×

7 August se 13 August2022 Ka Saptahik Love Rashifal: बहुत खास रहेगा यह सप्ताह, जानिए 12 राशियों के प्रेम-बिजनेस का साप्ताहिक राशिफल

7 August se 13 August-2022 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में अगस्त 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इस सप्ताह 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी. भौम प्रदोष 9 अगस्त और 11-12 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Aug 2022 5:50 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2022 4:30 PM GMT)
7 August se 13 August-2022 Ka Love Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

7 August se 13 August-2022 Ka Love Saptahik Rashifal

7 अगस्त से 13 अगस्त 2022 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अगस्त 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। इस सप्ताह 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी. भौम प्रदोष 9 अगस्त और 11-12 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व रहेगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल 7 August se 13 August-2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह मनोवांछित सफलता मिलेगी। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में लिया निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। पैसों के मामले में अगर आप सोच समझकर फैसले लेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। ऑफिस में सहयोगियों के चलते चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक इस सप्ताह आपके बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी और मौके इंतजार कर रहे हैं।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक इस सप्ताह आपके शरीर में थकान रहेगी।जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। बच्चे की परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आएगा। शादशुदा कपल के लिए रोमांस भरा दिन एक दूसरे के साथ प्यार के खूबसूरत पल गुजरेंगे। सच्चा प्यार पाने की कोशिशों को धक्का लग सकता है।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत शुभ रहेगा। रक्षा बंधन के दिन भाई को लाल रक्षा सूत बांधें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 ,लाल

साप्ताहिक वृष राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा।। लेन-देन के मामले में पहले किसी बड़े की सलाह जरूर ले लें। बहसबाजी के टकराव से बचें, नहीं तो मानसिक शांति खोएँगे। पैसों को लेकर परेशान रहेंगे और पुराने कर्ज आज आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। इस बात को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भी आप बहुत हद तक सफल रहेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। नया बिजनेस का विचार में आएगा।

साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक अविवाहित लोगों को शादी या लव प्रपोजल मिल सकता है। आज लव पार्टनर मिलने की सम्भावना है जल्दबाजी न करें। आकर्षण को पार्टनर अवॉयड नहीं कर पाएगा आज शांत रहे और एन्जॉय करें।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सूर्य देव को नियमित रूप से जल अर्पित करें।रक्षा बंधन के दिन भाई को केसरिया रक्षा सूत बांधें

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 7 August se 13 August-2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह नई योजना के चलते व्यवसायिक स्थिति में राहत मिलेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। भाई मददगार साबित होगा। किसी खास को मिस कर सकते हैं। व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। कोई भी फैसला सोच-विचार कर करें। कामकाज की बात करें तो इस सप्ताह आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होते नजर आएंगे। कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है।

साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)आपका भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है। काम में मन नहीं लगेगा।करियर में सुधार हो सकता हैं। दौड़-भाग भी बढ़ सकती हैं।

साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में जातक स्वास्थ्या और खान-पान पर ध्यान दें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है।ने रिश्तों को आप अपनी भावना और प्रेम से मजबूत करेंगे. पत्नि को सम्मान मिल सकता है.

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक ग़रीबों की सहायता शुभ फल देगी।रक्षा बंधन के दिन भाई को हरा रंग रक्षा सूत बांधें

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।


साप्ताहिक कर्क राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह नये-नये लोगों से दोस्ती होगी। जो आगे चलकर आर्थिक लाभ पहुंचायेंगे। पिता की सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लें तो ही अच्छा है। निजी जीवन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आज आप काफी अच्छा समय बिताएंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक का व्यापारियों के व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा।

साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक हेल्थ में चिंता का नकारात्मक प्रभाव स्वस्थ्य पर न पड़ने दें, दिल से कमजोर लोग मेडिटेशन का सहारा लें।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक अस्थिर स्वभाव के चलते अपने खास के साथ मतभेद हो सकते हैं।कोई नया दोस्त, साथी आज जीवन में दस्तक देगा। नया सहयोगी मिलेगा। प

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह हनुमान जी को गुड़ -चने का प्रसाद एवं उनकी चालीसा और आरती बहुत शुभ रहेगी।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हरा व काला रंग आपके लिए शुभ है।रक्षा बंधन के दिन भाई को हरा पीला रंग रक्षा सूत बांधें

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के जातक आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी को बेचना या खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको उचित समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए। साहस में वृद्धि के बीच आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी काबिलियत देख उच्च अधिकारी प्रभावित होंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक बिजनेस मे फायदा होने के योग हैं। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है।

साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health)इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य की दृष्टि से वाहन चलाते समय दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, चोट लगने की आशंकाएं बनी हुई है।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह लिव रिलेशनशिप में रहेंगे।प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा का आनन्द उठाएंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक शिवजी एवं हनुमान जी की पूजा लाभ पहुंचाएगी।रक्षा बंधन के दिन भाई को लाल और गुलाबी रंग का रक्षा सूत बांधें

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, धन की बचत करना जरूरी है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ समय है। बड़ी लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आप थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। कोई नया काम करने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस कार्य में किसी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने किसी अटकी हुई परियोजना पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career)इस सप्ताह जातक करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। आप किसी को काम देंगे या अपनी कंपनी की शुरूआत करेंगे। राजनीतिक मे ंजातक की पहचान बनेगी।

साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत में पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़िया रहेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जीवनसाथी से भरपूर मदद और प्यार मिलेगा। साथी के साथ के साथ मन मुटाव रहेगा,आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर देंगें। बचपन के किसी साथी को अपने दिल की बात कहेंगे।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक लक्ष्मी जी की आरती और चालीसा का नियमित पाठ करना न भूलें।रक्षा बंधन के दिन भाई को हरे और पीला रंग का रक्षा सूत बांधें

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 7 August se 13 August-2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि वालों के जातक इस सप्ताह आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को भी अपने राज न बताएं ,वरना बदनामी हो सकती है, सतर्क रहें। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यापारिक मसले को लेकर अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह रोजगार संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के सहयोग से बिजनेस करेंगे।

साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health)इस सप्ताह सेहत के लिए अच्छा बना हुआ है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ पूरानी किसी बात पर वाद-विवाद कर सकता है।किसी भी प्रकार के तनाव अपने रिश्तों में न दें और बहुत जल्दी उसे दूर कर दें। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कन्याओं को सफ़ेद मिठाई खिलाएं और धार्मिक स्थल पर खीर बांटें।रक्षा बंधन के दिन भाई को आसमानी रंग रक्षा सूत बांधें

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह आप कोई नया काम करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। इसके अलावा अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। साथ ही अधिकारी आपके कामों से संतुष्ट होंगे। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। नौकरी में कई नए मौके मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक बीमार है तो डॉक्टर के नियमों का पालन करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक के प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा।यह समय अपने प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलने के लिए बढिया

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।रक्षा बंधन के दिन भाई को लाल, सफेद और हरा रक्षा सूत बांधें

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंगे

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह जातक कानूनी झंझटों से राहत मिलेगी। किसी तरह के मुकदमे में जातक की विजय प्राप्त होगी और कार्य सम्पन्न होंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा भी हो जाएगा। व्यापारियों को किसी नई डील को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं।

साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी करते हैं तो पदोन्नति मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्तर में सुधार होगा।

साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक वैवाहिक जीवन के यह सबसे रुमानी सप्ताह हो सकता है।प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है मां की सेवा करेंगे। घर के काम में हाथ बटायेंगे।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सफ़ेद वस्त्र का उपयोग लाभकारी सिद्ध होगा। इस सप्ताह राखी में पीले रंंग की प्रधानता आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगी।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 7 August se 13 August-2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा करना पड़े तो सावधानी के साथ यात्रा करें। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। कानूनी मसलों से दूर ही रहें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। वाहन के मामलों में सावधानी रखें। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है।

साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मकर राशि के जातक अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस की राजनीतिक से ृदूर रहें।

साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक स्वास्थ को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।मधुर पलों के बीच आपको प्रेम की प्राप्ति होगी। साथी के साथ कहीं यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक श्रीसुक्तं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ बहुत शुभ रहेगा। इस सप्ताह आप लाल रंग की राखी से अपने रिश्ते को प्रगाढ़ करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 7 August se 13 August-2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, आप उनको अपनी बात समझाने में सफल होंगे। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने कार्य ध्यान से करने की सलाह दी जाती है। काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। आपको अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नजर बनाकर रखनी होगी। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं।

साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक इस सप्ताह आपका करियर ऊँचाई को छूएंगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन अवकाश के बाद अच्छा लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहत के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं।जीवनसाथी के साथ अच्छे क्षणों का आनंद उठाएंगे, साथ ही उनके माध्यम से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ मस्ती मनोरंजन होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा रहेगा। इस सप्ताह जातक भाई को नीला और लाल रंग मिला रक्षा सूत भाई की कलाई पर बांधें।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12, नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 7 August se 13 August-2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा और साथ ही पिछले दिनों की मेहनत भी रंग लाएगी। ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है।


साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जो जातक इस सप्ताह सेलरी में बढ़ोतरी की संभावना है। बिजनेस में लाभ होगा। आपके काम और व्यवहार को लोग परखएंगे। मनोंरजन अभिनय और कला में आपका नाम होगा।

साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक मधुमेह से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक पार्टनर को मनाने के लिए उसे कुछ गिफ्ट कर सकते है, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन के लिए बेहतरीन रहने वाला है। रक्षांबधन पर भाई बहन का प्यार प्रगाढ़ होगा।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। रक्षा बंधन के दिन भाई को हरे रंग रक्षा सूत बांधें

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

7 August se 13 August-2022 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 7 August se 13 August-2022 , 7 अगस्त से 13 अगस्त 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल , 7 August se 13 August-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 7 August se 13 August-2022

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story