×

इस राशि के लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा आज, जानें 9 अप्रैल का राशिफल

9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक को समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सभी कार्यों में भरपूर प्रयास करें, सफलता मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 April 2021 1:17 AM GMT (Updated on: 9 April 2021 1:19 AM GMT)
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2021
X

सोशल मीडिया से फोटो

जयपुर : आज शुक्र प्रदोष का व्रत है। माह चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, त्रयोदशी तिथि 04:28 AM तक उपरांत चतुर्दशी, नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा,सूर्योदय-06.33, सूर्यास्त-18.45,अप्रैल 09 शुक्रवार को राहु 10:55 AM से 12:28 PM तक है, 12:17 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का राशिफल।

मेष से कर्क तक का हाल

मेष 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक के मन में दोस्तों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। बिजनेस में लाभदायक रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेंगे।शुभ नंबर-1

वृष 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक को परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। धन तथा मानहानि के योग हैं। किसी से भी विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट, दुर्घटना व रोग इत्यादि से बाधा तथा पीड़ा संभव है। शुभ नंबर-8।

मिथुन 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक के लिए परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें। शुभ नंबर- 18।

कर्क 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक के लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी।शुभ नंबर-4।



सिंह से वृश्चिक राशि का हाल

सिंह 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक के लिए के दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश इत्यादि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। शुभ नंबर-11।

कन्या 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक के लिए थोड़े प्रयास से ही बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।शुभ नंबर-9।

तुला 9 अप्रैलशुक्रवार के दिन जातक के लिए के साथ किसी विवाद की आशंका है। बचने का प्रयास करें। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बिजनेस व नौकरी-निवेश मनोनुकूल लाभ मिलेगा।शुभ नंबर -3।

वृश्चिक 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक को भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। शुभ नंबर-8।







धनु से मीन तक का आज का हाल

धनु 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक विद्यार्थी अपने अध्ययन में ध्यान व लगन से कार्य करेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। बिजनेस से लाभ होगा।शुभ नंबर- 20।

मकर 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक को कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रेम में तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की आशंका है। बिजनेस ठीक चलेगा। धैर्य रखें।शुभ नंबर 2, 7,12।

कुंभ 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक को समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सभी कार्यों में भरपूर प्रयास करें, सफलता मिलेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। नया काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।शुभ नंबर 4।

मीन 9 अप्रैल शुक्रवार के दिन जातक को अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।शुभ नंबर-15।



Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story