TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

5 November-se-10 Nov 2023 ka Saptahik Love Rashifal : इन लोगों के लिए है चेतावनी, बिगड़ेगा लापरवाही से काम, जानें साप्ताहिक राशिफल

5 November-se-10 November 2023 ka Saptahik Love Rashifal : अक्टूबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Nov 2023 10:21 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2023 11:17 AM GMT)
21August se 27 August-2022 Ka Love Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

5 November se 10 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल ( 5 नवंबर से 10 नवंबर 2023, 5 November se 10 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal : अक्टूबर का यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack का लव साप्ताहिक राशिफल ) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अक्टूबर का सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 5 November se 10 November 2023 ( Aries Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह परिवार पर खर्च करेंगे।प्यार मिलेगा और इजहार के लिए बेकरार रहेंगे।आपको प्रेम उदासीनता का अनुभव होगा।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गुरु की सेवा करें और सम्मान दें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, नीला रंग

साप्ताहिक वृष राशिफल 5 November se 10 November 2023 (Taurus Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक वाणी पर संयम रखें। लोगों के साथ मनमुटाव से दूर रह सकते हैं। आध्यात्मिक विचार इस सप्ताह आपके मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी। सप्ताह के मध्य में भविष्य की चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलेगा तो शांति का अनुभव करेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह इस राशि के जातकप्रेम संबंधों में तनाव मिलेगा।परिवार और परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें।आपकी वाणी किस्मत चमकाने का काम करेगी।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह हनुमान जी पूजा करें।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 5 November se 10 November 2023 ( Gemini Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक को व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में अशांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। सप्ताह के मध्य में जातक के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम संबंध मजबूत बने रहेंगे।आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक मां लक्ष्मी की पूजा करें लाभ होगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 5 November se 10 November 2023 (Cancer Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे । कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना मन को शांति प्रदान करेगी। सप्ताह के मध्य में जातक के हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनूमा माहोल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक कार्तिक स्नान जरूर करें

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

साप्ताहिक सिंह राशिफल 5 November se 10 November 2023(Leo Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक जो व्यवसाय से जुड़े हैं, उनके लिए अनुकूल है। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। सप्ताह के मध्य कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा।परिवार के लोगों को आपका व्यवहार दिल दुखाने वाला लगेगा।अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करें।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक ब्रहम मुहूर्त में पूजा स्नान दान करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 5 November se 10 November 2023 (Weekly Virgo Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में कन्या राशि इस सप्ताह जातक को आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों की शादी की बात बनेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। दोस्तों से भी लाभ मिलेगा। किसी कारणवश मानसिक तनाव रहेगा।धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम में करीब आएंगे।परिवार और समाज को आपकी परवाह होगी।मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कार्तिक स्नान और कार्तिक माहत्मय की कथा का श्रवण जरूर करेँ।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 5 November se 10 November 2023( Weekly Libra Horoscope )

साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इइस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए लाभदायी है व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। घर के इंटीरियर में इस सप्ताह नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। प्यार के लिए सप्ताह बढ़िया है रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह प्रेम संबंधों में धन लाभ और गलतफहमियां दोनों रहेगी।दोस्तों और परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता है।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक तुलसी में भी दीपक दान करें

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 5 November se 10 November 2023 (Scorpio Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक व्यापार विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। सप्ताह के मध्य व्यापार के अनुकूल माहौल बनेगा।इस सप्ताह आपकी पदोन्नति हो सकती है। उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ की आशा है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।साथी से कम बोले,तो रिश्ते मधुर रहेंगे।प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। धर्म कर्म करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक एकादशी का दान और श्रीविष्णु के साथ मां लक्ष्मी का पूजन जरूर करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

साप्ताहिक धनु राशिफल 5 November se 10 November 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में धनु राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक वस्त्र और आभूषणों की खरीद करेंगे, इससे घर में माहौल रोमांचक और आनंददायी बनेगा। कला के प्रति जातक की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन खुश रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगा । दोस्तों और परिवार से मनमुटाव हो सकता है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।।आज बेइंतहा प्यार मिलेगा।परिवार के साथ संबंध मधुर बनेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक कार्तिक स्नान जरूर करें और एकादशी प्रदोष व्रत करें

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 5 November se 10 November 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक खान-पान में विशेष ध्यान रखेंगे। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें, नहीं परेशान रहेंगे। आकस्मिक प्रवास का सुयोग बनेगा। सप्ताह के मध्य में अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी।संभलकर रहें, अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

साप्ताहिक मकर राशि प्यार- परिवार ( Love& Family)इस सप्ताह जातक दिल के मामले में कष्ट होगा।अपने परिवार और समाज के लिए काम करेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक आंवला और तुलसी के नीचें दीप दान करें

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 5 November se 10 November 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly)

साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक कार्य को प्रारंभ करने के लिए अच्छा नहीं है। किसी के साथ आपके भावनात्मक संबंध में हो सकते हैं और उस सम्बन्ध को लेकर आप इस सप्ताह कुछ अधिक भावनाशील रहेंगें। सप्ताह के मध्य आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न करें।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार किसी से और शादी किसी से करने का योग बन रहा है।परिवार के साथ मांगलिक उत्सव करेंगे।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक दिवाली की सफाई और एकादशी का व्रत करें

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 5 November se 10 November 2023(Pisces Horoscope Weekly )

साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि इस सप्ताह इस राशि के जातक व्यापार को बढ़ाएंगे। इसके लिए धन बनाने के लिए बहुत अनुकूल है। लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली से आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह आप दिल लगाने की भूल न कर बैठे।परिवार के लोग आपको शातिर समझेंगे जो दिल को तोड़ देगा।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पूर्वजों के नाम पर ब्राह्मणों को दान दें।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Saptahik Love Rashifal 5 November se 10 November 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, 5 November se 10 November 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 5 November se 10 November 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 5 November se 10 November 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story