×

Navratri 2022 Horoscope: नवरात्रि के समय इन राशियों के लोग हो जाते हैं सबसे ज्यादा अध्यात्मिक

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि हर राज्य और लोगों द्वारा अलग अलग तरीके से मनाई जाती है। कुछ लोग नवरात्रि में खूब एंजॉय करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग पूरी तरह मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 30 Sep 2022 6:12 AM GMT
5 Zodiac signs who become spiritual during Navratri
X

Zodiac signs who become spiritual during Navratri (Image: Social Media)

Shardiya Navratri 2022 Horoscope: नवरात्रि पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। हालांकि नवरात्रि हर राज्य और लोगों द्वारा अलग अलग तरीके से मनाई जाती है। कुछ लोग नवरात्रि में खूब एंजॉय करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग पूरी तरह मां दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो नवरात्रि के दौरान होते हैं सबसे ज्यादा अध्यात्मिक:

कर्क (Cancer)

नवरात्रि के दौरान कर्क राशि वाले बहुत ही आध्यात्मिक हो जाते हैं। कर्क राशि वाले एक बड़ी शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते हैं जो हम सभी से बड़ी है। बता दे कर्क राशि के लोग अपना पूरा दिन ध्यान और भगवान की भक्ति में लीन होकर बिताना पसंद करते हैं। इसलिए उनके लिए भगवान से जुड़ने का सबसे अच्छा समय नवरात्रि का त्योहार है।

धनु (Sagittarius)

नवरात्रि में धनु राशि के मानना ​​है कि आध्यात्मिकता में आने से उन्हें खुद को खोजने में मदद मिलेगी। इसलिए उन्हें लगता है कि दुनिया को बचाने और मुश्किल समय से गुजर रहे लोगों की सहायता करनी चाहिए। धनु राशि नवरात्रि के त्योहार को सबसे अच्छा समय मानते है किसी जरूरतमंदों की मदद करने के लिए। इसलिए, धनु राशि के लोग इस समय के दौरान आध्यात्मिक बनने के लिए अधिक उत्सुक हैं।

मीन (Pisces)

मीन राशि लोगों को सबसे ज्यादा आध्यात्मिक लोगों के रूप में जाना जाता है। दरअसल मीन राशि के लोगों को लगता है कि आध्यात्मिकता उनके लिए अपनी आंतरिक भावनाओं से जुड़ने का एक बेहतर तरीका है। इसके लिए मीन राशि के लोग भगवान को मंत्रों का जाप करके और भगवान की सेवा में खुद को अर्पित करके, वे खुद को ईश्वर के करीब महसूस करते हैं।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोग अध्यात्म को लेकर काफी आशावादी होते हैं। दरअसल सिंह राशि वाले काम और रिश्तों में अपनी सफलता के लिए आध्यात्मिकता पर बहुत निर्भर रहते हैं। नवरात्रि के दौरान सिंह राशि के लोग ध्यान और मंत्री का जाप कर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं सिंह राशि वाले अन्य सभी को भगवान की पूजा करने के लिए आमंत्रित करना भी पसंद करते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

नवरात्रि के समय वृश्चिक राशि वाले काफी शांत और एकत्रित हो जाते हैं। उनका मूड भी काफी शांत हो जाता है और वे पूरी तरह खुद को अध्यात्म के लिए समर्पित कर देते हैं। इस दौरान वे केवल मंत्रों का जाप करते हैं और देवता को प्रसाद चढ़ाते हैं। यहां तक कि वृश्चिक राशि वाले दूसरों के साथ त्योहार का आनंद लेने की परवाह नहीं करते हैं क्योंकि उनके लिए, यह उनके पापों से खुद को छुड़ाने का बेहतर समय है। दरअसल इन्हें ज्यादा से ज्यादा समय भक्ति में लीन होना पसंद होता है।

ये राशियां पसंद करती है नवरात्रि एंजॉय करना:

दरअसल मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ भी आध्यात्मिक होते हैं लेकिन साथ में वे नवरात्रि में एंजॉय करना पसंद करते हैं। वे इस त्योहार के दौरान बहुत आनंद लेना पसंद करते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story