9 Oct se 15 Oct-2022 Ka Saptahik Love Rashifal: इस सप्ताह इन लोगों को न करें नजरअंदाज, ये राशियां होंगी मालामाल, जानिए साप्ताहिक राशिफल

9 October se 15 October -2022 Ka Saptahik Love Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में सितंबर-अक्टूबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Oct 2022 9:09 AM GMT (Updated on: 15 Oct 2022 7:31 AM GMT)
Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

9 October se 15 October-2022 Ka Love Saptahik Rashifal

9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अक्टूबर 2022 का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह शरद पूर्णिमा से शुरूआत हो रही है और पूर्णिमा तिथि को आश्विन मास का समापन और कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है। 10 अक्टूबर से कार्तिक स्नान शुरु हो जाएगा। इसी सप्ताह 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल 9 October se 15 October 2022 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस सप्ताह इस राशि के जातक किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचे। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है।आज संबंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें।अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक हनुमानजी की उपासना करें और रामायण पढ़ें।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28 केसरिया

साप्ताहिक वृष राशिफल 3 October se 8 October 2022 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद रहने वाला है। सेहत के लिहाज से बढ़िया रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक आज इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित हो सकता है, सतर्क रहें।बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक उड़द का दान करें।'

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, सफेद रंग

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 9 October se 15 October 2022 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना आज बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपके मन में प्यार का बीज बोएगा।अपने परिवार के साथ बिताएंगे आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक शनिदेव की पूजा करें।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, हरा रंग


साप्ताहिक कर्क राशिफल 9 October se 15 October 2022 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम रफ्तार धीमी रहने वाली है। इससे परेशानी थोड़ी बढ़ेगी। आज बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं । किसी बात को लेकर बड़े भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है । नए संबंधों से फायदा होने की उम्मीद है। घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, काम में स्थिरता बनेगी।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 और इस सप्ताह हल्का नीला

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 9 October se 15 October 2022 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए जातक के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातक किसी खास काम लाभ मिलने के आसार है। भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलतान के योग हैं। कुछ नए कामकाज सामने आयेंगे, जिनके लिए कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक आप अपने साथी के नज़रिए को नज़रअंदाज़ करेंगे। अपने साथी की ईमानदारी पर शक न करें।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक पीपल के नीचे दीपदान करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4। लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 9 October se 15 October 2022 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह इस राशि के जातक जॉब से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता कदम चूमेगी।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और हरा

साप्ताहिक तुला राशिफल 9 October se 15 October 2022 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि जातक इस सप्ताह इस राशि के जातक परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। बिजनेस के लिए दिन बेहतर है। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक श्रीसूक्त का पाठ करें।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 9 October se 15 October 2022 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस राशि के जातक काम में बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर होगा। खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के मामलों में।आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। सफलता आपके कदम चूमेग।.

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक लक्ष्मी जी का पूजन करें।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद रंग

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 9 October se 15 October 2022 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस राशि के जातकखुशियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित करता है। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक नमक के पानी से स्नान करें ।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, पीला रंग

साप्ताहिक मकर राशिफल 9 October se 15 October 2022 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस राशि के जातक किसी काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो उससे छुटकारा मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक अविवाहितों के लिए शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे।आर्थिक समस्याएं हल हो जाएगी। रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, ग्रे

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 9 October se 15 October 2022 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस राशि के जातक के लिए यह सप्ताह दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहत के लिहाज से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक नये रोमांस की संभावना प्रबल है।आप वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।अपना अधिक समय बच्चो के साथ बिताएंगे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक आज अन्न का दान करें ।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 9 October se 15 October 2022 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह जो जातक परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पैसे कमाने के लिये नए तरीके मिलेंगे, जिन पर गौर करेंगे।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक प्रेम की विश्वसनीयता को खोने न दें।घरवालों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक तुलसी में दीपक जलाएं ।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, बैंगनी


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

9 October se 15 October -2022 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 9 October se 15 October -2022, 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 9 October se 15 October-2022 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 9 October se 15 October 2022

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story