×

7 July, 2021 Aaj Ka Rashifal : मिथुन राशि के जातक को नहीं होगी पैसे की कमी, जानिए बाकी राशियों का आज का हाल

7 July, 2021 Aaj Ka Rashifal : आज जातक के लिए तरक्की करने वाला दिन है। जातक को दोस्त से लाभ मिलेगा। पत्नी के साथ कहीं घूमने की योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 July 2021 5:40 AM GMT (Updated on: 7 July 2021 3:41 AM GMT)
7 July, 2021 Aaj Ka Rashifal :  मिथुन राशि के जातक को नहीं होगी पैसे की कमी, जानिए बाकी राशियों का आज का हाल
X

सांकेतिक तस्वीर (सौ. से सोशल मीडिया)

7 July 2021 Aaj Ka Rashifal :हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन बुधवार आषाढ़ माह की त्रयोदशी तिथि को चन्द्रमा वृष राशि पर आज भी संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 7 जुलाई की भविष्यवाणी ...


7July 2021 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today ) आज का दिन मेष राशि के जातक को बहुत सारी खुशियां देकर जाने वाला है। जातक के लिए बुधवार का दिन बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। शाम के बाद आपका समय बेहतरीन होने वाला है। मेहनत का फल नहींं मिलने से जातक के मन में खीझ रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचेंगे तो आप और आप से जुड़े लोगों के लिए बेहतर होगा।

  • धन-संपत्ति (Money): आज जातक का व्यवसाय चलेगा, लेकिन जल्दबाजी से काम बिगडे़गा।
  • सेहत (Health): जातक की सेहत खराब रहेगी, नेत्र पीड़ा, सिरदर्द और नींद की समस्या से परेशान रहेंगे।
  • करियर ( Career): आज जातक को ऑफिस के काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और सहयोगियों की आलोचनाओं का शिकार होंगे।
  • प्यार (Love): आज का लव राशिफल में जातक के शादी की बात तय होगी, जिसे पसंद करते हैं।
  • परिवार (Family): आज जातक का परिवार के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। बच्चो का ख्याल रखें।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy): घर के आंगन में तुलसी रखेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast): टीवी या गाड़ी को आज नुकसान पहुंच सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number): 5

7 July 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) वृष राशि के जातक के लिए दिन परिश्रम से भरा है। नौकरी में दोस्त के सहयोग से काम बनेगा। बिजनेस और दैनिक जरूरतों का पूरा करने के लिए यात्रा करेंगे । बच्चों को खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अधिकारियों को आपकी काबलियत की कद्र नहीं होगी।इससे मन क्षुब्ध रहेगा।

  • धन-संपत्ति (Money) ) आज जातक व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी और काम का दबाव बढेगा।
  • सेहत ( Health) जातक नकारात्मक विचारों से आज दूरी रखेंगे तो सेहत बढ़िया रहेगा।
  • करियर (Career) आज जातक की नौकरी में स्थिति साधारण रहेगी और लिंक से हटकर भी करेंगे।
  • प्यार (Love) आज का लव राशिफल में प्यार में निजी संबंधों की वजह से रिश्ते खराब होंगे। सतर्क रहें।
  • परिवार( Family) जातक का लापरवाह नजरिया परिवार में मन-मुटाव का कारण बनेगा। बच्चों को अच्छे संस्कार देने में नाकाम रहेंगे।
  • वृष राशि का उपाय (Remedy) गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाने से लाभ होगा।
  • पूर्वाभास ( Forecast) जातक को आज दुखद खबर मिल सकती है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 2

7 July 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) इस राशि के जातक का दिन बढिया रहेगा। जातक को पैसों की कमी नहीं होगी। किसी मित्र से मुलाकात यादगार रहेगी। आज आपकी जिंदगी में महिलाओं की ज्यादा सहभागिता रहेगी। दानपुण्य के साथ सामाजिक सरोकार के काम में सहभागिता बनेगी। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या घर कर सकती है। जातक को अपनों की याद सताएगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) जातक पर ईश्वरीय कृपा रहेगी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जातक को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
  • सेहत ( Health) आज जातक ध्यान और योग से खुद को स्वस्थ रहेंगे, लेकिन कुछ न कुछ शारीरिक परेशानी दोपहर बाद होगी।
  • करियर (Career) कुछ जातकों को विदेश में नौकरी मिलने की संभावना है।
  • प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक प्रेम त्रिकोण के चक्कर में फंसेंगे। साथी धोखा देगा।
  • परिवार ( Family) आज जातक के परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। कम बोले तो अच्छा रहेगा।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) गणेश स्तुति से काम बनेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) किसी खास दोस्त से खास तोहफा मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

7 July 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) बुधवार का दिन कर्क राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन जातक का मन जीवनसाथी की बातों से खराब होगा। मार्केटिंग और घूमने में आज समय बिताएंगे। किसी के मार्गदर्शन में किए काम से जातक को लाभ मिलेगा। मां के साथ ननिहाल जाने का प्रोग्राम बनेगा जो लाभ देगा। किसी बात को लेकर पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। पढाई करने वाले जातक आज करियर को लेकर सजग बनें।

  • धन-संपत्ति ( Money) जातक को किसी भी काम में आज अवरोध नहीं मिलेगा, व्यवसाय से लाभ मिलेगा।
  • सेहत ( Health) बीपी शुगर के मरीज अपना खास ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • करियर ( Career) आज जातक किसी नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे और लाभ मिलेगा।
  • आज का लव राशिफल (Love) जातक साथी के दिल के मनोभाव को आज समझेंगे और प्यार का इजहार करने में देर नहीं करेंगे।
  • परिवार ( Family) जातक का लापरवाह नजरिया परिवार में मन-मुटाव का कारण बनेगा। बहू की वजह से सास का दिन खराब होगा।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) गाय को पालक खिलाएंगे तो बुध मजबूत रहेंगे।
  • पूर्वाभास (Forecast) आज इंटीरियर डिजानिंग से जुड़ा व्यवसाय कर सकते हैं।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

7 July 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) आज का दिन सिंह राशि के जातक का मूड मस्त रहेगा। जातक को संभल कर रहने के साथ मधुरता से पेश आने का दिन है। जातक को आज परिवार या ऑफिस के लोगों से उंची आवाज में बात करने पर मनाही है। जातक घर और ऑफिस में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) अगर जातक बुद्धिमानी से काम लेंगे तो जातक के व्यवसाय पर लोगो का विश्वास बढ़ेगा।
  • सेहत ( Health) जातक आज साइकलिंग करेंगे तो जोड़ों की समस्या से ग्रस्त नहीं रहेंगे।
  • करियर ( Career ) जातक को काम के दौरान विदेश में रहने का सपना आज पूरा होगा और खर्च भी नहीं होगा।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और बच्चों का सुख मिलेगा।
  • परिवार ( Family) जातक वाणी और ऊंची आवाज से बचें, और वाद-विवाद की स्थिति ना आने दें।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) मंदिर की साफ-सफाई में सहयोग देंगे तो अच्छा रहेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) पैतृक संपति में सामान अधिकार मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 8

7 July 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) आज के दिन कन्या राशि के जातक योजना बना कर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। ऑफिस में लोग जातक के काम की प्रशंसा करेंगे। कपड़ा या बर्तन से जुड़े लोगों का मेहनत करनी होगी। साथ ही कृषि कार्य में फसल की सुरक्षा की भी चिंता सताएगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) आज जातक को व्यवसाय से लाभ मिलेगा, आर्कीटेक्चर से जुड़े लोगों का व्यवसाय ज्यादा चलेगा।
  • सेहत ( Health) जातक की सेहत खराब होगी और वाहन दुर्घटना की संभावना है।
  • करियर ( Career) जो जातक मनोरंजन से जुड़े है उनको लाभ मिलेगा।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को ऐसा महसूस होगा कि वह प्यार के लिए नहीं बना है।
  • परिवार ( Family) बच्चों को उपलब्धि हासिल होगी, इससे परिवार का माहौल बदलेगा।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) गणेश भगवान को नारियल स्वास्तिक बनाकर चढ़ाएंगे।
  • पूर्वाभास (Forecast) शादी की बात बनेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 7

7 July 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) आज का तुला राशिफल जातक को आज उम्र का अहसास होगी। शारीरिक असमर्थता के चलते कई कामों में जातक को परेशानी होगी। संतान की जिम्मेदारियों का बखूबी वहन करेंगे। पत्नी के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आर्थिक हालात सुधरेंगे। बेट-बहु से सम्मान मिलेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) आज जातक को जमीन जायजाद या शेयर मार्केट में निवेश भविष्य में लाभ देगा।
  • सेहत ( Health) जातक के बच्चों की तबियत खराब होने से अंदर टूट जाएंगे।
  • करियर ( Career) आज जातक किसी पर विश्वास ना करें और न ही किसी कागज पर हस्ताक्षर करें।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में वक्त बिताएंगे ।
  • परिवार ( Family) पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। पिता से संबंध बेहतर होंगे।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) वृद्धाआश्रम में बुजुर्गो की सेवा से लाभ मिलेगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) किसी अपने की मौत की खबर आपको परेशान कर देगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 3

7 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) आज वृश्चिक राशि के जातक के लिए बुधवार अच्छा है। जातक आज दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करेंगे। दिल की बात साथी से शेयर करेंगे। नौकरी और पढाई में सफलता हासिल करेंगे। खेल-प्रतियोगिता में जुड़े लोगों को पद और नाम मिलेगा।

  • सेहत ( Health) आज जातक को सेहत का लाभ मिलेगा। छोटी मोटी चोट या हड्डी टूटने से परेशान रहेंगे।
  • धन-संपत्ति ( ) जातक को आज कारोबार में उधार, लेन-देन से बचना चाहिए और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।
  • करियर ( Career) जो जातक देश सेवा के क्षेत्र में है उनको पहचान मिलेगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक ,साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे और तारीफ मिलेगी।
  • परिवार ( Family) आज जातक को बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें खुद से दूर भेजना होगा।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) जातक आज हरे रंग का कपड़ा किसी कन्या को दान में दें।
  • पूर्वाभास (Forecast) जातक को आज परिवार की ओर से वाहन सुख मिल सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 4

7 July 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) बुधवार का दिन धनु राशि के जातक के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। नौकरी में बॉस के रहमोकरम बने रहेंगे। दोस्तों के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। आज अपने रहन सहन के तरीकों को बदलने की सोच रहे है। किसी दूसरे की वजह से आपकी निजी और पारिवारिक लाइफ बिखरेगी।

  • धन-संपत्ति ( Money) आज का दिन कारोबार को बढाने के साथ किसी पर विश्वास नहीं करने का है। गणेश जी की कृपा जातक के व्यवसाय के पर बरसेगी।
  • सेहत ( Health) आज जातक की सेहत अच्छा रहेगा। खाने में संतुलन बनाकर चले।
  • करियर ( Career) आज जातक नौकरी में जिम्मेदारियों से भागे नहीं और जल्दबाजी से बचेंय़
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा।
  • परिवार (Family) समय निकालकर परिवार से मिलेंगे और मौज-मस्ती करेंगे।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) घर में गंगाजल का छिड़काव हर काम के लिए सकारात्मक होगा।
  • पूर्वाभास (Forecast) विदेश में नौकरी मिलेगी।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9।

7 July 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today )आज के दिन मकर राशि के जातक को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।ऑफिस के काम में लापरवाही से नुकसान होगा । सतर्क रहेंगे तो अच्छा रहेगा। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जातक का चौतरफा नाम होगा। यात्रा सुखद लेकिन ज्यादा होगी।

धन-संपत्ति ( Money) आज जातक को मॉडलिंग के पेशा से जुड़ने को मौका मिलेगा और सफलता भी।

  • सेहत ( Health) जातक संतुलित आहार ले और वर्कआउट करके सेहत को अच्छा रखेंगे।
  • करियर ( Career) किसी बड़ी कंपनी, टाटा या रिलायंस से नौकरी के ऑफर मिलेंगेय़
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में साथी के लिए मनपसंद की बातें करेंगे और साथ में वक्त बिताएंगे।
  • परिवार ( Family) जातक के घर में आज संपत्ति का बंटवारा होगा। जातक को माता से सहयोग मिलेगा।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) घर में जातक रोज कपूर और हवन जलाएं।
  • पूर्वाभास (Forecast) आज जातक को लैपटॉप उपहार में मिल सकता है।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 6

7 July 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) आज का दिन कुंभ राशिफल के जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज का समय जातक का किचेन में स्वादिष्ट खाना बनाने में बीतेगा। परिवार और बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे। जातक को दोस्त की मदद से धन लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। जातक का अधिकांश समय जिम में आज बीतेगा।

  • धन-संपत्ति ( Money) आज जातक को व्यवसाय में आमदनी होगी, खर्च भी बढ़ेगा। जल्दबाजी में निवेश से बचें।
  • सेहत ( Health) हाई या लो बीपी की समस्या से ग्रस्त रहेंगे। आंखों में परेशानी रहेगी।
  • करियर ( Career) आज जातक के काम में गिरावट ऑफिस में सहयोगी की वजह से आएगी। वरिष्ठों के विश्वास में कमी आएगी।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शादी के लिए प्रस्ताव मिलेगा।
  • परिवार ( Family) जातक के बेटी या बेटे की शादी हो सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) घर में कमल का फूल लगाएंगे तो समृद्धि बढ़ेगी।
  • पूर्वाभास (Forecast) जातक अचानक से यात्रा करेंगे।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 1

7 July 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशि के जातक का अपनो से मजबूत रिश्ता बनेगा। मां की सेवा करेगे। परिवार ही सब कुछ है इसका अहसास होगा। जातक को व्यवसाय में अपने धोखा देंगे, लेकिन समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। नौकरी के लिए प्रयासरत रहेंगे।

  • धन-संपत्ति ( Money) आज जातक व्यवसायिक मामलों में लापरवाही नुकसानदेय रहेगा।
  • सेहत ( Health) आज जातक की सेहत सामान्य रहेगी। बाहर जाने से पहले खुद का ख्याल रखें।
  • करियर ( Career) आज जातक जो नौकरीपेशा है लक्ष्य पूरा करेंगे और तनाव दूर होगा ।
  • प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में साथी के साथ पुरानी यादों में खोएंगे और रोमांटिक होंगे।
  • परिवार ( Family) जातक के परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। पड़ोसियों की मदद करेंगे।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) घर के दक्षिण कोणे दीप जलाए।
  • पूर्वाभास (Forecast) घर में मांगलिक आयोजन से लाभ मिलेगा।
  • शुभ अंक (Lucky Number) 9

आनेवाला कल 8 जुलाई 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 8 जुलाई बुधवार तिथि- कृष्णपक्ष में चन्द्रमा वृष राशि पर संचार करेगा।जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 8 जुलाई बुधवार कल की भविष्यवाणी.. ..

कल का मेष राशिफल 8 जुलाई 2021( Aries Horoscope Tomorrow) कल का मेष राशिफल जातक को परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा।...

कल का वृष राशिफल 8 जुलाई 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल का वृष राशिफल के अनुसार जातक को संतान और माता को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर खर्चा बढ़ सकता है। भागदौड़ और तनाव भी रहेगा। नौकरी और बिजनेस में रिस्क लेने से बचना होगा।...

कल का मिथुन राशिफल 8 जुलाई 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, जिससे बिजनेस में फायदा होगा। इन दिनों कामकाज बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।...

कल का कर्क राशिफल 8 जुलाई 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशिफल के जातक कल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक के लिए शुरुआत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह संपत्ति से जुड़े महत्त्वपूर्ण मामलों पर फैसला हो सकता है। पुराने समये से चले आ रहे विवाद में जीत के योग बन रहे हैं। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती

कल का सिंह राशिफल 8 जुलाई 2021(Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशिफल की 8 जुलाई की गणना के अनुसार जातक के लिए परेशानियों वाला हो सकता है। परिवार और कामकाज में तनाव बढ़ सकता है। किसी खास बात को लेकर डर या चिंता बनी रह सकती है।...

कल का कन्या राशिफल 8 जुलाई 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) 8 जुलाई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल केआपका परिवारिक सुख बढ़ेगा। नौकरी, बिजनेस, परिवार, प्रॉपर्टी और अन्य मामलों में चल रही उथल-पुथल खत्म होगी। जीवन में स्थायित्व आएगा।...

कल का तुला राशिफल 8 जुलाई 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशिफल की 8 जुलाई की गणना के अनुसार जातकआपको धैर्य से काम लेना होगा, इससे परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। इन दिनों आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी और वाहन का सुख मिलेगा। धन लाभ हो सकता है।...

कल का वृश्चिक राशिफल 8 जुलाई 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) 8 जुलाई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। नए कामों की शुरुआत होगी। कुछ लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।..

कल का धनु राशिफल 8 जुलाई 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल का धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक जातक के लिए कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरी करते हैं, तो आपके कामों की तारीफ हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा ज्यादा मिलेगा।....

कल का मकर राशिफल 8 जुलाई 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। आपको आपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा।....

कल का कुंभ राशिफल 8 जुलाई 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक विवाद, तनाव और धन हानि की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। बिना सोचे-समझे बोलने से आपकी इमेज बिगड़ सकती है...

कल का मीन राशिफल 8 जुलाई 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 8 जुलाई की गणना के अनुसार जातक किसी से विवाद होने की संभावना है। आपके लिए तनाव भरा समय हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने या बिक्री का विचार बन सकता है।....

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story