Saptahik Rashifal 4 se 10August 2024: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा

Saptahik Rashifal 4 August - 10August 2024: (साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2024 ) : जानिए साप्ताहिक राशिफल में जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी ।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Aug 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 3 Aug 2024 2:32 AM GMT)
Saptahik Rashifal 4 se 10August 2024: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सप्ताह, जानें साप्ताहिक राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा
X

4 अगस्त से 10 अगस्त 2024 साप्ताहिक राशिफल 4 August se 10 August 2024 Ka Love Saptahik Rashifal :अप्रैल का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

साप्ताहिक मेष राशिफल 4 August se 10 August 2024 ( Aries Horoscope Weekly ) मेष राशि को इस सप्ताह घर में कुछ धार्मिक गतिविधियां भी होंगी, जिससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। पड़ोसी से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और स्वाभाविक रहें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। करेंट अफेयर्स में गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें। काम भारी होने के बावजूद आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

  • मेष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह विवाहित दम्पत्ति के रिलेशन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहेगा
  • मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी का ध्यान करें लाभ मिलेगा।
  • मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

साप्ताहिक वृष राशिफल 4 August se 10 August 2024 (Taurus Horoscope Weekly) वृष राशि के जातक के लिए इस सप्ताह कुछ अटके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं। समय के साथ अपने स्वभाव में लचीलापन लाएं। थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बिजनेस में रिटेल की तुलना में होलसेल पर ज्यादा ध्यान दें। व्यस्तता के कारण पति-पत्नी घर में ठीक से समय नहीं दे पाएंगे। कब्ज और गैस के कारण पेट में दर्द रहेगा।

  • वृष राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।प्रेम जीवन को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे।
  • वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक नारायण स्रोत का पाठ करें।
  • वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मिथुन राशिफ4 August se 10 August 2024( Gemini Horoscope Weekly) मिथुन राशि के जातक सआपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे। आप अन्य लोगों की समस्याओं और कार्यों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जल्दबाजी में कुछ मामले बिगड़ सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। वाहन या संपत्ति के लिए लोन लेना पड़ सकता है। निगेटिव परिस्थितियों का असर बिजनेस पर पड़ सकता है। बहुत काम होने के बावजूद घर-परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे ।

  • मिथुन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी खास के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।पार्टनर के कहने पर किसी रोमांटिक जगह की सैर करने वाले हैं
  • मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक घर में मनीप्लांट लगाएं लाभ मिलेगा।
  • मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3, 6

साप्ताहिक कर्क राशिफल 4 August se 10 August 2024(Cancer Horoscope Weekly) इस सप्ताह इस राशि के जातक संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बनेगा। कभी-कभी बहुत ज्यादा सोचने से तनाव हो सकता है और आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोई छोटा सा लेकिन महत्वपूर्ण काम हाथ से निकल सकता है। भाइयों से संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों की निगरानी करना आवश्यक है। अपने काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

  • कर्क राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार के साथ समाजिक सरोकार के कामों से जुड़ेगा।आपसे अधिक प्रेम आपका साथी करेगा।
  • कर्क राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक शुक्रवार का व्रत करें लाभ मिलेगा।
  • कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

साप्ताहिक सिंह राशिफ 4 August se 10 August 2024(Leo Horoscope Weekly) इस सप्ताह इस राशि के जातक पारिवारिक कलह पर काबू पाने में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। संबंधों में सुधार हो सकता है। किराएदारी के मामले में विवाद बढ़ सकता है। ज्यादा खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। अगर आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं तो उसे तुरंत अमल में लाएं। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे। सेहत का खास ख्याल रखें।

  • सिंह राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेमी के साथ वक्त गुजारने की कल्पना मात्र से खुश रहेंगे
  • सिंह राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक गणेश जी की पूजा करें और लक्ष्मी जी की भी पूजा आरती करें लाभ होगा।
  • सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

साप्ताहिक कन्या राशि4 August se 10 August 2024 (Weekly Virgo Horoscope )इस सप्ताह इस राशि के जातक कोई अटका हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। जरूरतमंदों और बड़ों की सेवा में भी समय बिताएं। यह आपके आत्म-विश्वास को बढ़ावा देगा। दोपहर में कोई योजना विफल होने पर थोड़ी चिंता रहेगी। इसके बारे में फिर से सोचें। निश्चित ही आपको कुछ सफलता मिल सकती है। दूसरों की सलाह मानना हानिकारक हो सकता है। व्यापार में आपको अपने अधीन काम करने वाले लोगों से उचित सहयोग मिल सकता है। घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है। जोड़ों का दर्द अचानक हो सकता है।

  • कन्या राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार में आपके लाइफ में कोई ऐसा साथी जुड़ेगा, जो आपको सफल बनायेगा
  • कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शंकरजी को धतूरा चढ़ाएं।
  • कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

साप्ताहिक तुला राशिफल 4 August se 10 August2024( Weekly Libra Horoscope ) तुला राशिफल की गणना के अनुसार इस सप्ताह किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से पहले हर बात पर गौर करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी का सहयोग मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास पहले से अधिक रहेगा। खर्चों की अचानक शुरुआत से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। घर के बड़े सदस्यों के मान सम्मान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनजाने में क्रोध करने से बचें। भविष्य के लिए जिस क्षेत्र में व्यापार की योजना बनाई जा रही है, उस क्षेत्र से बचना ही बेहतर होगा। पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा। हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

  • तुला राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। संयम रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
  • तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह इस राशि के जातक नौकरी चाहत है तो किसी भिखारी को 1 सिक्का दें।
  • तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2,7

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 4 August se 10 August 2024 (Scorpio Horoscope Weekly ) वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह कोई अटका हुआ सरकारी काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है। अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही शुभ सप्ताह है। घर के बड़ों का सम्मान करें। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर में कुछ तनाव हो सकता है। पैसों के मामले में बिना किसी पर भरोसा किए सारे फैसले खुद लें। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े व्यापार में उचित सफलता मिल सकती है। परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। किसी वाहन या कहीं गिरने से चोट लग सकती है।

  • वृश्चिक राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातकलव लाइफ को लेकर बड़ा फैसला लेंगे।
  • वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह इस राशि के जातक हरियाली तीज का व्रत करें
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1, 8

साप्ताहिक धनु राशिफल 4 August se 10 August 2024 (Sagittarius Horoscope Weekly) इस सप्ताह खोई हुई कोई चीज अचानक मिल जाए या मन के अनुसार काम बन जाए तो मन प्रसन्न होगा। अपने काम की इतनी जिम्मेदारी न लें कि उसे पूरा करना मुश्किल हो जाए। जल्दबाजी में निर्णय लेना बुद्धिमानी नहीं है। किसी और से मदद मांगने के बजाय अपनी नीतियों पर ध्यान दें। हेल्थ से जुडे मसले किसी को न बताएं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो सकता है। अत्यधिक गर्मी से घबराहट और बेचैनी हो सकती है।

  • धनु राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह इस राशि के जातक आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे और कहीं साथ में घूमने का मौक़ा भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल देखने को मिलेगा। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में आप दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे।
  • धनु राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह इस राशि के जातक भगवान विष्णु की आराधना करें।
  • धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number)9,12

साप्ताहिक मकर राशिफल 4 August se 10 August 2024( Capricorn Horoscope Weekly) इस सप्ताह इस राशि के जातक समय अनुकूल है। आप महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मन के अनुसार काम चलने से आप तरोताजा और तनाव मुक्त रहेंगे। संतान से कुछ चिंता हो सकती है। समस्या का शांतिपूर्ण समाधान खोजें। इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नहीं तो आप दुविधा में पड़ सकते हैं। आपका ध्यान ऑफिस में वर्तमान गतिविधियों पर रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर शक न करें। सप्ताह को शानदार बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
    • कुंभ राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह इस राशि के जातक आप भगवान शिव की पूजा करें।
  • मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 11

साप्ताहिक कुंभ राशि4 August se 10 August 2024 ( Aquarius Horoscope Weekly) इस सप्ताह इस राशि के जातक किसी अजनबी से मिलना और बातचीत करना आप दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। दूरदराज के इलाकों में अटकी कारोबारी गतिविधियां फिर से शुरू होंगी। इस समय अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। दूर क्षेत्र में अटकी बिजनेस की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं। सिंगल लोगों के लिए एक अच्छा रिश्ता घर में खुशी का माहौल बना सकता है। अत्यधिक दौड़भाग से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

  • कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक प्यार में कोई ग़लतफ़हमी है तो उसे दूर करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से बेहतर संवाद होगा, लेकिन किसी बात को लेकर अनबन भी संभव है। हमेशा वैवाहिक रिश्ते को मधुर बनाने का प्रयास करें।
  • कुंभ राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह इस राशि के जातक घर में रुद्राभिषेक करवायें
  • कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक मीन राशिफल 4 August se 10 August 2024 (Pisces Horoscope Weekly ) इस सप्ताह इस राशि के जातक संतोषजनक रहेगा। जल्दबाजी की बजाय शांति से काम करने की कोशिश करें। दूसरों के सहयोग की अपेक्षा न करें और अपने ऊपर विश्वास करें। कुछ करीबी लोगों के साथ मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। घमंड और अति आत्मविश्वास जैसी स्थितियां हानिकारक हो सकती हैं, जिससे आपके काम में बाधा आ सकती है। रुपये के लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ तनाव के कारण थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

  • मीन राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक किसी बात को लेकर बहसबाज़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा और आप जीवनसाथी का साथ पाकर ख़ुशी महसूस करेंगे।
  • मीन राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह इस राशि के जातक कुत्तों को भोजन कराएं।
  • मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12
  • 4 August - 10August 2024 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 4 August - 10August 2024, 4 अगस्त से 10 अगस्त 2024साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal ,Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 4 August - 10August 2024 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 4 August - 10August 2024 साप्ताहिक राशिफल इन हिंदी-Saptahik Rashifal in hindi - Saptahik Rashifal in hindi 4 August - 10August 2024Saptahik Rashifal , 4 अगस्त से 10 अगस्त 2024 साप्ताहिक राशिफल। Weekly Rashifal shubh number । saptahik Rashifal ki bhavishya

    दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए
    @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story