×

4 Rashifal Akele Rahana Pasand Karte Hain: इन राशियों के जातक पसंद करते हैं अकेलापन, जानिए क्या आप भी है शामिल

4 Rashifal Akele Rahana Pasand Karte Hain: कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें अकेलापन पसंद है। वे अपने अकेलेपन को ना सिर्फ एंजॉय करते हैं बल्कि ये उनका फेवरेट टाइम भी होता है। कहीं आप की राशि भी तो वही नहीं है जिन्हें अकेलापन पसंद है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 20 Jan 2022 4:01 AM GMT (Updated on: 21 Jan 2022 8:27 AM GMT)
4 Rashifal Akele Rahana Pasand Karate Hain
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

4 Rashifal Akele Rahana Pasand Karate Hain

अकेले रहना पसंद हैं इस राशि के लोगों को : मनुष्य जन्म से ही लोगों के बीच में रहना चाहता है। अकेला रहना मानव की फितरत में शामिल भी नहीं है। समाजशास्त्री अरस्तु ( Socialist arastu )ने भी मनुष्य को सामाजिक प्राणी कहा था। समाज से बाहर उसका कोई अस्तित्व है। बहुत हद तक ये बात सच भी है क्योंकि इंसान जो भी होता है उसकी बुराई और प्रशंसा समाज में ही होती है। उसी से उसकी पहचान होती है। हम खुश हो या दुखी वक्त-वक्त पर अपने परिवार, अपने दोस्तों की जरूरत महसूस करते हैं। लोगों को किसी ना किसी मोड़ पर किसी ना किसी की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ लोगों को अकेले रहना पसंद होता है। भीड़ में भी लोग भीड़ में नहीं होते है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये आपकी राशि पर ही निर्भर है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों की ऐसी राशियां ऐसी होती है, जिन्हें अकेला रहना ही अच्छा लगता है।

कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें बस अपने आस-पास की भीड़ से मतलब है। उन्हें लोगों से घिरा रहना पसंद है, फिर चाहे वे लोग जानकार हों या फिर पूरी तरह अजनबी, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें अकेलापन पसंद है। वे अपने अकेलेपन को ना सिर्फ एंजॉय करते हैं बल्कि ये उनका फेवरेट टाइम भी होता है। कहीं आप की राशि भी तो वही नहीं है जिन्हें अकेलापन (alone) पसंद है।

कर्क राशि को पसंद है अकेलापन

अकेलापन कर्क राशि के लोगों को बहुत पसंद है। इन्हें घर में रहना अच्छा लगता है, जहां छुट्टियों में लोग लोग घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं , वहीं कर्क राशि के जातकों को अपने घर में सोना पसंद है। इन्हें दोस्ती बढ़ाने में यकीन नहीं होता है। इन्हें भीड़भाड़ वाला स्थान बिल्कुल नहीं पसंद है। ये घर पर रहकर अपने परिवारवालों और बेहद नजदीकी दोस्तों के साथ रहना ही पसंद करते हैं।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

कन्या राशि को पसंद है अकेलापन

कन्या राशि के जातक कभी भी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र नहीं बनना चाहते। उन्हें छिपकर अपने ही दुनिया में मस्त रहना पसंद है। लेकिन ये बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं। इन्हें दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से ज्यादा घर पर रहकर काम करने में मजा आता है। लोगों के बीच रहकर ये ऊब जाते हैं और ये उनके लिए थकावट भरा काम है। यही वजह है कि इन्हें अकेले रहना ही पसंद आता है।

मकर राशि को पसंद है अकेलापन

मकर राशि के लोग संतुलन में विश्वास करते हैं। इन्हें दोस्तों के साथ भी रहना पसंद है और अकेला भी। लेकिन सच यह है कि इन्हें अकेला रहना ज्यादा अच्छा लगता है। इन्हें अपने लिए समय चाहिए जो अकेले रहकर ही मिल सकता है। इसलिए ये ना तो ज्यादा घूमना-फिरना पसंद करते हैं और ना ही द ज्यादा फ्रेंड्स बनाते हैं।

मीन राशि को पसंद है अकेलापन

मीन राशि वाले दिन में सपने देखने वाले होते हैं। ये हमेशा अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। घर पर रहकर किताबें पढ़ना ही इनकी एकमात्र हॉबी होती है। इनको साप्ताहिक अवकाश पर अकेले रहना पसंद है। इनके लिए ये बेस्ट टाइम होता है। इन्हें किसी की जरूरत नहीं होती। अकेलापन इनकी सभी जरूरतें पूरी कर देता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story