9 April 2024 Ka Love Rashifal : चैत्र नवरात्रि का पहला दिन 12 राशियों में किसके संबंध बनेंगे, किसके बिगड़ेंगे

9 April 2024 Aaj Ka Love Rashifal : आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी। आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 April 2024 6:37 AM GMT
9 April 2024 Ka Love Rashifal : चैत्र नवरात्रि का पहला दिन 12 राशियों में किसके संबंध बनेंगे, किसके बिगड़ेंगे
X

Aaj Ka Rashifal 9 April 2024 (आज का राशिफल 9 अप्रैल २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन 9 अप्रैल 2024 मंगलवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का राशिफल....

आनेवाला कल 9 अप्रैल 2024 मंगलवार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि चंद्रमा मीन-मेष राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 9 अप्रैल 2024 मंगलवार कल की भविष्यवाणी...

9 April 2024
Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

मेष राशि धन-संपत्ति (Money) धन लाभ होगा, व्यवासाय में आपार संभावनाएं बन रही है।

मेष राशि सेहत (Health) दौड़धूप की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा।

मेष राशि करियर ( Career) नौकरी में कई ऑफर मिलेंगे।

मेष राशि प्यार (Love) जातक के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, जो सिंगल है वो मिंगल होंगे।

मेष राशि परिवार (Family) परिवार की आर्थिक समस्याओं का आज निदान होगा।

मेष राशि का उपाय ( Remedy) गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।, मां दुर्गा की पाठ करें

मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) नए अवसर मिलेंगे।

मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number): 2

9 April 2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि धन-संपत्ति (Money) जातक को निजी व्यवसाय के साथ शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा।

वृष राशि सेहत ( Health) सेहत को हल्के में ना लें और रोज योग करें।

वृष राशि करियर (Career) नौकरी में सैलरी बढ़ने काम का उत्साह बढ़ेगा।

वृष राशि प्यार (Love) आज का लव राशिफल में जातक के प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

वृष राशि परिवार( Family) परिवार का तनाव बढ़ेगा और सुख के साधन बढ़ाएंगे।

वृष राशि का उपाय (Remedy) गीता का पाठ नित्य करें।दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

वृष राशि पूर्वाभास ( Forecast) यात्रा पर जाने से बचें।

वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

9 April 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक गतिविधियों को सामान्य चलने दें और खास निर्णय लेने से बचें।

मिथुन राशि सेहत ( Health) आज जातक अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें।

मिथुन राशि करियर (Career) जातक नौकरी में बॉस से तालमेल बिठाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे।

मिथुन राशि प्यार (Love) लव राशिफल में जातक की प्रेम जीवन मस्त और रोमांटिक रहेगा।

मिथुन राशि परिवार ( Family) जातक का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और लेन-देन न करें।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) 108 बार लक्ष्मी मंत्र का जप करें। कील कवच का पाठ करें

मिथुन राशिपूर्वाभास (Forecast) जातक को कोई सरप्राइज मिल सकता है।

मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

9 April 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यापार में जातक सहयोगियों पर पूरा विश्वास करने से बचें।

कर्क राशि सेहत ( Health) जातक आज बीमारी से परेशान रहेंगे।

कर्क राशि करियर ( Career) काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे।

कर्क राशि आज का लव राशिफल (Love) जातक जो अविवाहित है विदेशों से विवाह के लिए रिश्ते आएंगे।

कर्क राशि परिवार ( Family) जातक के नजदीकी संबंध खराब होंगे और परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशि का उपाय ( Remedy) गणेश जी को रोज दुर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) साथी के साथ डेटिंग पर जाएंगे।

कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

9 April 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस और कानूनी मामलों में जातक को सफलता मिलेगी।

सिंह राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें। दुर्घटना हो सकती हैं।

करियर ( Career ) नौकरी और पढ़ाई में घर के माहौल की वजह से ध्यान नहीं दें पाएंगे।

सिंह राशि प्यार ( Love) आज जातक की वैवाहिक और लव लाइफ मस्त और रोमांटिक रहेगी।

सिंह राशि परिवार ( Family) जातक परिवार के लिए सबकुछ छोड़ देंगे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे।

सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य मंत्र के साथ जल अर्पित करें।

सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) आज जातक के घर मेहमान आने से लाभ होगा।

सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

9 April 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय और धन के लिए अनुकूल समय है।

कन्या राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें, सामान्य सर्दी-जुकाम हो सकता है।

कन्या राशि करियर ( Career) जातक को ऑफिस में महिला सहयोगी से काम में सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक कम उम्र के शख्स के प्यार में बंधेंगे।

कन्या राशि परिवार ( Family) जातक को परिवार का साथ मिलेगा और जरूरी कामों पर धन खर्च भी करेंगे।

कन्या राशि का उपाय ( Remedy) गुड़ और किशमिश भगवान विष्णु को अर्पित करें।

कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

9 April 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) धन लाभ होगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें और खानपान सुधारें।

तुला राशि करियर ( Career) नौकरी में सतर्कता बरतें, गलतियों की संभावना बढ़ रही है।

तुला राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को एक नहीं दो नहीं कई लोगों से प्यार होगा।

तुला राशि परिवार ( Family) संपत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढ़ंग से करेंगे।, परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे।

तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

9 April 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनअच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) संपत्ति का लाभ होगा, पैतृक व्यवसाय का बंटवारा होगा।

वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) सेहत सामान्य चलेगा।

वृश्चिक राशि करियर ( Career) नौकरी में लक्ष्य को पूरा करेंगे जो भविष्य में लाभ देगा।

वृश्चिक राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में जातक हर मर्यादा को लाघेंगे।

वृश्चिक राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। और धर्म-कर्म में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) केले के पेड़ की पूजा रोज करें।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) किसी दोस्त या सहयोगी से झगड़ा होगा।

वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

9 April 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियों से लाभ होगा।

धनु राशि सेहत ( Health) सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें।

धनु राशि करियर ( Career) घर से दूर विदेश में नौकरी करेंगे।

धनु राशि प्यार ( Love) साथी का प्यार नहीं मिलेगा, केवल इजहार होगा।

धनु राशि परिवार (Family) जातक का परिवार साथ देगा, लेकिन गलतफहमियों को भी दूर करें।

धनु राशि का उपाय ( Remedy) मंदिरों की सफाई करें , भगवान की कृपा बरसेगी।

धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) विरोधी परेशान करेंगे।

धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

9 April 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) शेयर-म्युचुअल से जुड़े लोग सतर्क रहें और बिजनेस गति पकड़ेगा।

मकर राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, पिता का ख्याल रखें।

मकर राशि करियर ( Career) मेहनत से नौकरी पाने में सफल रहेंगे और सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे।

मकर राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में साथी से ईमानदारी की उम्मीद रखेंगे।

मकर राशि परिवार ( Family) परिवार से विवाद होगा और पति-पत्नी के बीच नोंक-झोक बढ़ेंगे।

मकर राशि का उपाय ( Remedy) गरीबों को भोजन करवायें।

मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) रूका हुआ पैसा मिलेगा।

मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

9 April 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है

कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में निवेश से बचें, धोखा खा सकते हैं।

कुंभ राशि सेहत ( Health) हड्डी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि करियर ( Career) जातक नई नौकरी की तलाश करेंगे।

कुंभ राशि प्यार ( Love) आज जातक को बहुत प्यार करने वाला साथी मिलेगा।

कुंभ राशि परिवार ( Family) निजी बातों को दूसरों से बताने से बचें और परिवार का ख्याल रखें।

कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) बच्चों से नारायण कवच का पाठ करवायें।

कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6

9 April 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) कोई भी बिजनेस करेंगे, आज रफ्तार धीमी रहेगी।

मीन राशि सेहत ( Health) सेहत उत्तम बना रहेगा।

मीन राशि करियर ( Career) नौकरी में संभलकर रहें, जालसाजी में फंस सकते हैं। पढ़ाई करें।

मीन राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल प्रेम का अहसास होगा, लेकिन अकेलापन के कारण मन दुखी रहेगा।

मीन राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ घूमेंगे और खरीदारी करेंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि का उपाय ( Remedy) आज कलश स्थापना करें, मां दुर्गा का आहवान करें

मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) संतान की किलकारी गुंजेगी।

मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

9 April 2024 Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 9April 2024, Aaj Ka Rashifal ,9अप्रैल 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies, 9 अप्रैल 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 9 April 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story