×

Aaj Ka Lucky Number: इन राशि के व्यक्तियों के लिए आज का ये है लकी अंक और कलर

Aaj Ka Lucky Number 9 April 2024: 9 अप्रैल 2024 का दिन इन राशि के जातकों के लिए भाग्योदय का दिन है साथ ही जानिए इनके लिए कौन सा नंबर और कलर शुभ है।

Shweta Srivastava
Published on: 8 April 2024 2:52 PM GMT
9 April 2024 Ka Lucky Number aur Color
X

9 April 2024 Ka Lucky Number aur Color (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Lucky Number aur Color 9 April 2024: अगर आप भी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और आज के लिए आपका लकी नंबर और कलर क्या है तो आप बिलकुल सही जगह हैं। आज हम आपके लिए 7 अप्रैल,2024 का दिन कैसा रहने वाला है बताने जा रहे हैं। साथ ही किन राशियों के लिए आज का ये दिन उनके भाग्योदय का समय है इसके बारे में भी आपको विस्तार से बताएँगे। आइये जानते हैं किन 3 राशियों के लिए आज का दिन शुभ है साथ ही जानिए कि आज का लकी नंबर और कलर उनके लिए क्या होने वाला है।

आज का लकी नंबर और कलर (9
April 2024 Ka Lucky Number aur Color)

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए काफी शुभ होने वाला है। आज के दिन आप अधिक सामाजिक व्यक्ति रहेंगे। आप अपने आस-पास के लोगों से संपर्क बनाने में ख़ुद को व्यस्त पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात का योग बन सकता है। निजी जीवन में मजबूती आएगी और रिश्तों में सुधार आएगा। आर्थिक तौर पर आपको अपनी जेब पर नियंत्रण रखना होगा और अतिरिक्त खर्च करने से बचना होगा। लेकिन आज का दिन आपके लिए भाग्योदय का दिन भी है जब आपको आपके मन मुताबिक फल मिल सकता है।

आपका भाग्यशाली रंग लाल है। आपका लकी नंबर 23 है.

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए भी काफी शुभ है। इस दिन आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प आपको कुछ अनुकूल परिणाम देगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप उन चीजों को करने के लिए प्रेरित होंगे जो कभी आपके लिए असंभव लगती थीं। दूसरों के साथ संवाद करने में बहुत कठोर होने से बचें। आज पैसा उधार देने से भी बचें। बाकि आपका आज का दिन आपके पक्ष में सबको खड़ा करेगा जिससे आपको सफलता मिल सकती है।

आपका भाग्यशाली रंग सुनहरा है। आपका लकी नंबर 12 है.

कुम्भ राशि (Aquarius)

अपनी रुचि के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए ये बहुत अच्छा दिन है। दूसरों की राय से खुद को परेशान न करें क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपके प्रति नकारात्मकता आकर्षित होने की संभावना है। किसी बाहरी व्यक्ति के साथ समझौता करने से बचें क्योंकि इस पहलू में चीजें आपके लिए अच्छी तरह से काम नहीं करेंगी। स्वास्थ्य और धन की स्थिति में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

आपका भाग्यशाली रंग भूरा है। आपका लकी नंबर 25 है.

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी सभी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story