×

4 January 2023 Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, सिंह, मकर व मीन में किसे होगा धन लाभ, जानिए सितारों का हाल आज का राशिफल

4 January 2023 Ka Love Rashifal: आज त्रयोदशी तिथि रोहिणी नक्षत्र और सूर्य धनु राशि में और चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे। आज शुक्ल योग होने से ग्रहों की इस स्थिति का मेष से मीन राशियों के प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, उपाय और परिवार को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Jan 2023 5:48 AM GMT
4 January 2023 Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, सिंह, मकर व मीन में किसे होगा धन लाभ, जानिए सितारों का हाल आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

4 January 2023 Ka Rashifal


आज का राशिफल ४ जनवरी २०२३ का राशिफल : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन 4 जनवरी 2023 बुधवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल.....


4 January 2023 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातककि आपका किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखद रहेगा। थकान रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात से आपकी उम्मीदें पूरी होंगी।

  • मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) मेष राशि वाले जातक व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है
  • मेष राशि सेहत ( Health )मेष राशि वाले जातक आज यमित व्यायाम, योगा भी करना जरूरी है।
  • मेष राशि करियर (Career) मेष राशि वाले जातक सरकारी नौकरी में कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी।
  • मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि वाले आज जातक प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
  • मेष राशि परिवार ( Family) मेष राशि वाले आज जातक परिवारजनों की भावनाओं का ध्यान रखें।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले आज शिव भगवान की पूजा करें.
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) मेष राशि वाले जातक आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा।
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)5, गुलाबी

4 January 2023 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। बेचैनी रहेगी। बनते काम में देरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आज आपका परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में गति लाने के लिए समय अनुकूल है।

  • वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) वृष राशि वाले जातक व्यापार में हानि और लाभ का चिंतन करेंगे।
  • वृष राशि सेहत ( Health )वृष राशि आज जातक आपको सर्दी जुकाम परेशआन कर सकता है।
  • वृष राशि करियर (Career) वृष राशि वाले जातक आज घर वालों के खिलाफ जाकर करियर का चुनाव आपके लिए चुनौतिपूर्ण रहेगा।
  • वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि वाले जातक आज आपका साथी के साथ अंतरंगता बढ़ेगी।
  • वृष राशि परिवार ( Family) वृष राशि वाले जातक आज परिवार वाले आपसे उम्मीद से ज्यादा सोच लेंगे।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि वाले आज किसी भी असहाय की मदद करेंगे तो अच्छा रेहगा
  • वृष राशि पूर्वाभास (Forecast)वृष राशि वाले आज जातक आज नि: संतान को संतान की खुश मिलेगी।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)लाल,4


4 January 2023 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।आज आप जितना खर्च करेंगे, उतना ही लाभ कमायेंगे। आज आपका दिल सिर्फ साथी के लिए ही धड़केगा।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि वाले जातक आज व्यापारिक संबंधों पर ग्रहों कि तीखी नजर है।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health )मिथुन राशि वाले जातक आज जातक ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
  • मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि वाले जातक आज किसी काम के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक आज संबंधों में किसी पुरानी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती हैं।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि वाले जातक परिवार के लिए नई योजना बनायेंगे।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि के जातक गणेश जी को दुर्वा चढ़ायें
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast)मिथुन राशि आज जातक बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करेंगेय़
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8, पीला

4 January 2023 Ka Rashifal आज का कर्क राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। लोग आज आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे।घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा। किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि वाले जातक आज आपके ग्रहों की अनुकूलता आपके व्यवसाय को अनुकूल बनायेंगे।
  • कर्क राशि सेहत ( Health )कर्क राशि वाले आज बढ़ती सर्दी से परेशान रहेगे। सेहत का ख्याल रखएं।
  • कर्क राशि करियर (Career) कर्क राशि वाले आज आप काम में ऊंचे पद को प्राप्त करेंगे।
  • कर्क राशि प्यार (Love) कर्क राशि वाले जातक आज आपके प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति रहेगी।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि वाले जातक परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते ैहै।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक आज प्रदोष का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast)कर्क राशि जातक आज आप पुश्तैनी संपत्ति को लेकर परिवार से सवाल कर सकते हहैं।
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)7, गहरा लाल

4 January 2023 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन इस राशि के जातक सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। नए मित्र बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। आज आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आ नौकरी में व्यक्तियों को भी अपने मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि वाले आज जातक आप चतुराई से अपना बिजनेस करेंगे।
  • सिंह राशि सेहत ( Health )सिंह राशि वाले जातक आज नाक-कान आंख का ख्याल रखें।
  • सिंह राशि करियर (Career) सिंह राशि वाले जातक आज आप ऑफिस मे ंपैसे को लेकर परेशान रहेंगे।
  • सिंह राशि प्यार (Love) सिंह राशि को वाले आज जातक निजी संबंधों में पुरानी बातों और संंबधों को लाने से बचें तो अच्छा रहेगा।
  • सिंह राशि परिवार ( Family) सिंह राशि वाले आज जातक परिवार वाले आपको बीती बातों को लेकर टोक टाक करेंगे।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि वाले आज जातक आप किसी भी मंदिर में जाकर आज साफ-सफाई करेंगे तो आपकी परेशानी खत्म होगी।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast)सिंह राशि के जातक आज आपको प्रेम में तनाव मिल सकता है.
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, लाल

4 January 2023 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल :आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। आज आप संघर्षपूर्ण कामों को टालें। आज आप वैवहिक जीवन मे ंसुखद अनुभूति होगी। परिवार वाले आपको आज लाभ मिलेगा।

  • कन्या राशि सेहत ( Health )कन्या राशि के जातक आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  • कन्या राशि करियर (Career) कन्या राशि वाले आज आपका बिजनेस में नया संंपर्क लाभ दे सकताहै।
  • कन्या राशि प्यार (Love) कन्या राशि वाले आज जातक सरकारी काम बनेगा और राजनीतिक में ऊंचा पद पायेंगे।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले आज जातक परिवार के साथ कुछ कामों में व्यस्त रहेगा।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि के जातक आज आप किसी भी जानवर को हरा चारा खिलायें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast)कन्या राशि वाले आज जातक आपकों सफलता हाथ लगेगी।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) केसरिया, 9

4 January 2023 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। नए काम मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। आज आप बिजनेस में नई डील कर सकते हैं। बाहरवालों के साथ अच्छा व्यवहार करें तो अच्छा रेहगा।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) तुला राशि वाले जातक आज का को लेकर अनुकूल परिस्थिति रहेगी, भाग्य बलवान रहेगा।
  • तुला राशि सेहत ( Health )तुला राशि वाले जातक आज सेहत का ख्याल रखें।
  • तुला राशि करियर (Career) तुला राशि वाले जातकआप सतर्क रहें, ऑफिस में आपके काम को लेकर
  • तुला राशि प्यार (Love) तुला राशि वाले आज का दिन आपके विवाह और शादी की बात की वजह से करियर प्रभावित हो सकता है।
  • तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि वाले जातक परिवार में आपके व्यवहार की निंदा आ सकती है।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक आप सेहतमंद रहने के लिए रोज गणेश जी की स्तुति करें।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast)तुला राशि वालों आज किसी दोस्त से मुलाकात सुखद अहसास देगी।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, आसमानी


4 January 2023 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) वृश्चिक राशि वाले आज आपको अचानक धन लाभ होगा। व्यवसाय अच्छे से चलेगा।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health )वृश्चिक राशि वाले आज जातक आप बीमार पड़ सकते हैं।
  • वृश्चिक राशि करियर (Career) वृश्चिक राशि वाले जातक आज आपके काम और पेैसे की स्थिति मजबूत होगी, और
  • वृश्चिक राशि प्यार (Love) वृश्चिक राशि वाले आपका आज जातक प्रेम में पराकाष्ठा लाँघेंगे।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि वाले जातक आज परिवार वाले घर में कुछ मांगलिक आयोजन करेंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक आज गणेशाय नम मंत्र का जाप करे।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast)वृश्चिक राशि वाले आज आपको लेकर लोग बाते बना सकते हैं। सतर्क रहें।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)9, ऑरेज

4 January 2023 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है, सावधान रहें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षित काम में देरी होगी। तनाव रहेगा। आय बनी रहेगी। कानूनी मामलों मे ं जोखिम न लें हो सके तो आज का काम कल के लिए टाल दें। आज बच्चों की वजह से नाम होगा।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि वाले आज जातक मेकअप प्रोडक्ट के बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
  • धनु राशि सेहत ( Health )धनु राशि वाले जातक आज आप अपनी दिनचर्चा में बदलाव करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है।
  • धनु राशि करियर (Career) धनु राशि वाले जातक आज आपके सहयोगी ऑफिस में राजनीति करेंगे, संभलकर रहें।
  • धनु राशि प्यार (Love) धनु राशि वाले जातक आज अपने साथी और प्रेम के दिनों की पुरानी यादों में खोए रहेंगे।
  • धनु राशि परिवार ( Family) धनु राशि वाले जातक आज परिवार की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि के जातक शिव भगवान की सपरिवार पूजा दान करें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast)धनु राशि वाले जातक करियर में नएअवसर मिलेगा
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, हरा

4 January 2023 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल : आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आज आप धन अर्जित करेगे। आपके करीबी लोग आपके फिर से करीब आना चाहेगे। पड़ोसी अच्छे रिश्ते बनेंगे।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि वाले आज आपके पहचान और रूतबा की वजह से बिजनेस आगे बढ़ेगा।
  • मकर राशि सेहत ( Health )मकर राशि वाले आज जातक आपके सेहत में बदलाव हो सकता है।
  • मकर राशि करियर (Career) मकर राशि वाले आज नौकरी में महिला सहयोगी की वजह से हंसी के पात्र बन सकती है।
  • मकर राशि प्यार (Love) मकर राशि वाले आज जातक आपका दिल किसी की तरफ आकर्षित होगा।
  • मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि वाले जातक अगर आप शादीशुदा है तो गर्भवती होने की खबर मिल सकती है।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक आज हनुमान जी की ध्यान करे।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast)मकर राशि वाले जातक आज आप परिवार के साथ डिनर का मजा ले सकते हैँ।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)1, सफेद

4 January 2023 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल : आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि जातक को स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ मिल सकते हैं। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको बड़ों का मार्गदर्शन मिल सकता है। आप काम के सिलसिले में विदेश जा सकते है।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि वाले आज जातक आप कला मनोरंजन में नाम कमायेंगे।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health )कुंभ राशि वाले आज सर्द मौसम में सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
  • कुंभ राशि करियर (Career) कुंभ राशि वाले आज जातक सरकारी नौकरी में कागजों पर साइन करने से पहले सतर्क रहे।
  • कुंभ राशि प्यार (Love) कुंभ राशि वाले जातक आपके निजी संबंधों में गलतफहमी और शक घर करेगा, जो आपको बर्बाद कर सकता है।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले आज जातक आप परिवार के साथ कही जा सकते है।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि वाले आज जातक आप लोहे की रिंग पहने तो अच्छआ रहेगा।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast)कुंभ राशि वाले आज जातक आपका भाग्य उदय होगा।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, नीला

4 January 2023 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल : आज का मीन राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक को तनाव होगा। आपके वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परिवार की समस्याएं भी रहेंगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है।आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। भागदौड़ रहेगी। कोई दु:खद सूचना प्राप्त हो सकती है।आज किसी के भी पीठ पीछे बुराई करने से बचें।

  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि आज जातक का काम व्यवसाय में विवाद हो सकता है।
  • मीन राशि सेहत ( Health )मीन राशि के जातक अगर प्रेग्नेंट है तो अपना ख्याल रखें।
  • मीन राशि करियर (Career) मीन राशि वाले आज जातक आपका ऑनलाइन जॉब आपको परेशान कर सकता है
  • मीन राशि प्यार (Love) मीन राशि वाले आज जातक आपको प्यार होगा, इसका अहसास आपको आज ही होगा।
  • मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले आज जातक के संबंध घरवालों के लिए परेशानी खड़े करेंगे।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि वाले आज प्रदोष का व्रत करे,संतान सुख मिल सकता है।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक काम में कठिनाई बढ़ सकती है।
  • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 4, गुलाबी

    आनेवाला कल 5 जनवरी 2023 का राशिफल व् भविष्यवाणी

    आनेवाला कल 5 जनवरी 2023 गरुवार शुक्ल पक्ष पौष मास चतुर्दशी तिथि चंद्रमा वृष राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 5 जनवरी 2023 गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

    कल का मेष राशिफल 5 जनवरी 2023 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल का मेष राशिफल इस राशि के जातक किसी भी सोदे को करने पहले लाभ हानि पर विचार कर लें, वैसे आपकों कल व्यापार में लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपके दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

    कल का वृष राशिफल 5 जनवरी 2023 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल का वृष राशिफल के अनुसार कल का दिन जातक के लिए खुशी म लेकर आएगा। खेलकुद में नाम होगा तो नौकरी या पैसे की हानी हो सकती है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। परिवार वाले आपके खिलाफ जा सकते है।

    कल का मिथुन राशिफल 5 जनवरी 2023 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिफल की कल की भविष्यवाणी इस राशि के जातक आपको नया लक्ष्य मिलेगा। आपके उत्साह में वृदधि होगाी। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।आर्थिक और मानसिक सुख मिलेगा।

    कल का कर्क राशिफल 5 जनवरी 2023 (Leo Horoscope Tomorrow) कर्क राशिफल की 5 जनवरी 2023 की गणना के अनुसार इस राशि के जातक कल आपके लिए परेशानी देने वाला रहेगा। अगर काम करते है, तो ट्रांसफर हो सकता गै। परिवार और प्रेम में धोखा मिल सकता है। आप कल किसी से भी बेवजह की बहस में न पड़ें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर दबाव होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे...

    कल का सिंह राशिफल 5 जनवरी 2023 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशिफल की 5 जनवरी 2023 की गणना के अनुसार इस राशि के जातक कल दोस्तों से मुलाकात आपके दुखों को कम करेंगी। आपका जीवनसाथी आपके खिलाफ जा सकता है, लेकिन धन और काम की स्थिति बढ़िया रहेगी। आपको कल जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा । आपका मन अशान्त तो रहेगा, लेकिन धैर्य कमी रहेगी।

    कल का कन्या राशिफल 5 जनवरी 2023 ( Virgo Horoscope Tomorrow) 5 जनवरी 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक कल आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चला आ रहा काम पूरा होगा। कल छात्रों को पढाई में लाभ मिलेगा। आपक घर में किसी का आगमन हो सकता है या प्रेम में मधुरता बढ़ेगी।

    कल का तुला राशिफल 5 जनवरी 2023 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 5 जनवरी 2023की गणना के अनुसार कल जातक अपने परिवार के साथ घूमने जायेंगे। घर -परिवार में कहीं खबर मिल सकती है। कल आपका जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट होगा।...

    कल का वृश्चिक राशिफल 5 जनवरी 2023 (Scorpio Horoscope Tomorrow ) 5 जनवरी 2023 का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार कल जातक व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी।आप खेलकूद और मौज-मसती मे ंसमय बर्बाद करेंगे।

    कल का धनु राशिफल 5 जनवरी 2023 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल का धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक कल का दिन घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी।धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। घर वालों को आपके व्यवहार से दुख होगा...

    कल का मकर राशिफल 5 जनवरी 2023( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक के लिए कल का दिन शुभ रहेगा।लंबे समय से किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने पर मानसिक शांति मिलेगी। आपका दिल किसी भी काम मे ंनहीं लग रहा तो ध्यान करें।...

    कल का कुंभ राशिफल 5 जनवरी 2023 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक के लिए दिन सुखद रहेगा। आप कल पारिवारिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। कल जातक के लिए खर्च अधिक रहेंगे।...

    कल का मीन राशिफल 5 जनवरी 2023 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 5 जनवरी 2023 की गणना के अनुसार जातक कल आप आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।अपने किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और बहस में पड़े। खर्च में बढ़ोतरी होगी।...

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक


https://cha.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story