8 Jan se 13 Jan 2023 Ka Saptahik Rashifal: जानिए इस सप्ताह का हाल, 12 राशियों में किसकी चमकने वाली है किस्मत, साप्ताहिक राशिफल

8 January se 13 January 2023 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में दिसंबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 7 Jan 2023 8:22 AM GMT (Updated on: 30 Dec 2023 6:26 AM GMT)
8 Jan  se 13 Jan 2023 Ka Saptahik Rashifal: जानिए इस सप्ताह का हाल, 12 राशियों में किसकी चमकने वाली है किस्मत, साप्ताहिक राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

8 January se 13 January 2023 Ka Love Saptahik Rashifal

8 जनवरी से 13 जनवरी 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

जनवरी 2023 का आने वाला दूसरा सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 10 जनवरी को सकट चौथ और 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति रहेगी।12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 8 January se 13 January 2023 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह जातक सेहत का ख्याल रखें, अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।नौकरीपेशा के लिए सप्ताह अधिक व्यस्त रहेगा। आप अपने कामों को समय से करने के लिए लगे रहेंगे।कुछ रूकावटे भी आएगी।स्वास्थ्य इस सप्ताह उतना अच्छा तो नहीं रहेगा। जिससे जातक को किसी चिकित्सक की सलाह से दवाई खानी पड़ सकती है। सेहत आपकी पहले से कुछ कमजोर सी हो सकती है। वहीं आय को बढ़ाने के लिए कुछ नए अवसरों से भी जुड़ना चाहेंगे। धन व्यय की स्थिति पहले से कहीं अधिक बनी रहेगी। विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों इस सप्ताह मतभेद की स्थिति उभर सकती है। जिससे कुछ समय के लिए बातचीत बंद रहेगी

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्यार होगा, लेकिन आकर्षण कम रहेगा।भाई के मन की बात समझे, नहीं तो अनहोनी होगी।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक बुजुर्गों की सेवा करें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 8 January se 13 January 2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक यह सप्ताह गुप्त रोग से परेशान रहेंगे। स्वास्थ की दृष्टि से ये सप्ताह मुश्किल भरा रहेगा। ससुराल जाने की योजना बन सकती है। आप बिजनेस बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। इस सप्ताह लोगों के साथ सम्पर्क में रहने से लाभ होगा। बिजनेस में लाभ के आसार।इस दौरान आप अपने आजीविका के साधनों में अधिक लाभ कमा सकते है। वैवाहिक जीवन मे भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए सप्ताह अच्छा है। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह आप जिसे काफी दिनों से ढूंढ रहे थे वो मिलेगा।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक दोस्त की पत्नी से प्यार होगा दो बदनामी के दाग लगाएंगे।ससुराल से निजी संबंध खराब होंगे।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक वृद्धाआश्रम में दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 8 January se 13 January 2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। अच्छी खबर मिलेगी। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। अविवाहितों के लिए समय अच्छा है शादी के बंधन में बंध सकते है।इस सप्ताह लंबी यात्रा पर सकते है। बेटी की पढ़ाई को लेकर भी भागदौड़ रहेगा। बिजनेस नौकरी में समय अनुकूल है। इच्छाएं पूरी होगी। शुभ काम की शुरुआत करें काम बनेंगे। जीवनसाथी के साथी घूमने जा सकते है। उत्साह से लंबरेज दिन रहेंगे।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक संतान सुख मिलेगा और संतान की उपलब्धि से शुभ समाचार मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक ) मौसमी फलों का दान करें तो लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग


साप्ताहिक कर्क राशिफल
8 January se 13 January 2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह जातक स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है बाकी दिन मिथुन राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल रहेगा। पढ़ाई के लिए सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा । पैसे व समय की बर्रबादी से बचें। इस सप्ताह जीवन साथी के साथ नोकझोक नही होने वाली। भाई से आपके संबंध अच्छें होंगे।आप घर के कामों में ज्यादा वक्त देने वाले है। आय के साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विवादो से बचे। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। लव पार्टनर एक दूसरे से मिलना चाहेगे लेकिन काम के कारण समय नहीं पाएंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह प्यार तो होगा,लेकिन परिवार की वजह से दिल की बात दिल में रखेंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातककाला वस्त्र न पहनें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 8 January se 13 January 2023 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए जातक इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति अच्छी है। आप अपनी खूबसूरती व व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। इसके लिए खर्च भी करेंगे। कोई प्यार की तलाश में भी होगा। किसी की इच्छाएं पूरी होगी। इस सप्ताह परिवार व समाज के साथ तालमेल बिठाएंगे। नोकरी में उन्नति होगी। ऑफिस में लोग इस राशि के जातक से ईर्ष्या करेंगे। भविष्य की योजानाएं बनाएंगे। इस काम में आप घर के बड़ों से मदद भी ले। ये सप्ताह आपके लिए उमंग व उत्साह वाला है। इस सप्ताह भी कही से धन लाभ होंगे। स्वास्थ मिला जुला रहेगा। निजि संबंध प्रगाढ़ होगे। विद्या के क्षेत्र में इस सप्ताह प्रयासरत रहेगे।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जातक को प्यार होना , आंखें चार होना सब बकवास लगेगा, परिवार की जरूरतों के लिए मेहनत और यात्रा करेंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक हरी चीजों का दान करेंगे तो काम नहीं रुकेगा।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 8 January se 13 January 2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह आप कानूनी दावपेंच में फंस सकते है। संपत्ति की खरीद कर सकते है। नौकरी में भी उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। काम बनते बनते बिगडेगा। स्वास्थ आपका परेशान करेगा। साथ ही माता-पिता की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएँगे।यात्रा के योग बहुत है। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। भागदौड़ की वजह से परेशान रहेगे। रिश्तों में भी खींचतान बनी रहेगी।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय को पालक और रोटी खिलाएं

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 8 January se 13 January 2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि जातक इस सप्ताह शुरुआत में पिता की संपति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए कानून का भी सहारा लेंगे। क्रिएटिविटी को लिए अच्छा है। कुछ अच्छा व खूबसूरत करेंगे। जिससे आपका नाम होगा।आर्थिक व व्यवसायिक तौर पर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा के वेतन में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथ में शत्रु भी। रिश्तो के लिए सप्ताह अच्छा नही है। मनमुटाव व बहस बाजी हो सकती ह। दोस्तों से रिश्ते टूट सकते है। स्वास्थ भी आपको परेशान करेगा। आंख व कान की समस्या हो सकती है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक मन में साथी को लेकर विचारों की हलचल रहेगी।घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक काली चीजों का दान करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 8 January se 13 January 2023 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरूआत में जो स्वास्थ समस्या थी तो खत्म हो सकती है। बिजनेस में लाभ की कम उम्मीद रखें। खर्च ज्यादा होंगे। निवेश भी कर सकते है। इस सप्ताह आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा सकते है,लेकिन शादीशुदा के लिए तनाव वाला सप्ताह रहेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकते है। पढ़ाई व स्वास्थ्य के लिए सप्ताह अच्छा है। नौकरीपेशा के लिए सही है। कुल मिला कर मिलाजुला सप्ताह रहेगा। सूझबूझ से काम लें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)यह सप्ताह वाणी पर क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है।कोई अनहोनी हो सकती है। किसी की बातों में आकर कोई काम न करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक कन्याओं को भोजन सामग्री बाँटने से पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 8 January se 13 January 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातक इस सप्ताह आपका आत्म विश्वास न केवल बढ़ता जाएंगा बल्कि आपके ज्ञान का जरिया भी अधिक मजबूत रहेगा। जिससे आप एक प्रसन्न व सुखी चेहरे के स्वामी इस सप्ताह के पहले भाग से ही आपका आत्म विश्वास न केवल बढ़ता जाएंगा बल्कि आपके ज्ञान का जरिया भी अधिक मजबूत रहेगा। जिससे आप एक प्रसन्न व सुखी चेहरे के स्वामी रहेगे। इस सप्ताह अपने आय के स्रोतों से जहाँ उम्मीदों से कहीं अधिक धन प्राप्त कर सकते है। वहीं अपने विवेक को और बढ़ाने में कामयाब रहेगे। यदि आप पढ़ रहे हैं। या फिर प्रतियोगी क्षेत्रों में लगे हुए हैं तो कामयाबी मिलेगी। इस सप्ताह ग्रह की स्थिति आपकों खुशियां देने वाली है। ज्यादा भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक झूठ बोलने से बचें, यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है।अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक खीर भोग लगाने और खाने से पारिवारिक सुख बढ़ता है।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 8 January se 13 January 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह जातक संतान पक्ष को पढ़ाने लिखाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त रहेंगे। यदि आप खिलाड़ी है। तो अपनी छबि को निखारने के लिए अवसर प्राप्त कर लेंगे।ऑफिस में चुनौतिया मिलेगी आप डटकर मुकाबला करेंगे। कामयाबी हासिल करेंगे। बिजनेस आपके पक्ष में होगा। किसी की उधार दे सकते है।विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा सफलता दिलाने वाला समय है। स्वास्थय सामान्य रहेगा। अपने माता-पिता को खुश रखने में तत्पर रहेंगे। उनसे सबंध मधुर रहेगें।वहीं अपने कामों को समय से कर लेने की पूरी तैयारी में रहेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह पूजा स्थल में सफेद शंख की स्थापना करके उसकी नियमित पूजा करने से आर्थिक उन्नति होगी।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 8 January se 13 January 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस राशि के जातक यह सप्ताह आप धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें परिवार भी साथ होगा।दान-पुण्य भी करें। समाजिक जीवन में आपकी स्थिति सुदृढ होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।। किन्तु घर के वातावरण को और सकारात्मक बनाने की चुनौती रहेगी। इस सप्ताह आप अपने काम-काज को पहले से कहीं अधिक अच्छा बनाने में लगे रहेगे। जिसमें सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। जिससे आप अपने कामों को पहले ही की तरह सामान्य रूप से करते रहेंगे। जिससे उत्साहित रहेंगे। और बड़ी तेजी के साथ अपने संसाधनों को बढ़ाना चाहेंगे। इस सप्ताह अपने लिए कपड़ों की खरीद कर सकते हैं। किन्तु प्रेम संबंधों में पहले जैसी मधुरता इस सप्ताह के दूसरे भाग मे नहीं रहेगी। जिससे आप कुछ परेशान हो सकते है।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक साबुत हल्दी बहते जल में प्रवाहित करने से सेहत अच्छी रहेगी।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 8 January se 13 January 2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह जातक के लिए जातक प्रेम संबंधों में समय दे पाएंगे। ना ही अपने घर में रह पाएंगे। इस सप्ताह जातक की मुश्किलें धीरे-धीरे कम लगेगी। आप यदि नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह कहीं अधिक लाभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित रहेगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। काम-काज को अच्छा करने के लिए भाग-दौड़ करेंगे। इसके चलते आप अधिक परेशान से रहेंगे। समय व पैसे का आभाव कहीं न कहीं आपको लगातार परेशान करेगा। यात्राओं का सिलसिला इस सप्ताह के दूसरे भाग तक जारी रहेगा। आप अपनी यात्रा के दौरान किसी भव्य धार्मिक स्थल जाएंगे।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है।अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक दूध में हल्दी डालकर पीने व नहाने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

8 January se 13 January 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 8 January se 13 January 2023 , 8 जनवरी से 13 जनवरी 2023 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 8 January se 13 January 20232 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 8 January se 13 January 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story