×

4 November 2022 Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों के योग्य कर्मियों को हो सकता है पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा, जानें अन्य राशियों के भी ग्रहों की चाल

4 November 2022 Aaj Ka Rashifal: आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 4 Nov 2022 12:40 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2022 12:41 AM GMT)
Aaj Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

आज का राशिफल 4 November 2022 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 4 नवंबर 2022 का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।बता दें कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) हर दिन का घटनाओं का फलित होने के साथ ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल भी विस्तार से बताया जाता है। गौरतलब है है कि इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ- साथ पंचांग की भी गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भी भविष्यफल निहित होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं । उदाहरण स्वरुप दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। या आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको किस तरह के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक अपने स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

आज का दिन 4 नवंबर 2022 बुधवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल.....


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 4 November 2022 :

भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको धन से संबंधित निर्णय लेने से पहले सलाह कर लेना उत्तम रहेगा। कंस्ट्रक्शन कार्य से जुड़े दस्तावेज और सरकारी अनुमति जैसी कठिनाइयों में भी उलझ सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है। आज के दिन बेवजह की मानसिक उलझने हो सकती है न चाहते हुए भी जिम्मेदारीयों का भार उठाना पड़ेगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। हेल्थ में कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है। वहीं अगर डॉक्टर ने भी कोई परहेज बताया था तो वर्तमान समय में उसमें कोई लापरवाही न बरतें। पारिवारिक दिन सामान्य रहेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 4 November 2022 :

आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ के देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि वर्तमान समय में हल्का और सुपाच्चय भोजन ही करें, अन्यथा एसिडिटी की प्रॉब्लम आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से विवाद करने से बचना होगा, तो वहीं दूसरी ओर पारिवारिक उलझनों को सुलझाने की कोशिश करें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)4 November 2022:

झगड़ालू स्वभाव को आज क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को पेंडिंग चल रहे कार्यों को पूरा करने में जी-जान लगानी पड़ सकती है। इसमें सहयोगी भी आपका साथ देंगे। सीमेंट बालू से संबंधित व्यापार करने वाले आज घाटे का सौदा करने से बचें।आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। आज के दिन एकाग्रता बनाएं रखें। मन में भटकाव मार्ग से हटा सकता है। सेहत में वर्तमान समय में ठंडी चीजों से परहेज करें। खासकर बच्चों को आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक से दूर रखना ही सही रहेगा। परिवार के भविष्य के लिए यदि निवेश करने के बारे में विचार कर रहें हैं तो समय उपयुक्त है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 4 November 2022:

व्यापारियों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आर्थिक चोट लग सकती है। विद्यार्थी वर्ग आगामी परिक्षाओं की तैयारी करने पर फोकस करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्तमान समय में लिवर के रोगियों को विशेष अलर्ट रहना होगा। अन्यथा इसके कारण आप परेशान रह सकते है। घरेलू महिलाओं को घर के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना चाहिए। आज के दिन सपरिवार मिलकर संध्या के समय आरती अवश्य करें। साथ ही महादेव को किशमिश का भोग लगाएं। ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो नया ऑफर मिलने पर उसे हाथ से जाने न दें। हो सकता है यहां से कोई नया मार्ग मिलेगा.खुदरा व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है, पिछले दिनों की गयी कठोर मेहनत लाभ देकर जाएंगी। हेल्थ में गिर कर चोट लगने की आशंका बनी हुई है, जो महिलाएं गर्भवती है वह अधिक सजगता के साथ रहें। पड़ोसियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखते हुए उनको कतई नाराज न करें।


सिंह (Leo Daily Horoscope) 4 November 2022:

आज का दिन आपकी सरलता बिगड़े हुए कार्यों को तुरंत बना देगी। ऑफिस की बात करें तो दिन की शुरुआत में ही कोशिश करें कि कोई भी पेंडिंग काम आने वाले दिनों में न रहें, वहीं कार्यों को कर पाने में भी सक्षम होंगे। फुटकर व्यापारियों को बड़े सौदे करने का अवसर मिल सकता है। युवाओं को करियर पर ध्यान देना चाहिए। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है। आज के दिन सर्वप्रथम करियर में तकनीकी का प्रयोग उन्नति दिलाने में सहायक रहेगा आने वाली चुनौतियों का डट कर सामना करना चाहिए। ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो हार्ड वर्क करने में फोकस करना होगा क्योंकि भाग्य से ज्यादा कर्म प्रबल है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 4 November 2022:

आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।आज के दिन कार्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है यदि यह सोच रहें हैं कि कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे तो यह सोचना गलत साबित होगा. ऑफिस में आपकी प्रतिभा की कमी नहीं है, बस इसका प्रयोग करना बाकी है। फर्नीचर से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभ भरा रहने वाला है। हेल्थ में जिनको बी.पी हाई की समस्या है उन्हें अत्यधिक क्रोध करने से बचना चाहिए। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ कुछ देर बैठें और अपनी दिल की बात उनसे साझा करें. उनका अनुभव आजीविका के क्षेत्र में काम आ सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 4 November 2022:

विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिवार की ओर से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आज के दिन कार्य की अधिकता रहेगी, इसलिए मन शांत रहे इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा। ऑफिस में बॉस के सहयोग से कठिन से कठिन कार्य भी दृढ़ निश्चय से पूरा करने में समर्थ रहेंगे। सेहत में कमर के दर्द को लेकर परेशान हो सकते हैं, जिन लोगों को चिक की समस्या है वह अलर्ट रहें. बड़े भाई के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे, उनसे संबंध बनाए रखें। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 2 November 2022:

कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कॉस्मेटिक से संबंधित व्यापार करने वालों की आज बिक्री में तेजी होने की संभावना दिख रही है।आज का दिन भीतर की कमियों पर अवलोकन करना चाहिए। उनको खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए, खासकर महिलाएं इस ओर गौर करें। घर पर ही धार्मिक पाठ का आयोजन करना चाहिए। यदि किसी का धन बकाया है या फिर देना भूल गए हैं तो आज से धन वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पहले से अधिक मेहनत करना होगा। तभी अच्छे परिणामों को प्राप्त कर पाएंगे. कारोबार में कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। साथ ही आर्थिक पक्ष में लिए गए निर्णय सफल होंगे। सेहत की बात करें तो जो लोग नियमित जिम आदि करते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 2 November 2022:

मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा आज का दिन क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है।। आपको मनचाही जगह पर काम मिल सकता है. थोक के व्यापारियों के लिए दिन विशेष तौर पर लाभकारी रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के विषय में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो वर्तमान समय में बिमारियों से छुटकारा मिलने की संभावना है, साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होगी. घर का नया सामान लेने के लिए दिन उपयुक्त है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 4 November 2022:

भूमि से संबंधित बिजनेस करने वालों को गैर कानूनी मामलों से बच कर रहना होगा। अन्यथा बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। विद्यार्थियों को दोस्तों की मदद से कठोर विषयों को याद करने में सहायता मिलेगी। सेहत में मौसमी बीमारी को लेकर अलर्ट रहें वर्तमान समय में भी मास्क का प्रयोग करना न भूलें। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग कंपटीशन पर भी ध्यान दें। कठोर तप को करते हुए विजय का पताका फहरा पाएंगे। सेहत में ग्रहीय स्थिति लीवर संबंधित समस्या दे सकती है, इसलिए अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें। वहीं मां के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा । मां के साथ समय व्यतीत करें. परिवार के छोटे और बड़े सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। आज के दिन उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वहीं कर्मक्षेत्र में बॉस के सामने ज्ञान का बखान करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है इसलिए शांत रहना ही उचित रहेगा। रियल स्टेट से संबंधित व्यापारी बड़े लोन पर नया प्रोजेक्ट स्टार्ट न करें।


कुंभ (Aquarius Daily Horoscope) 4 November 2022:

आज अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज 'डेट' पर जा रहे हैं तो। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है ऑफिस में तकनीकी का प्रयोग उन्नति दिलाने में बहुत सहायक होगा. वहीं अगर आप घऱ से कार्य कर रहें है तो बॉस से कॉल पर संपर्क बनाए रखें। फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा वहीं कोई डील भी पक्की हो सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 4 November 2022:

आज के दिन व्यर्थ का सोच-विचार करने से बचे, साथ ही लोन या कर्ज लेने का विचार बना रहें हैं तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाना ही बेहतर होगा। नई नौकरी की तलाश हैं, तो अब यह तलाश खत्म होती दिख रही हैअपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं।वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। आज के दिन आपका रुझान आध्यात्मिक कार्यों की तरफ होगा। सेहत में जिन लोगों को किडनी से संबंधित रोग है उनको आज अलर्ट रहने की सलाह है दिक्कत बढ़ सकती है। बड़े भाई- बहन अगर आपसे किसी बात को लेकर नाराज है तो उन्हें मना लेना चाहिए। आज के दिन जहां एक ओर कार्यों का भार अधिक रहने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर उच्चाधिकारियों का मान-सम्मान करना उन्नति के द्वार खोल सकता है। चतुर्थ श्रेणी के लोगों की सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली होगी।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story