×

इस राशि के जातक रखें जुबान पर लगाम, जानें कैसा रहेगा 7अप्रैल का राशिफल

बुधवार जातक को आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों की शादी की बात बनेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 April 2021 1:24 AM GMT
7 अप्रैल राशिफल
X

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, एकादशी तिथि 02:29 AM तक उपरांत द्वादशी ।नक्षत्र धनिष्ठा 03:33 AM तक उपरांत शतभिषा । सूर्योदय - 6:17 AM, सूर्यास्त - 6:40 PM ।अप्रैल 07 बुधवार को राहु 12:29 PM से 02:02 PM तक है । 03:00 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।जानिए कैसा रहेगा आज।

मेष से वृष तक के लिए दिन का हाल

मेष 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक को आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों की शादी की बात बनेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। दोस्तों से भी लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद किसी कारणवश मानसिक तनाव रहेगा।धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा।

वृष 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक के लिए लाभदायी है व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। घर के इंटीरियर में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

मिथुन 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक व्यापार विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। दोपहर के बाद व्यापार के अनुकूल माहौल बनेगा। आज पदोन्नति हो सकती है। उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ की आशा है।

कर्क 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक को वस्त्र और आभूषणों की खरीद करेंगे, इससे माहौल रोमांचक और आनंददायी बनेगा। कला के प्रति जातक की अभिरुची विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन खुश रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगा । दोस्तों और परिवार से मनमुटाव हो सकता है।



सिंह से वृश्चिक तक के लिए दिन का हाल

सिंह 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक खान-पान में विशेष ध्यान रखेंगे। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें, नहीं परेशान रहेंगे। आकस्मिक प्रवास का सुयोग बनेगा। दोपहर बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग है। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बँध सकते हैं और उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगें। दोपहर के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न करें।

तुला 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक व्यापार को बढ़ाएंगे। इसके लिए धन बनाने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली से आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है

वृश्चिक 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। दोपहर के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।



धनु से मीन तक के लिए दिन का हाल

धनु 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक वाणी पर संयम रखें। लोगों के साथ मनमुटाव से दूर रह सकते हैं। आध्यात्मिक विचार आज दिनभर मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी। दोपहर के बाद चिंताओं के निवारण करने के उपाय मिलेगा तो शांति का अनुभव करेंगे।

मकर 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक को व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज का प्रत्येक कार्य बिना विध्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में अशांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। दोपहर के बाद जातक के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।

कुंभ 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक में आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे । कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना मन को शांति प्रदान करेगी।दोपहर के बाद जातक के हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

मीन 7 अप्रैल दिन बुधवार जातक जो व्यवसाय से जुड़े हैं, आज उनके लिए अनुकूल है। भाई- बहनों के साथ संबंधो में प्रेम बना रहेगा। दोपहर के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story