्तों के साथ फोन पर संपर्क बनाए और किसी प्रोजेक्ट पर साथ जोड़ना चाहते हैं तो विस्तार से समझाने का प्रयास करें।

मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) मेष राशि वाले जातक बिजनेस में किसी पर भरोसा नुकसान देगा।

मेष राशि सेहत ( Health )मेष राशि वाले जातक आप बदलते मौसम में ठंडी चीजों से अभी परहेज करें।

मेष राशि करियर (Career) मेष राशि वाले जातक नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि वाले आज जातक को किसी के साथ अनैतिक संबंध रहेंगे और बच्चों के साथ निजता बनाए रखें।

मेष राशि परिवार ( Family) मेष राशि वाले आज परिवार में सदस्यों के साथ जातक को बोलने से पहले सोच-विचार कर लेना होगा।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले गुरुवार का व्रत आरंभ करें अच्छा रहेगा।

मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) मेष राशि वाले आज जातक को संतान होने की खुशखबरी मिल सकती है।

मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)8, सफेद

4 April 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अपनी ऊर्जा बचाकर रखनी होगी. भविष्य में आप के लिए बड़े प्रोजेक्ट सामने आने वाले हैं. अपनी प्रबंधन क्षमता को बनाए रखने के लिए क्रोध न करें. इससे आपकी टीम हतोत्साहित होगी. ऑफिशियल कामकाज का बोझ पड़ेगा और उसे एक सीमित समय के अंदर पूरा करने का प्रेशर भी होगा. ध्यान रखें आप से लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए सतर्कता का दिन है, ध्यान रखें आपकी वजह से परिवार में कोई तनाव न आए. रक्तचाप का ध्यान रखना होगा. जरूरी उपाय पूरे रखें. परिवार में परिस्थितियां सुखद और प्रसन्नतापूर्ण रहेंगी. बच्चों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा लगेगा.

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) वृष राशि वाले आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

वृष राशि सेहत ( Health )वृष राशि के जातक आज पैर में चोट लगने से कई काम रुक जाएंगे।

वृष राशि करियर (Career) वृष राशि वाले जातक नौकरी में जितनी मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा।

वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि वाले जातक आज पति पत्नी के बीच पैसे को लेकर आज के दिन अनबन हो सकती है. बेकार के खर्चो और बहस से बचे

वृष राशि परिवार ( Family) वृष राशि वाले आज जातक के घर का माहौल अच्छा रहेगा, इससे मां-पिता के साथ रहने का मन करेंगा।

वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि वाले जातक आज केले की जड़ में गुड़ और चना दाल डाल दें।

वृष राशि पूर्वाभास (Forecast)वृष राशि वाले आज इस राशि की महिलाएं आभूषण पर खर्च करेंगी।

वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, जामुनी

4 April 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन योग और ध्यान से मन को केंद्रित करना चाहिए. इससे आप खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे. मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा. विवाद होने की आशंका है. धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करें. व्यापारियों को आज घाटे का सामना करना पड़ेगा. गलतियों का आकलन कर उसे सुधारने के लिए प्लानिंग करें. कारोबार को लेकर कुछ चिंताएं भी बढ़ सकती हैं. भविष्य को देखते हुए निवेश या प्लानिंग करना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ नरमी आ सकती है. .

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि वाले जातक आज लेन-देन से और अधिक फायदा होगा।

मिथुन राशि सेहत ( Health )मिथुन राशि जातक जोड़ों के दर्द की वजह से पूरे दिन परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि वाले जातक नौकरी में सहकर्मियों की वजह से नुकसान होगा।

मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक प्यार में लंबा रिश्ता टूट जाएगा जो तकलीफदेय रहेगा।

मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि वाले जातक भावनात्मक बातें सुनकर किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आत्म निर्णय से काम करें।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि के जातक भागवत का पाठ आरंभ करे अच्छा रहेगा

मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast)मिथुन राशि के जातक पने क्रोध के चलते आप अपने किसी मित्र से दुर्व्यवहार कर सकते हैं।

मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, हरा

4 April 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज का दिन धर्म कर्म पर अधिक ध्यान देना चाहिए, इससे आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे. पूरा दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा. किसी गरीब को भोजन भी करा सकते हैं, पुण्य लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को धैर्य का परिचय देना होगा। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल आएंगी। स्थानांतरण की संभावना बढ़ रही है। कारोबारियों को ध्यान रखना होगा। भविष्य में आपका व्यापार बढ़ने वाला है, उसके मुताबिक अपनी तैयारी करके रखे।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि वाले आज जातक कारोबार में नुकसान से मन विचलित होगा।

कर्क राशि सेहत ( Health )कर्क राशि के जातक हेल्थ को लेकर कुछ समस्याएं हैं तो आज आराम मिलने की पूर्ण संभावना है

कर्क राशि करियर (Career) कर्क राशि वाले नई नौकरी के प्रयास में सफलता हासिल करेंगे।

कर्क राशि प्यार (Love) कर्क राशि वाले जातक आज आपका पैसे वाले घर से शादी का रिश्ता आएगा।

कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि वाले आज जातक माता-पिता की सेवा करें, उनके आशीर्वाद से व्यापार-नौकरी या शिक्षा क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक आज विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें धन की परेशानी दूर होगी।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast)कर्क राशि के जातक ससुराल जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, पीला

4 April 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन को एकाग्रचित्त करें। कई जगह मन विचरण करेगा, जिससे रोजाना के कामकाज में कम फोकस कर पाएंगे।आज प्राथमिकता उन कामों को दें, जिनको करने से आपका मनपसंद रहता है। ऑफिशियल काम नहीं बन रहा है तो टीम पर आक्रोश न जताएं, ध्यान रखें कि इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। ध्यान रखें ग्राहकों की पसंद के हिसाब से स्टॉक अरेंज करें। ठंडी चीजों से परहेज करें. लापरवाही बरती तो समस्या गंभीर हो सकती है। परिवार में कोई भी निर्णय लेने से पहले आम राय बनाने का प्रयास सार्थक होगा।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि वाले आज का दिन जातक आर्थिक तौर पर सुधार तय है

.सिंह राशि सेहत ( Health )सिंह राशि वाले जातक सेह सामान्य रहेगी,अकस्मात चोट लगने से परेशान रहेंगे।

सिंह राशि करियर (Career) सिंह राशि वाले जातक आज किसी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है।

सिंह राशि प्यार (Love) सिंह राशि को वाले जातक आज वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है

सिंह राशि परिवार ( Family) सिंह राशि वाले आज जातक अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि वाले आज गायत्र मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast)सिंह राशि के जातक विदेश जाने का ऑफर मिलेगा।

सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, लाल

4 April 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपके कुछ कठोर फैसले दूसरों की भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं, लेकिन सही निर्णय से पीछे ना हटें। नए रिश्ते को लेकर कुछ समय रुकना होगा।थोड़ा जांच परख के बाद ही निर्णय करें। ऑफिस के कामकाज को लेकर भी सक्रियता बनाए रखनी होगी। विरोधी सक्रिय होते दिख रहे हैं, जिनसे अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज बिजनेस में अधिक धन का निवेश न करें.। विद्यार्थी समय बर्बाद न करें।

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) कन्या राशि वाले आज व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे, हाथ से ना जाने दें।

कन्या राशि सेहत ( Health )कन्या राशि के जातक आज शराब-सिगरेट या किसी अन्य नशे से दूर रहें।

कन्या राशि करियर (Career) कन्या राशि वाले आज नौकरी से जुड़े लोगों की सैलरी न मिलने से परेशानी बढ़ेगी।

कन्या राशि प्यार (Love) कन्या राशि वाले जातक आज जातक आपके प्रेम पर परिवार की मोहर लग सकती हैं।

कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले जातकस्वास्थ्य को लेकर स्थितियां अनुकूल हैं, परिवार में मां की जरूरतों का ध्यान रखें।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि के जातक किसी भूखें को भरपेट खाना खिलाये और वस्त्र दान दें।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast)कन्या राशि वाले पैसे की चोरी हो सकती है।

कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 1, बैंगनी

4 April 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपकी पुरानी योजनाओं की सफलता से आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक विचार और ईश्वर पर आस्था को बढ़ावा दें। कार्यस्थल पर मित्रों की मदद भी मिलेगी, जिससे आपके प्रोजेक्ट भी समय पर पूरे हो सकेंगे।बॉस के दिए गए काम पूरे करने के लिए फोकस बढ़ाना होगा। किसी भी रूप में गलतियां या लापरवाही उजागर न होने पाए। आर्थिक रूप से मजबूती का असर खर्च में दिख सकता है। घर के छोटे सदस्यों के लिए उपहार या पसंद का सामान खरीद कर दे सकते हैं।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) तुला राशि वाले आज जातक व्यवसाय मे भाग्य की तरफ से आपको पूरा साथ मिलने वाला है

तुला राशि सेहत ( Health )तुला राशि वाले आज जातक हेल्थ को लेकर खानपान संतुलित रखें। फाइबरयुक्त भोजन को बढ़ावा दें

तुला राशि करियर (Career) तुला राशि वाले आज जातक आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी, राजनीति में लोगों को बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है

तुला राशि प्यार (Love) तुला राशि वाले आज आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है

तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि वाले जातक थोड़े आलसी रह सकते हैं, आपका मन घर में विश्राम करने को कर सकता है

तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक आज घर के मुख्य दरवाजे पर दीप जलायें

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast)तुला राशि वाले आज जातक निर्णय लेने में देरी की वजह से अवसर हाथ से निकल जाएंगे।

तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, गुलाबी

4 April 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन में नकारात्मक विचार आ सकते है, फिर भी खुद को हतोत्साहित न होने दें। कोई भी समस्या सामने आ रह है तो भयग्रस्त न हों बल्कि उसका डटकर मुकाबला करें। कार्यस्थल पर अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन की जरूरत है। कार्यों के लिए दिन शुभ रहेगा। कपड़े के कारोबारियों को आज मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। सेहत को देखते हुए जरूरी दवाएं और डॉक्टर के बताए उपायों का पालन अनिवार्य रूप से करें। वजन बढ़ रहा है तो व्यायाम शुरू कर दें, जल्द असर दिखना शुरू होगा। जीवनसाथी को लेकर कुछ तनाव हो सकता है, धैर्य के साथ विवादित मुद्दों पर विमर्श कर निपटारा करें।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) वृश्चिक राशि वाले आज जातक पैतृक व्यवसाय में हाथ बटाएंगे।

वृश्चिक राशि सेहत ( Health )वृश्चिक राशि के आज खानपान की वजह सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि करियर (Career) वृश्चिक राशि वाले जातक काम मेंसोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है

वृश्चिक राशि प्यार (Love) वृश्चिक राशि वाले जातक पके लव पार्टनर के साथ आज की शाम अच्छी बीतेगी। शादी के प्रपोजल के लिए आज का दिन उचित हैं

वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि वाले आज जातक दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें.

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक आज सुबह से घर का माहौल धार्मिक रखें।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast)वृश्चिक राशि के जातक के लिए भाग्यशाली रहेगा।

वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, आसमानी

4 April 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मन में कोई उथल-पुथल है या दिमागी परेशानी है तो आज ठहराव आएगा। आज परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। आज बॉस महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, उसमें कोई लापरवाही न बरतें। बिजनेस करने वालों को बड़े सौदे करने का अवसर मिलेगा।मगर मुनाफे को लेकर पारदर्शिता रखें. हिसाब किताब में कोई गलती न होने पाएं. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. कमर में दर्द फिर से उठ सकता है. दवाओं और एहतियात को लेकर सतर्कता बरतें. महिलाओं को परिवार के महत्वपूर्ण विषयों में कमान संभालने पड़ सकती है. विनम्र और मृदुल भाव से परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं.

धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि वाले जातक आज जातक को समाज में पुरस्कार और सम्मान मिलेगा।

धनु राशि सेहत ( Health )धनु राशि के जातक आज सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

धनु राशि करियर (Career) धनु राशि वाले जातक आज शानदार रहने वाला है. आज आप काम को लेकर ज्यादा व्यस्त रहेंगे

धनु राशि प्यार (Love) धनु राशि वाले आज आपको कुछ अनावश्यक उलझनों से बचना चाहिए. आपके दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा

धनु राशि परिवार ( Family) धनु राशि वाले जातक परिवार में सामाजिक मेलजोल बढ़ाना होगा. दूर रह रहे हैं तो अपने संपर्क के लोगों के साथ फोन पर जुड़े रहें.

धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि के जातक आज आप पीला वस्त्र धारण करेंगे तो अच्छा रहेगा

धनु राशि पूर्वाभास (Forecast)धनु राशि के जातक आज जातक बच्चों के लिए दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है

धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 9, पीला

4 April 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। ऑफिस में आपके काम में मन लगेगा, लेकिन काम में कोई गलती ना करें, इसका नुकसान आगे हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने से बचें। ध्यान रखें समय अनुकूल नहीं है। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सक्रिय रहने की जरूरत है आप आज सोचा गया मुनाफा नहीं कमा पाएंगे, लेकिन धैर्य रखे। सेहत को देखते हुए आज आपको तनाव लेने से बचना चाहिए. बेवजह चिंतन स्वास्थ्य में गिरावट ला सकता है. सामाजिक मेलजोल बढ़ाना होगा. दूर रह रहे हैं तो अपने संपर्क के लोगों के साथ फोन पर जुड़े रहें.

मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि वाले जातक संभाल कर ड्राइव करें और साथ ही अल्कोहल का सेवन कम करें

मकर राशि सेहत ( Health )मकर राशि वाले आज आपका स्वास्थय फिट रहेगा

मकर राशि करियर (Career) मकर राशि वाले जातक आज ऑफिस के किसी काम का आपको टीम लीडर बनाया जा सकता है

मकर राशि प्यार (Love) मकर राशि वाले जातक आज के दिन आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जा सकते हैं। आज के दिन काफी मस्ती भी रहेगी

मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि वाले आज जातक को परिवार से लाभ मिलेगा ।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक बजरंगबाण का पाठ करें।

मकर राशि पूर्वाभास (Forecast)मकर राशि के जातक आज गुस्सा ज्यादा रहने वाला है

मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, लाल

4 April 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन निर्णय लेते हुए सभी मतों पर ध्यान दें। अपनी क्षमता का भी ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर अधीनस्थों पर आगबबूला न हो। इससे काम में परेशानी आ सकती है। व्यापारियों को अपना हुनर बताने की जरूरत है, प्रतियोगिता में विरोधी के काम पर भी निगाह रखनी होगी। सेहत को देखते हुए बाहर का भोजन बिल्कुल न करें।घर की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के प्रति सावधानी बरतें। आंखों में जलन महसूस हो रही है तो ठंडे पानी से धोएं। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों को विवाद के प्रति सजग रहना होगा।

कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि वाले जातक आज किया गया निवेश लाभ देगा। लेकिन देन-देन से बचें

कुंभ राशि सेहत ( Health )कुंभ राशि वाले जातक की तबियत खराब होने से घर का माहौल बिगड़ेगा।

कुंभ राशि करियर (Career) कुंभ राशि वाले नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा, नेगेटिविटी हावी रहेगी।

कुंभ राशि प्यार (Love) कुंभ राशि वाले जातक आज प्रेम परवान चढ़ेगा, लेकिन प्यार का नशा जल्दी उतर जायेगा।

कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले आज मायके या ससुराल की यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक किसी मंदिर में जाकर साफ-सफाई करें।

कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast)कुंभ राशि के जातक यात्रा पर अकस्मात जाना होगा।

कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, आसमानी

4 April 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपका गुस्सा आपके लिए ही परेशानी खड़ी कर सकता है। आज खुद को तनावपूर्ण स्थिति में देखकर हतोत्साहित न हो। ऑफिशियल निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में ना लाए। ध्यान रखें यह टीम वर्क है नौकरी के संबंध में स्थितियां ठीक नहीं हैं, इसलिए जहां काम कर रहे हैं वहां पूरी ईमानदारी और लगन से जुड़े रहें.।व्यापारियों के लिए आज लाभकारी सिद्ध होंगे, आज का दिन लाभदायक है।.

मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि आज व्यवसाय पर असर पड़ेगा। संभलकर काम करें

मीन राशि सेहत ( Health )मीन के जातक मानसिक बीमारियों के प्रति अलर्ट रहना होगा।

मीन राशि करियर (Career) मीन राशि वाले ऑफिस के काम से विदेश जाना संभव है।

मीन राशि प्यार (Love) मीन राशि वाले आज जातक को आपको आज किसी से प्यार का अहसास जगेगा।

मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले परिवार में कोई अविवाहित है तो शादी की बात चल सकती है.

मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि वाले आज केले के पेड़ के जड़ में जल दें और पूजा करें

मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक निवेश करने के लिए अचानक धन मिलेगा।

मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, गुलाबी

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

4 April 2024 Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 4April 2024, Aaj Ka Rashifal ,4 अप्रैल 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies, 4 अप्रैल 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि 4April 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story